ED इंदौर ने क्रिकेट सट्टेबाज संजय अग्रवाल के लॉकर से 3.50 किलो सोना किया जब्त

Sanjay Gupta | Jan 08, 2025, 18:53 IST
Share
ED Indore seized gold
ED Indore seized gold

ईडी इंदौर द्वारा बताय गया है कि क्रिकेट सट्टेबाजी के आरोपी संजय अग्रवाल का लॉकर सात जनवरी को खोला गया। इस लॉकर में 3.50 किलो विदेशी सोना मिला है। साथ ही 750 ग्राम ज्वेलरी भी मिली है।

INDORE. इंटरनेशनल स्तर पर क्रिकेट व टेनिस का सट्टेबाजी रैकेट चलाने वाले उज्जैन के पियूष चौपड़ा और उसके नेटवर्क पर ईडी इंदौर ने 12 दिसंबर को इंदौर, उज्जैन और लुधियाना में छापे मारे थे। इस दौरान आरोपियों के लॉकर और बैंक खाते सीज किए गए थे। इन लॉकर को खोलने पर ईडी को जमकर सोना मिला है।

लॉकर खोला तो 3.36 करोड़ का विदेशी सोना मिला

ईडी इंदौर द्वारा बताय गया है कि क्रिकेट सट्टेबाजी के आरोपी संजय अग्रवाल का लॉकर सात जनवरी को खोला गया। इस लॉकर में 3.50 किलो विदेशी सोना मिला है। साथ ही 750 ग्राम ज्वेलरी भी मिली है। इन सभी की कुल कीमत 3.36 करोड़ रुपए आंकी गई है।

इसके पहले ईडी ने यह जब्त किया था

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), इंदौर ने अवैध क्रिकेट/टेनिस सट्टेबाजी के मामले में 12 दिसंबर 2024 को इंदौर, उज्जैन और लुधियाना में 5 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया था। ईडी ने अवैध क्रिकेट/टेनिस सट्टेबाजी के संबंध में उज्जैन पुलिस, मध्य प्रदेश द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि पीयूष चोपड़ा ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करके प्राप्त सिम कार्ड का उपयोग करके बड़े पैमाने पर अवैध क्रिकेट सट्टेबाजी का संचालन करके अपराध की आय अर्जित की। ईडी ने छापा मारकर मौके पर ही आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस, 31 लाख रुपए की बेहिसाबी नकदी और बैंक खातों, सावधि जमा और म्यूचुअल फंड इकाइयों के रूप में निवेश में कुल 8 करोड़ रुपए की राशि जब्त की थी।

688a9d32-2c4
688a9d32-2c4


इंदौर में ICICI Bank में ग्राहकों के खाते से 1 करोड़ निकाले, रिलेशनशिप मैनेजर ने अय्याशी में उड़ाए

इस तरह चलता था क्रिकेट सट्टेबाजी रैकेट

चौपड़ा व अन्य आऱोपियों ने एक सट्टेबाजी सेटअप स्थापित किया, जहां वह और उनके कर्मचारी LONDONEXCH9.COM नामक वेबसाइट पर दांव लगाते थे। उन्होंने दांव लगाने और जीत हासिल करने के लिए हवाला लेनदेन का इस्तेमाल किया। अभय चोपड़ा और संजय अग्रवाल पर भी ऑनलाइन सट्टेबाजी गतिविधियों में शामिल होने और अवैध आय अर्जित करने का आरोप है।

सौम्या चौरसिया को मिली जमानत, स्पेशल कोर्ट का आदेश

उज्जैन पुलिस ने किया था फंडाफोड़

उज्जैन में क्राइम ब्रांच, सायबर टीम व थाना नीलगंगा एवं खाराकुआं पुलिस ने सीएम डॉ. मोहन यादव के आदेश के बाद जून में चौपड़ा पर कार्रवाई की थी। इसमे 41 मोबाइल फोन, 19 लैपटॉप, 5 मैक-मिनी, 1 आईपैड, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय सिमें, 2 पेनड्राइव, 3 मेमोरी कार्ड सहित अन्य संचार उपकरण जब्त किए गए थे। साथ ही 9 आरोपी गिरफ्तार किए और 15 करोड़ की नकदी पकड़ी थी। आरोपी पंजाब, राजस्थान और मध्यप्रदेश में रहता और अपना नेटवर्क चलाता था।

नगर निगम के 150 करोड़ घोटाले में ED कर रही आरोपियों की संपत्ति अटैच

इस तरह चलता है नेटवर्क

दरअसल, पुलिस को 13 जून 2024 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना नीलगंगा क्षेत्र स्थित 19 ड्रीम्स कॉलोनी के डूप्लेक्स नं 18 में पीयूष चोपड़ा के साथ पंजाब, राजस्थान व मध्य प्रदेश के कुछ लोग कई दिनों से व्यापक स्तर में अंतर्राष्ट्रीय सट्टा खिला रहे हैं। पुलिस की दबिश में क्रिकेट टी-20 वर्ल्ड कप के बांग्लादेश व नीदरलैंड का मैच पर सट्‌टा खिलाते और लगाते आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से कुल 41 मोबाइल फोन, 11 लैपटॉप, 1 मैक-मिनी, 1 आईपैड, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय सिमें, 2 पेनड्राइव, 3 मेमोरी कार्ड सहित अन्य संचार उपकरण जब्त किए। गिरफ्तार किए गए 9 आरोपियों में से 1 राजस्थान, 4 पंजाब और 4 मध्यप्रदेश के नीमच के निवासी हैं।

साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी को किया डिजिटल अरेस्ट, सास ने ऐसे बचाया

बाद में चौपड़ा को पकड़ा

बाद में पुलिस को सूचना मिली की सरगना चौपड़ा मुसद्दीपुरा थाना खाराकुआं स्थित घर आया है। इस पर पुलिस ने दबिश दी जिसमें अतर्राष्ट्रीय करंसी, चांदी की सिल्लियां एवं एप्पल मैक मिनी सीपीयू, 11 लैपटॉप सहित अलग-अलग रंग के 11 बैगों में भारतीय रुपये कुल 14.58 करोड़ नकद जब्त किए गए।

इंदौर में यहां रहा है ठिकाना

पीयूष चोपडा द्वारा गोपनीय तरीके लंबे समय से 19 ड्रीम्स कॉलोनी इंदौर रोड़ स्थित घर पर ही सट्टा संचालित किया जा रहा था। बाद में धंधा चला और उसने londonexch9.comऑनलाईन वेबसाईट पर रजिस्‍ट्रेशन कराकर आई.डी. एवं पासवर्ड अपने पंटरों को खाई लगाई करने के लिए उपलब्‍ध कराई। londonexch9.comवेबसाईट पर लाईव क्रिकेट व टेनिस के मैच के भाव के अनुसार match-bet तथा session-bet प्रदर्शित होती हैं। इन पर bet लगाने के संबंध में पीयूष चौपड़ा अपने पंटरों को निर्देशित करता था । पूरे मैच के दौरान बुकीज़/पंटरों द्वारा zoom meeting ऐप के द्वारा एवं SimTodo.Apk एप्लीकेशन द्वारा लाइव कनेकटीविटी लेकर लाईन लगातार चलती रहती थी, जिस पर बुकीज व पंटर लाइव कम्‍युनिकेशन में रहते थे। एक मैच में करोड़ों रूपयों की हार-जीत की बाजी लगाई जाती थी।

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • ED
  • प्रवर्तन निदेशालय
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर ईडी
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • सट्टेबाज संजय अग्रवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज