एमपी में डॉक्टरों की कमी पूरी करने की कवायद

Sanjay Sharma | Jun 07, 2025, 23:38 IST
Share
THE SOOTR
गांव के अस्पतालों में होगा इलाज Photograph: (THE SOOTR)

मध्यप्रदेश सरकार ग्रामीण और कस्बाई अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को पूरा करने सरकार ऑनलाइन नियुक्ति करने जा रही है। ये नियुक्ति पोर्टल के माध्यम से होगी।

BHOPAL. चरमराती स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिए मध्यप्रदेश सरकार जुटी हुई है। ग्रामीण और कस्बाई सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को पूरा करने सरकार ऑनलाइन नियुक्ति करने जा रही है। ये नियुक्ति पोर्टल के माध्यम से होगी। मेडिकल कॉलेजों से पासआउट एमबीबीएस और पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे डॉक्टर बंध पत्र की शर्तों को पूरा करने इसमें शामिल होंगे। ऐसे 2 हजार डॉक्टर पोर्टल पर अपने पसंदीदा स्थानों पर नियुक्ति के लिए विकल्प चुन पाएंगे। इसके लिए उन्हें 12 जून तक का समय दिया गया है। ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद जुलाई तक पोस्टिंग आदेश जारी करने की तैयारी कर ली गई है।

पोस्टिंग के लिए मिलेंगे 30 विकल्प

प्रदेश के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी बनी हुई है। इस वजह से स्वास्थ्य सेवाएं भी लड़खड़ाई हुई हैं। डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए सरकार ऑनलाइन पोर्टल के जरिए उनकी नियुक्ति करने जा रही है। इस व्यवस्था से मेडिकल स्टूडेंट डिग्री हासिल करने के साथ ही बंध पत्र की शर्तें पूरी कर पाएंगे। डॉक्टर अपनी पसंद के स्थान पर पोस्टिंग के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन एप्लाई कर अस्पताल संबंधी 30 विकल्प भी दे सकेंगे। लेकिन उन्हें ये सुविधा 12 जून तक ही उपलब्ध होगी। इसके बाद उपलब्ध अस्पतालों में उनकी नियुक्ति के आदेश शासन स्तर से जारी होंगे।

डॉक्टर- मरीज दोनों को फायदा

मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के समय छात्रों को सरकार के समक्ष ग्रामीण सेवा बांड भरना होता है। ये बांड 10 लाख रुपए का होता है। यदि एमबीबीएस कोर्स और इंटर्नशिप पूरी करने के बाद वे एक साल तक ग्रामीण क्षेत्र में काम न करके बांड का उल्लंघन करते हैं तो उन्हें ये राशि जमा करना पड़ती है। वहीं एमएस या एमडी जैसे पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेस पूरा करने वाले डॉक्टर्स को पांच साल के लिए बांड भरना होता है। ग्रामीण अस्पतालों में नियुक्ति से जहां डॉक्टर अपने बांड को पूरा कर 10 लाख रुपए जमा करने से बच जाएंगे। अस्पतालों में डॉक्टरों की उपलब्धता होने से ग्रामीण मरीजों को सबसे ज्यादा लाभ होगा।

ये खबरें भी पढ़िए :

Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना के खातों में 15 जून को आएगी 25वीं किस्त !

Top News : खबरें आपके काम की

मेरिट से पोस्टिंग में प्राथमिकता

ग्रामीण अस्पतालों में एमबीबीएस और पीजी छात्रों को पोस्टिंग के लिए स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने पोर्टल खोल दिया है। पोर्टल पर अस्पतालों की सूची के साथ नियुक्ति और पोस्टिंग की शर्तें भी दी गई हैं। पोर्टल पर अस्पतालों की सूची के साथ ही उनमें उपलब्ध पदों की स्थिति का भी ब्यौरा उपलब्ध है। दो हजार से ज्यादा डॉक्टरों को पोर्टल के आईडी और पासवर्ड भेज दिए गए हैं। इससे डॉक्टर पोर्टल पर च्वाइस फिलिंग कर पाएंगे। डॉक्टरों की पोस्टिंग मैरिट लिस्ट के आधार पर की जाएगी और इसी आधार पर पसंद के अस्पताल मिल सकेंगे।

ये खबरें भी पढ़िए :

MP स्कूल शिक्षा विभाग ने ट्रांसफर नीति में किया बड़ा बदलाव, कर्मचारियों-अधिकारियों पर होगा असर

जीजा और साले ने मिलकर किया मासूम लड़की की इज्जत से खिलवाड़

पदों पर चिकित्सकों की स्थिति :

पद स्वीकृति रिक्तियां
चिकित्सा विशेषज्ञ 4167 2563
मेडिकल ऑफिसर 5439 1424
दंत विशेषज्ञ 639 392


Tags:
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • एमबीबीएस
  • मेडिकल कॉलेज
  • डॉक्टर
  • ऑनलाइन एप्लाई
  • पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा