वरिष्ठ पत्रकार डॉ. केशव पाण्डेय केन्द्रीय हिन्दी सलाहाकार समिति में सदस्य नियुक्त

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. केशव पाण्डेय को केंद्र सरकार की हिन्दी सलाहकार समिति में सदस्य नियुक्त किया गया है। इस समिति की अध्यक्षता ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे।

author-image
Sanjay Dhiman
New Update
Senior journalist Dr. Keshav Pandey nominated as member of Central Hindi Advisory Committee

Photograph: (the sootr)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

New Delhi. भारत सरकार के उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय ने हिन्दी सलाहकार समिति का पुर्नगठन किया है। इस 25 सदस्यीय समिति में ग्वालियर, मध्यप्रदेश से वरिष्ठ पत्रकार, लेखक डॉ. केशव पाण्डेय को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

यह समिति मुख्य रूप से सरकारी कामकाज में हिन्दी के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई है। समिति का कार्य उत्तर पूर्वी क्षेत्र में राजभाषा विभाग द्वारा निर्धारित नीतियों को लागू करना है।

समिति का कार्यकाल तीन वर्षों का होगा। समिति के अध्यक्ष के रूप में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उपाध्यक्ष राज्य मंत्री सुकान्त मजूमदार को नियुक्त किया गया है।

5 पाइंट में समझें पूरी खबर

  • भारत सरकार ने डॉ. केशव पाण्डेय को हिन्दी सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त किया है।
  • यह समिति उत्तर पूर्वी क्षेत्र में हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई है।
  • समिति का कार्यकाल तीन साल का होगा और इसकी अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे।
  • डॉ. पाण्डेय इससे पहले वाणिज्य मंत्रालय की हिन्दी समिति में भी सदस्य रह चुके हैं।
  • डॉ. पाण्डेय ने मंत्री सिंधिया का आभार व्यक्त कर जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

यह खबरें भी पढ़ें...

MP Startup Summit 2026: भोपाल में स्टार्टअप्स का सबसे बड़ा महाकुंभ कल से

बृजमोहन या गजेंद्र में कौन है असली,कौन है नकली, बीजेपी के अंदर जंबूरी पर जंग, असली अध्यक्ष को लेकर फंस गया पेंच

समिति का उद्देश्य और कार्य

समिति का मुख्य उद्देश्य उत्तर पूर्वी क्षेत्र में हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देना है। साथ ही सरकारी कार्यों में इसका अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करना है। यह समिति राजभाषा विभाग द्वारा निर्धारित नीतियों को लागू करने में मंत्रालय का मार्गदर्शन करेगी।

डॉ. केशव पाण्डेय, जो स्वयं एक लेखक और पत्रकार हैं, पूर्व में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की हिन्दी सलाहकार समिति में भी सदस्य रह चुके हैं। उनका यह अनुभव इस नई समिति के कार्यों में मददगार रहेगा।

यह खबरें भी पढ़ें...

राजस्थान के 18 शहरों की जहरीली हवा, देश के टॉप-50 प्रदूषित शहरों में भिवाड़ी आगे

रिटायर्ड CS अमिताभ जैन बने छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य सूचना आयुक्त, राज्य सूचना आयुक्त के लिए दो नियुक्तियां

डॉ. पाण्डेय का आभार

डॉ. पाण्डेय ने इस नामांकन पर समिति के अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके कार्यों को समाज में और ज्यादा प्रभावी बनाने का अवसर प्रदान करेगी।

डॉ. पाण्डेय ने यह भी कहा कि उन्हें गर्व है कि उन्हें इस महत्वपूर्ण समिति में शामिल किया गया है। वे पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर भारत सरकार हिन्दी सलाहकार समिति डॉ. केशव पाण्डेय
Advertisment