DPI की चेतावनी: बाबू बने शिक्षकों को अब जाना होगा स्कूल, नहीं तो रुकेगा वेतन
Sanjay Sharma | Jun 16, 2026, 19:37 IST
Photograph: (Thesootr)
BHOPAL. DPI ने एक बार फिर अटैचमेंट पर नाराजगी जताई है। सरकार की मनाही के बावजूद अटैचमेंट पर विभागीय कार्यालयों में जमे शिक्षकों को तुरंत मूल पद और पदस्थापना पर लौटने के निर्देश दिए गए हैं।
ऐसे समझें क्या है पूरा मामला...
- डीपीआई का आदेश शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य न लें अधिकारी।
- अटैचमेंट वाले शिक्षकों को त्वरित कार्रवाई कर मूल पद पर भेजा जाए।
- शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 धारा 27 का दिया गया हवाला।
- हर बार अटैचमेंट पर रोक के बावजूद आदेश का हो रहा उल्लंघन।
- अब अटैचमेंट पर काम करने वाले शिक्षकों का रोका जाएगा वेतन।
विधानसभा के बीते सत्र में शिक्षकों के अटैचमेंट पर विधायकों ने प्रश्न उठाया था। जिसमें स्कूल शिक्षा विभाग को जवाब देते हुए मुश्किल का सामना करना पड़ा था। नए शैक्षणिक सत्र को देखते हुए लोक शिक्षण संचालनालय ने अटैचमेंट पर सख्ती दिखाई है।
सभी शिक्षकों को स्कूलों में पढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही संचालनालय ने अटैचमेंट तत्काल समाप्त करने और शिक्षकों को अपने स्कूलों में लौटने का आदेश दिया है। वहीं ऐसा न होने पर शिक्षकों को वेतन रोकने की हिदायत भी दी गई है।
शिक्षक क्लास छोड़ ऑफिसों में नहीं रहेंगे
डीपीआई को स्कूलों से गायब मिले शिक्षक
जबकि सरकार द्वारा शिक्षकों से पढ़ाई के अलावा अन्य काम कराने की सख्त मनाही है। इसके बावजूद शासन के आदेश को अनदेखा कर शिक्षकों का अटैचमेंट किया गया।
ऐसे शिक्षकों को भी ई- अटेंडेंस से मिलेगा वेतन
16 जिलों के डीईओ को सूची सहित भेजा आदेश
सवाल, किसके आदेश पर मिल जाता है अटैचमेंट
शासन के आदेश के बावजूद शिक्षकों से ऑफिसों में काम कराने वाले अधिकारी कौन हैं। यह भी बड़ा सवाल है। कोई भी शिक्षक खुद स्कूल छोड़कर विभाग के अन्य कार्यालयों में अटैच नहीं हो सकता। इसके लिए विभागीय आदेश जरूरी होता है।
लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा परीक्षण से अटैचमेंट पर काम करने वाले शिक्षकों की जानकारी तो जुटाई है, लेकिन ऐसे आदेश जारी करने वाले अधिकारियों को अनदेखा किया गया है।
FAQ
- DPI ने शिक्षकों को लेकर क्या नया आदेश दिया?
DPI ने कहा कि शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य न लें। अटैचमेंट वाले शिक्षकों को तत्काल मूल स्कूल भेजें। वेतन भी मूल संस्था से ई अटेंडेंस के आधार पर मिलेगा। - अटैचमेंट खत्म करने के आदेश कितनी बार आते हैं?
DPI बार- बार अटैचमेंट खत्म करने के आदेश जारी करता है। फिर भी कई शिक्षक दफ्तरों में अटैच हैं। - अब वेतन भुगतान कैसे होगा और कार्रवाई क्या होगी?
वेतन अब मूल पदस्थापना वाली संस्था से ही आहरित होगा। जो अधिकारी आदेश की अवमानना कर अटैचमेंट कर रहे हैं, उनकी लापरवाही को DPI गंभीरता से लेगा और कार्रवाई करेगा।
4-5 भाजपा और 2 कांग्रेस नेताओं की साजिश? कॉल डिटेल से होगा बड़ा खुलासा: दीपक जोशी
राजा रघुवंशी हत्याकांड: राजा की मां बोलीं-सोनम का परिवार कर रहा उसकी मदद
खरगोन कलेक्टर भव्या मित्तल ने किया निजी स्कूल का प्रचार, अखबार में छपा विज्ञापन
एमपी के 55 जिलों को जोड़ेंगे 6 नए कॉरिडोर, 36 हजार करोड़ होंगे खर्च
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava