डॉ. गोविंद सिंह ने 1990 में बनवाई थी कोठी, अर्जुन सिंह की खूबसूरत केरवा कोठी भी विवादों में रह चुकी

Arvind Sharma | Aug 09, 2024, 21:04 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-09T203559.117
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-09T203559.117

अब सबसे पहले बात डॉ.गोविंद सिंह की भिण्ड के लहार स्थित कोठी की करते हैं। द सूत्र ने जब पड़ताल की तो पता चला कि डॉ.गोविंद सिंह जब पहली बार 1990 में विधायक बने थे, तब उन्होंने लहार में ढाई बीघा जमीन पर आलीशान कोठी बनवाई थी।

BHOPAL. मध्यप्रदेश में कोठी-महलों का विवाद आज से नहीं, बल्कि बरसों पुराना है। समय-समय पर इनके बाद कोर्ट-कचहरी तक पहुंचते रहे हैं। अब सूबे में पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह की कोठी चर्चाओं में है। इसे लेकर तरह-तरह के आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इससे पहले पूर्व नेता प्रतिपक्ष रहे अजय सिंह (राहुल भैया) की केरवा कोठी भी चर्चाओं में रह चुकी है।

विधायक बनने पर बनवाई थी कोठी

अब सबसे पहले बात डॉ.गोविंद सिंह की भिण्ड के लहार स्थित कोठी की करते हैं। द सूत्र ने जब पड़ताल की तो पता चला कि डॉ.गोविंद सिंह जब पहली बार 1990 में विधायक बने थे, तब उन्होंने लहार में ढाई बीघा जमीन पर आलीशान कोठी बनवाई थी। सात साल तक इस कोठी का इस्तेमाल वे बतौर दफ्तर करते रहे। 1998 में वे डॉ.सिंह का परिवार कोठी में शिफ्ट हो गया।

fec15fab-ef5
fec15fab-ef5


प्रशासन का दावा: अतिक्रमण किया गया

अब 20 दिन पहले यह कोठी तब विवादों में आई, जब कलेक्टर ने राजस्व अमले से सीमांकन कराया। खुलासा हुआ कि कोठी में 10 बिसे सरकारी जगह है। इसे लेकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष और उनके बेटे अमित प्रताप सिंह को नोटिस जारी किया गया। इसके विरोध में शुक्रवार को लहार में कांग्रेस ने प्रदर्शन भी किया। वहीं डॉ.गोविंद सिंह की आंखों से आंसू निकल आए। उन्होंने कलेक्टर और एसपी को बीजेपी का एजेंट तक कह दिया।

54 वर्ष पहले की रजिस्ट्री, फिर कैसे अतिक्रमण

पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह के भतीजे अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि भिण्ड-भाण्डेर रोड पर आज जो ढाई बीघा की कोठी बनी हुई है, इसमें वह भी रहते हैं। उनका कहना है कि इस जमीन की रजिस्ट्री वर्ष 1966 की है तो कोठी अवैध कैसे हो सकती है। उन्होंने बताया कि 34 साल पहले कोठी का निर्माण हुआ था। परिवार इसमें वर्ष 1998 में शिफ्ट हुआ था। उन्होंने भी माना कि भाजपा विधायक अंबरीष शर्मा उर्फ गुड्डू राजनीतिक द्वेष के कारण यह काम कर रहे हैं।

तालाब और आम रास्ता कोठी में पाया गया

कलेक्टर ने चार सदस्यीय राजस्व की टीम से पिछले दिनों भिंड-भाण्डेर रोड पर कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉ.गोविंद सिंह की कोठी का सीमांकन कराया था। इस दौरान टीम ने पाया कि कोठी में एक आम रास्ता और तालाब की जमीन है। कोठी अतिक्रमण कर बनाई गई है। अब इस कोठी को लेकर प्रदेश में राजनीति गरमा गई है। जिला प्रशासन के अफसरों की मानें तो अगर डॉ.गोविंद सिंह की कोठी पर अतिक्रमण को लेकर बुलडोजर चलता है तो आसपास के मकान भी टूट सकते हैं। पांच से छह मकान अतिक्रमण की जद में हैं।

एक विवाद यह भी... सीएम रहते 1983 में खरीदी थी जमीन

616d39b9bcebe404bd201df6d380c0bc4a3a9c775df961846d58be3719ec53f8
616d39b9bcebe404bd201df6d380c0bc4a3a9c775df961846d58be3719ec53f8


इधर, भूतपूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह द्वारा बनाई गई केरवा कोठी भी चर्चाओं में रही है। जानकारी के मुताबिक, सिंह ने वर्ष 1983 में भोपाल के नजदीक मेंडोरा गांव में सरोज सिंह के नाम से और अजय सिंह के नाम से तीन हिस्सों में कुल 4.4 हेक्टेयर जमीन खरीदी थी। इसी जमीन पर रहने के लिए बाद में देवश्री कोठी बनाई गई थी। इसे लेकर कई बार विवाद होते रहे हैं।

कोठी का आधा भाग विरासत में मिला

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव और 2014 के लोकसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग को दिए हलफनामे में अपनी संपत्ति के रूप में केरवा कोठी का जिक्र किया था। दोनों ही हलफनामों में तब इसका बाजार मूल्य करीब 5 करोड़ रुपए बताया गया था। बताया गया कि इस कोठी का आधा भाग उन्हें विरासत में मिला, जबकि आधा भाग उन्होंने स्वयं अर्जित किया है।

अर्जुन सिंह पर कई बार खड़े हुए सवाल

आपको बता दें कि केरवा कोठी के बारे में कई बार अर्जुन सिंह पर कई बार सवाल खड़े किए गए थे। यह फॉर्म हाउस इतना सुर्खियों में रहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भी कोठी की जानकारी दिल्ली मंगाई थी। जानकारों की मानें तो जब विधानसभा में कोठी को लेकर हंगामा हुआ तो अर्जुन सिंह ने सदन को बताया था कि 15 लाख रुपए खर्च कर उन्होंने यह कोठी बनवाई है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • गोविंद सिंह ने षड्यंत्र बताया
  • गोविंद सिंह के बयान
  • गोविंद सिंह पर जमीन हड़पने का आरोप
  • गोविंद सिंह की कोठी
  • गोविंद सिंह ने तानी कोठी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज