नवभारत प्रेस के डायरेक्टर ने की 15.67 करोड़ की धोखाधड़ी, ईडी ने दाखिल की चार्जशीट

The Sootr | Mar 26, 2025, 14:11 IST
Share
thesootr
thesootr

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नवभारत प्रेस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर बृज माहेश्वरी और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई की है। ED ने 22 मार्च 2025 को भोपाल की विशेष अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नवभारत प्रेस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर बृज माहेश्वरी और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ED ने 22 मार्च 2025 को भोपाल की विशेष अदालत (PMLA) में आरोप पत्र दाखिल किया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया है। अब ईडी ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। ED की जांच में पता चला कि नवभारत प्रेस ने 2004 में भोपाल में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की गौतम नगर शाखा से प्रेस के आधुनिकीकरण और मशीनरी खरीदने के लिए लोन लिया था। यह राशि सही इस्तेमाल के बजाय अलग-अलग कंपनियों के खातों में भेज दी गई।

खबर यह भी...सौरभ शर्मा पर बड़ी कार्रवाई, ED ने धनकुबेर पूर्व सिपाही की 92 करोड़ की संपत्ति अटैच की

देनदारियां चुकाने में लगाए रुपए

आरोप है कि माहेश्वरी परिवार ने यह रकम अपनी निजी और व्यावसायिक देनदारियां चुकाने के लिए इस्तेमाल की। इस गड़बड़ी की वजह से बैंक को 15.67 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ और लोन खाता एनपीए (डूबा हुआ कर्ज) में बदल गया।
खबर यह भी...तमन्ना भाटिया ED के चंगुल में फंसीं, IPL मैच में बेटिंग एप प्रमोशन केस

सतना, सीहोर में कुर्क की थी संपत्ति

इससे पहले, 30 मार्च 2024 को ED ने सतना और सीहोर में स्थित 2.36 करोड़ की 10 संपत्तियों को कुर्क किया था। बाद में, 10 सितंबर 2024 को इस कुर्की को कानूनी रूप से मंजूरी दे दी गई। ED ने साफ किया है कि यह कार्रवाई बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ उठाए जा रहे सख्त कदमों का हिस्सा है। मामले की जांच जारी है और आगे और भी खुलासे हो सकते हैं।

thesootr links

Tags:
  • MP News
  • प्रवर्तन निदेशालय
  • मध्य प्रदेश
  • सीहोर
  • प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी
  • सतना
  • PMLA
  • नवभारत टाइम्स
  • PMLA Court
  • प्रवर्तन निदेशालय ED
  • नवभारत प्रेस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा