डॉ. श्याम अग्रवाल के नवोदय हॉस्पिटल पर ईडी की रेड, खुलेंगे सौरभ शर्मा से कनेक्शन

Siddhi Tamrakar | Jan 18, 2025, 09:45 IST
Share
डॉ. श्याम अग्रवाल (गाना गाते हुए) और सौरभ शर्मा (Right Side)
डॉ. श्याम अग्रवाल (गाना गाते हुए) और सौरभ शर्मा (Right Side)

ईडी ने भोपाल के नवोदय हॉस्पिटल पर छापा मारा। संचालक डॉ. श्याम अग्रवाल के घर से नकदी, दस्तावेज जब्त किए गए। सौरभ शर्मा के काले धन का खुलासा हुआ।

भोपाल के इंद्रपुरी स्थित नवोदय कैंसर हॉस्पिटल (Navodaya Cancer Hospital) और उसके संचालक डॉ. श्याम अग्रवाल (Dr. Shyam Agarwal) के घर समेत चार ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate - ED) ने शुक्रवार सुबह छापेमारी की। यह कार्रवाई पूर्व आरटीओ कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा (Saurabh Sharma) से जुड़े काले धन के मामले में की गई।

ईडी ने अस्पताल, घर और अन्य स्थानों से नकदी, प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट्स और फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन से जुड़े दस्तावेज जब्त किए हैं। जांच में पता चला है कि सौरभ शर्मा की काली कमाई नवोदय हॉस्पिटल में निवेश की जा रही थी।

काले धन को सफेद करने का शक

सूत्रों के अनुसार, सौरभ शर्मा का काला धन अस्पताल के जरिए सफेद किया जा रहा था। इस प्रक्रिया में नकदी लेन-देन की तय सीमा का उल्लंघन किया गया। ईडी की टीम ने इस लेन-देन से जुड़े दस्तावेज और बैंक रिकॉर्ड भी खंगाले हैं।

इंद्रपुरी के बी सेक्टर में रहता है अग्रवाल परिवार

डॉ. अग्रवाल का परिवार पिछले 7 वर्षों से इंद्रपुरी के बी सेक्टर में रह रहा है। उनके घर के पास रहने वाले पड़ोसियों ने बताया कि अग्रवाल परिवार का व्यवहार सीमित है और वे अपने काम से मतलब रखते हैं।

अस्पताल में इलाज जारी

रेड के दौरान नवोदय कैंसर हॉस्पिटल में मरीजों के इलाज में कोई बाधा नहीं हुई। ईडी की टीम ने दस्तावेजों की जांच की, लेकिन अस्पताल का कार्य सामान्य रूप से चलता रहा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Tags:
  • MP News
  • भोपाल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • ED action
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • सौरभ शर्मा
  • Navodaya Hospital
  • Dr. Shyam Agarwal
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि