जबलपुर की डॉ. हेमलता का निधन, बड़ा सवाल: 60 करोड़ की संपत्ति अब किसकी?

Neel Tiwari | Feb 16, 2026, 15:59 IST
Share
dr hemlata shrivastava property fraud investigation jabalpur
dr hemlata shrivastava property fraud investigation jabalpur

वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमलता श्रीवास्तव का रविवार रात निधन हो गया। इधर... उनकी संपत्ति को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासनिक जांच जारी है और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

रविवार शाम जबलपुर की वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमलता श्रीवास्तव का निधन हो गया। उनके निधन के साथ ही उनकी 60 करोड़ रुपए की संपत्ति के उत्तराधिकार को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

पोस्टमॉर्टम के बाद डॉ. हेमलता का पार्थिव शरीर उनकी छोटी बहन शांति मिश्रा को सौंपा गया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में उनकी अंतिम यात्रा राइट टाउन स्थित उनके निवास से शुरू होकर रानीताल मुक्तिधाम पहुंची। यहां गौरीघाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। डॉ. हेमलता की बहन और गायत्री परिवार के एक सदस्य ने उन्हें मुखाग्नि दी।

संपत्ति को लेकर जांच जारी

इधर तहसीलदार संदीप जायसवाल ने बताया कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकने के लिए डॉ. हेमलता के घर पर पुलिस बल तैनात किया गया था। संपत्ति के वारिस को लेकर जांच एसडीएम (SDM) स्तर पर चल रही है। प्रशासन तथ्यों के आधार पर इस पर फैसला करेगा।

बता दें कि डॉ. श्रीवास्तव को करीब एक महीने पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी सेहत में सुधार हो रहा था, किंतु रविवार को अचानक उनका निधन हो गया। उनके पति और बेटे का पहले ही देहावसान हो चुका है। संपत्ति हड़पने के आरोप में डॉ. सुमित जैन, उनकी पत्नी प्राची जैन, बहन और जीजा पर मामला दर्ज किया गया है।

यह मामला क्यों महत्वपूर्ण है? शुरू से समझिए 81 वर्ष की डॉ. हेमलता श्रीवास्तव, जबलपुर की रिटायर्ड नेत्र चिकित्सक थीं। उनके पास करीब 50 करोड़ की संपत्ति थी। बता दें कि उनके पति और बेटे की पहले ही मौत हो चुकी थी। इसलिए इस संपत्ति पर कई लोगों की नजर पड़ी। अब सरल भाषा में पूरी कहानी समझते हैं। संपत्ति दान का विवाद डॉ. हेमलता ने जनवरी 2026 में अपनी कुछ जमीन ( राइट टाउन में- 1100 sq ft) डॉ. सुमित जैन और उनकी पत्नी प्राची जैन को दान कर दी। रजिस्ट्री के दिन उन्हें एम्बुलेंस से ले जाया गया, बिना उनके गवाह के। दानपत्र में 'बेच सकते हो' वाली लाइन जोड़ी गई, जबकि डॉ. हेमलता का इरादा मेमोरियल अस्पताल बनाने का था। वीडियो वायरल और आरोप 26-28 जनवरी 2026 को डॉ. हेमलता के वीडियो वायरल हुए। उन्होंने कहा- धोखे से उनके साइन कराए गए। उन्हें भूख-प्यासा रखकर संपत्ति हड़पने की साजिश की गई। हालांकि डॉ. सुमित ने इन आरोपों को खारिज कर दिया। इधर डॉ. हेमलता श्रीवास्तव की मदद के लिए IMA आगे आ गया। जांच शुरू फरवरी मध्य में डॉ. हेमलता श्रीवास्तव की तबीयत बिगड़ गई तो उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवा दिया गया। वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण एक्ट के तहत एसडीएम ने इस मामले की जांच शुरू कर दी। इसके बाद कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने दानपत्र में हेरफेर करने की सूचना पुलिस एसपी को दी। हालांकि इस सबके बीच डॉ. सुमित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुद को पाक- साफ बताया। इधर भाजपा और IMA ने निष्पक्ष जांच की मांग शुरू कर दी। निधन के बाद भी विवाद जारी… 14-15 फरवरी 2026: रविवार रात को मेडिकल कॉलेज में डॉ. हेमलता श्रीवास्तव का निधन हो गया। यह विवाद शहर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

संपत्ति पर कई दावेदार

डॉ. हेमलता का पोस्टमॉर्टम एसडीएम और पुलिस की मौजूदगी में कराया गया। कुछ दिन पहले जब उनकी तबीयत बिगड़ी थी, तब यह खुलासा हुआ था कि उनकी करोड़ों की संपत्ति है। इस पर कई लोग अपना दावा पेश कर रहे हैं।

  • दावा नंबर-1: मेमोरियल अस्पताल के लिए दी जमीन डॉ. सुमित जैन का कहना है कि 14 जनवरी को उनके जन्मदिन पर डॉ. हेमलता उनके साथ थीं। 2 जनवरी को उन्होंने अपनी स्वेच्छा से 11 हजार वर्गफीट जमीन मेमोरियल अस्पताल के लिए (ससुर और बेटे के नाम पर) दान की थी।
  • दावा नंबर-2: गायत्री मंदिर ट्रस्ट का दावा गायत्री मंदिर ट्रस्ट ने भी इस संपत्ति पर दावा किया है। उनका कहना है कि डॉ. हेमलता ने अपनी छोटी बहन कनक लता मिश्रा के सामने यह इच्छा जताई थी कि वे अपनी पूरी संपत्ति ट्रस्ट को देना चाहती हैं। इस मामले में आईएमए (IMA) ने भी हस्तक्षेप किया है।

फर्जी दान-पत्र की हो रही जांच

जनवरी में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के हस्तक्षेप के बाद जिला प्रशासन ने डॉ. हेमलता का इलाज शुरू करवाकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। स्वस्थ होने के बाद उन्होंने बयान दिया था कि उनके दान-पत्र को गलत जानकारी देकर पंजीकृत (Register) कराया गया था। इस मामले में डॉक्टर दंपति, रजिस्ट्रार और अन्य की भूमिका की जांच जारी है।

ये खबर भी पढ़िए...

डॉ. हेमलता केस में जांच के बाद आपराधिक प्रकरण तय, अब सुमित-प्राची जैन पर केस की तैयारी

जबलपुर न्यूज। संपत्ति विवाद: डॉ. हेमलता की जमीन पर सफाई देने प्रेस वार्ता में घिरे डॉ. सुमित जैन

भोजशाला विवाद : वकीलों की हड़ताल से नहीं खुल सका ASI का बंद लिफाफा, अगली सुनवाई 18 फरवरी को

MP News: मध्यप्रदेश बजट सत्र 2026 आज से, विपक्ष करेगा कर्ज पर श्वेत पत्र की मांग

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • जबलपुर न्यूज
  • इंडियन मेडिकल एसोसिएशन
  • IMA
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज