ईडी टिब्यूनल से भूमाफिया दीपक मद्दा के साथ संघवी, हनी, टनी की इंदौर-भोपाल में 22 करोड़ की संपत्तियों का अटैचमेंट मंजूर

Sandeep Kumar | Apr 11, 2024, 13:33 IST
Share
PIC
PIC

धार जमीन घोटाले के आरोपी सुधीर दास की धार में संपत्तियां पहले ही अटैच हो चुकी है। अब ईडी ने इनकी संपत्तियां इंदौर में पाई है। इन्हें अटैच कर लिया गया है।

संजय गुप्ता @ INDORE. भूमाफिया दीपक मद्दा उर्फ दिलीप सिसौदिया और दीपक जैन के खिलाफ सहकारी समितियों की जमीन में किए गए घोटाले में ईडी ( प्रवर्तन निदेशालय ED ) ट्रिब्यूनल (Tribunal ) ने अटैच संपत्तियों ( Attachment of properties ) पर मुहर लगा दी है। ईडी ने प्रारंभिक तौर पर इन संपत्तियों को अटैच किया था, जिसमें केस ट्रिब्यूनल में गया और वहां भी इसे मंजूरी मिल गई है। इनकी गाइडलाइइन कीमत 22 करोड़ रुपए है।

ये खबर भी पढ़िए...कैलाश, उषा, दरबार सभी के बयान बता रहे, कांग्रेस से चुनाव लड़े महू नेता शुक्ला के बीजेपी से जाने और आने के दावे झूठे

वाधवानी, नाचानी, संघवी, पिपाड़ा की संपत्तियां शामिल


इस अटैच में हनी यानि केशव नाचानी, टनी यानि ओमप्रकाश वाधवानी के साथ ही मद्दा और सुरेंद्र संघवी के बेटे प्रतीक संघवी की डायरेक्टरशिप वाली कंपनी सिम्पलेक्स मेगा फायनेंस, मद्दा के रिश्तेदार अशोक पिपाड़ा, केशव नाचानी की पत्नी रेणु नाचानी इन सभी की संपत्तियां शामिल है। उल्लेखनीय है कि घोटाले के आरोपी मद्दा अप्रैल 2023 से ही जेल में बंद है।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर के कपड़ा कारोबारियों की ट्रक से भिड़ी कार, तीन व्यापारियों सहित चार की मौत

यह संपत्तियां हुई है अटैच



  • ओमप्रकाश धनवानीः खजराना सर्वे नंबर 92 के विविध बटांकन- 1 हेक्टेयर (कीमत दो करोड़)
  • मेसर्स सिम्पलेक्स इन्वेस्टमेंट एंड मेगा फायनेंस प्रालि- खजरानी सर्वे नंबर 386, 387. 391, 392, 393 के विविध बटांकन- 1.619 हेक्टेयर (कीमत चार करोड़)
  • अशोक पिपाड़ाः बिचोली हप्सी प्लाट 27 प्रगति विहार 0.219 एकड़ का और मल्हारगज 15 गिरधर नगर 2250 वर्गफीट का मकान ( कीमत 2.30 व 1.20 करोड)
  • समता रियलिटीः इसमें दीपक मद्दा और उनकी पत्नी समता जैन जुड़े हुए हैं। इसके आरएनटी भवन, साउथ तुकोगंज आफिस कुल 12 हजार वर्गफीट का हिस्सा अटैच हुआ है। इसकी कीमत चार करोड़ रुपए है।
  • भोपाल में सी 21 माल की दुकानः 102, 103, 111. 112, 114 121 ए, 122, 123, 139, 140 ए, 146, 147, 148. इनकी कीमत सात करोड़ रुपए से ज्यादा है।
  • रेनु नचानी पति केशव नाचानीः सहज रेसीडेंसी में फ्लैट1735 वर्गफीट, तेजपुर गडबडी में प्लाट 4091 वर्गफीट इनकी कीमत 55 लाख व 63 लाख है।
  • एमपी बुलियन केशवानाचनी की बड़ा सराफा में दुकान, इसकी कीमत दो लाख रुपए है। ( इन सभी संपत्तियों की कुल कीमत 22 करोड़ 19 लाख रुपए है)

धार जमीन घोटाले के आरोपी दास, गुंजाल की इंदौर में भी संपत्ति अटैच


धार जमीन घोटाले के आरोपी सुधीर दास की धार में संपत्तियां पहले ही अटैच हो चुकी है। अब ईडी ने इनकी संपत्तियां इंदौर में पाई है। इन्हें अटैच कर लिया गया है। इसमें करूणासागर कनाडिया में फ्लैट, फोनिक्स इन्फ्राटेक बेटमा में प्लाट. लेमन सिटी में एक फ्लैट और एक फ्लैट डीएचएल इन्फ्राबुल में शामिल है। साथ ही आरोपी विक्रम गुंजाल की पत्नी सोनाली गुंजाल के नाम का एक घर नंदानगर में है, वह भी अटैच किया गया है।

ये खबर भी पढ़िए...Weather update : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, आज फिर गिरेंगे ओले

ये खबर भी पढ़िए...भोपाल पर काबिज होने 35 साल से तरस रही कांग्रेस का नया कार्ड, कायस्थ-मुस्लिम वोटर क्या लगाएंगे नैया पार

Tags:
  • Tribunal
  • प्रवर्तन निदेशालय ED
  • Attachment of properties
1353 करोड़ से बदलेगी 126 गांवों की सिंचाई व्यवस्था: बिरसा मुंडा जयंती पर धार में PM-CM का कार्यक्रम, नर्मदा जल पहुंचेगा खेतों तक

By Sandeep Kumar

1353 करोड़ से बदलेगी 126 गांवों की सिंचाई व्यवस्था: बिरसा मुंडा जयंती पर धार में PM-CM का कार्यक्रम, नर्मदा जल पहुंचेगा खेतों तक
इंदौर को अलग से सफाई का अवार्ड क्यों नहीं, महापौर ने बताए कारण, कहा- इंदौर नंबर वन

By Sanjay Gupta

इंदौर को अलग से सफाई का अवार्ड क्यों नहीं, महापौर ने बताए कारण, कहा- इंदौर नंबर वन
मोहन सरकार के मंत्रियों का फिर होगा रिपोर्ट कार्ड तैयार: 20-21 दिसंबर को पेश करेंगे कामकाज का हिसाब

By Sandeep Kumar

मोहन सरकार के मंत्रियों का फिर होगा रिपोर्ट कार्ड तैयार: 20-21 दिसंबर को पेश करेंगे कामकाज का हिसाब
वाह रे सरकार! जनता का बिल नहीं भरा तो बिजली गुल, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ की उधारी फिर भी ठाठ!

By Anshika Singh Chauhan

वाह रे सरकार! जनता का बिल नहीं भरा तो बिजली गुल, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ की उधारी फिर भी ठाठ!
राजस्थान विधानसभा: सदन कभी नहीं हुआ पूरा, 25 साल से एक साथ क्यों नहीं बैठ पाए सभी 200 विधायक?

By

राजस्थान विधानसभा: सदन कभी नहीं हुआ पूरा, 25 साल से एक साथ क्यों नहीं बैठ पाए सभी 200 विधायक?
छत्तीसगढ़ बनेगा AI हब: 5 संभागों में खुलेंगे डेटा लैब सेंटर,सरकारी दफ्तरों से युवाओं तक पहुंचेगी नई तकनीक

By Arohi Raj

छत्तीसगढ़ बनेगा AI हब: 5 संभागों में खुलेंगे डेटा लैब सेंटर,सरकारी दफ्तरों से युवाओं तक पहुंचेगी नई तकनीक
मंत्री के चरणों में वर्दी! जवान ने छुए गजेंद्र यादव के पैर, भूपेश बघेल बोले- दोनों पर हो कार्रवाई

By Sandeep Kumar

मंत्री के चरणों में वर्दी! जवान ने छुए गजेंद्र यादव के पैर, भूपेश बघेल बोले- दोनों पर हो कार्रवाई