ड्रीम गर्ल से लिया आइडिया, पूजा बनकर करता रहा ठगी, पुलिस के सामने दिया लाइव डेमो

Rohit Sahu | May 24, 2025, 08:21 IST
Share
dream girl
dream girl

फिल्म ड्रीम गर्ल देखकर युवक ने ठगी का तरीका सीखा और लोगों से पूजा बनकर बात की। कई लोगों को अपने जाल में फंसाने के बाद लोगों से पैसे एंठता रहा।

ग्वालियर के एक युवक ने बॉलीवुड फिल्म ड्रीम गर्ल से प्रेरित होकर ऐसा तरीका अपनाया कि सैकड़ों युवाओं को ठग डाला। वह सोशल मीडिया पर खुद को ‘पूजा’ बताकर लड़की की आवाज में बात करता और युवकों को अपने प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेल करता था। इसके बाद लोगों से पैसे एंठता था। युवक ने इस तरीके से कई लोगों से करीब 25 लाख रुपए एंठे थे।

‘हैलो, मैं पूजा बोल रही हूं’ से शुरू होती थी ठगी की स्क्रिप्ट

युवक ने आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ से ये आइडिया लिया। फिल्म की तरह वह लड़की की आवाज में बात करने की प्रैक्टिस करता और फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर ‘पूजा’ के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाता था और लड़कों से दोस्ती कर उनसे पैसे एंठता था।

सोशल मीडिया पर बनाता था जाल

‘पूजा’ के नाम से युवक पहले युवाओं से बातचीत शुरू करता, फिर धीरे-धीरे उन्हें प्यार में फंसाता। जब लोगों को यकीन हो जाता था तो वह अश्लील कंटेंट भेजता और फिर फोटो और वीडियो की मॉर्फिंग करके युवकों को ब्लैकमेल करने लगता था।

यह भी पढ़ें...स्कूल की छात्राओं से अश्लील हरकत... गिरफ्तार हुआ टीचर

पुलिस ने ग्वालियर से पकड़ा

सूचना मिलने पर आगरा पुलिस ग्वालियर पहुंची। सर्विलांस से लोकेशन ट्रेस कर जब छापा मारा तो खुलासा हुआ कि ‘पूजा’ कोई लड़की नहीं बल्कि युवक दुर्गेश सिंह तोमर है। पुलिस ने आरोपी से लड़की की आवाज में बात करने के लिए कहा फिर उसने उसने ‘पूजा’ की आवाज में बातचीत कर डेमो दिया।

यह भी पढ़ें...लव जिहादी मोहसिन ने दुष्कर्म करने अकादमी के नीचे लिया था फ्लैट, नानवेज खाने, पूजा नहीं करने का बनाता था दबाव

ड्रीम गर्ल देखकर आया आइडिया

पुलिस पूछताछ में दुर्गेश ने माना कि उसे यह ठगी का आइडिया फिल्म ड्रीम गर्ल देखकर आया। उसने बताया कि लड़के जल्दी लड़कियों की ओर आकर्षित होते हैं, इसलिए उसने यह ट्रिक अपनाई। दुर्गेश ने यह भी खुलासा किया कि 'पूजा' नाम के अलावा वह अन्य नामों से भी फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट चला चुका है।

पुलिस अब उसके मोबाइल डेटा की जांच करेगी और यह पता लगाएगी कि कहीं कोई गैंग तो उसके साथ नहीं जुड़ा था। आगरा पुलिस दुर्गेश को ग्वालियर से पकड़कर अपने साथ ले गई है। कोर्ट से रिमांड लेने के बाद उससे यह भी पूछा जाएगा कि कितने लोगों से कितना पैसा ऐंठा और कितने फर्जी अकाउंट इस्तेमाल किए।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Dream girl | साइबर ठगी | फेक अकाउंट | gwalior | MP News

Tags:
  • MP News
  • Dream girl
  • आगरा
  • साइबर ठगी
  • ड्रीम गर्ल
  • फेक अकाउंट
  • gwalior
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई