ड्रिंक एंड ड्राइव में पकड़ी कार के लसूड़िया पुलिस थाने से ही चोरी हो गए टायर, बाद में लिखी FIR
Sanjay Gupta | Jun 01, 2025, 13:31 IST
drink-and-drive-car-tire-theft-lassudia-police-indore
इंदौर के लसूडिया पुलिस थाने में एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसमें ड्रिंक एंड ड्राइव के आरोप में जब्त की गई कार के तीनों टायर चोरी हो गए हैं।
इंदौर के सबसे चर्चित पुलिस थाने लसूडिया फिर विवादों में आ गया। पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव केस में एक कार को जब्त किया। बाद में जब फरियादी कार को लेने पहुंचा तो उसके तीनों टायर निकले हुए थे। आरोप है कि मामले में विवाद हुआ तो पुलिस ने उसे पुराने दूसरे टायर, डिस्क दिलवा दी, लेकिन वह भी उसी की राशि से।
![3aa28cc0-57e]()
बीमा कंपनी के अधिकारी राज कुमार नरवरिया की कार का मामला है। चेकिंग के दौरान उन्हें रोका गया और कार को थाने में खड़ा करा दिया गया। जब कार के टायर गायब मिले तो पुलिस ने एक मैकेनिक से 18 हजार के पुराने टायर और 22 हजार की डिस्क उन्हें दिलवा दी। लेकिन कार मालिक का कहना है कि यह तो वही टायर थे, जो उनकी कार में लगे थे। कार मालिक ने थाने में कार के टायर चोरी होने की रिपोर्ट लिखवाने का बोला, इसमें पहले मना कर दिया गया, बाद में अज्ञात पर केस हुआ।
खबर यह भी...इंदौर में यशवंत क्लब की चर्चित सदस्य खुशी कूलवाल के सुसाइड केस की फाइल फिर खुली, नेता, अधिकारी बेचैन
खबर यह भी...इंदौर में संघ के प्रांत कार्यालय के पास एक फ्लैट में लव जिहाद का आरोप, मुंबई के कव्वाल को पकड़ा
कार मालिक के अधिवक्ता संजय मेहरा ने बताया कि टीआई तारेश सोनी और उनके स्टाफ के खिलाफ हर्जाना मांगने के लिए हमने परिवाद लगाया है। पुलिस द्वारा एक्ट 185 में कार्रवाई की जा रही है लेकिन इसमें कार जब्ती का अधिकार नहीं है। उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी ड्रिंक एंड ड्राइव केस में चालान में गलत जानकारी भरने को लेकर कोर्ट ने टीआई के साथ ही उच्च अधिकारियों को भी जिम्मेदार बताया था, बाद में हाईकोर्ट से इनके पक्ष में फैसला हुआ था।
NOTE - अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
पुलिस ने पहले FIR लिखने से मना कर दिया
3aa28cc0-57e
बीमा कंपनी के अधिकारी राज कुमार नरवरिया की कार का मामला है। चेकिंग के दौरान उन्हें रोका गया और कार को थाने में खड़ा करा दिया गया। जब कार के टायर गायब मिले तो पुलिस ने एक मैकेनिक से 18 हजार के पुराने टायर और 22 हजार की डिस्क उन्हें दिलवा दी। लेकिन कार मालिक का कहना है कि यह तो वही टायर थे, जो उनकी कार में लगे थे। कार मालिक ने थाने में कार के टायर चोरी होने की रिपोर्ट लिखवाने का बोला, इसमें पहले मना कर दिया गया, बाद में अज्ञात पर केस हुआ।
खबर यह भी...इंदौर में यशवंत क्लब की चर्चित सदस्य खुशी कूलवाल के सुसाइड केस की फाइल फिर खुली, नेता, अधिकारी बेचैन
यह केस दर्ज किया पुलिस ने
पुलिस ने इसमें राज कुमार नरवरिया के आवेदन पर धारा 303(2) के तहत अज्ञात पर केस दर्ज किया। इसमें घटना स्थल लसूडिया थाने की बाउंड्री से लगा यार्ड बताया। आरोपी योगेश पिता गोलवलकर उम्र 45 साल निवासी राजेंद्र नगर को चेकिंग में पकड़ा गया जो बहुत ज्यादा शराब पीए हुए था। कार क्रमांक एमपी 09 सीएफ 1085 को जब्त कर लसूडिया के बाउंड्री से लगे यार्ड में खड़ी की थी। जिसके आगे-पीछे के तीन पहिए नहीं थे। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा यह पहिए चुरा लिए गए।
अब परिवाद लगाया, हर्जाना दो
NOTE - अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj