विदिशा के बकरे का मुंबई में दबदबा, 6 लाख 80 हजार रुपए में बिका

Amresh Kushwaha | Jun 16, 2024, 16:51 IST
Share
विदिशा के बकरे
विदिशा के बकरे

बकरीद से पहले जगह-जगह बकरा बाजार सज गया है। कुर्बानी से पहले लाखों की कीमत में बकरे खरीदे और बेचे जा रहे हैं। इसी तरह विदिशा का एक बकरा मुंबई में 6 लाख 55 हजार रुपए में बिका है।

Eid-al-Adha 2024 : ईद-उल-अजहा आने में अब एक दिन का समय शेष बचा है। 17 और 18 जून में से एक दिन बकरीद होगी। हालांकि ईद किस दिन मनाई जाएगी यह चांद दिखने पर निर्भर करता है। वहीं इसको लेकर जोरशोर से तैयारियां की जा रही हैं।

इसके साथ ही मध्य प्रदेश में बकरों का बाजार सज चुका है। इन बाजारों में एक से बढ़कर एक बकरे बिकने के लिए आ रहे हैं और प्रदेश से बाहर भी ये बकरे जा रहे हैं। विदिशा के एक बकरे को भोपाल निवासी ने मुंबई में 6 लाख 80 हजार रुपए में बेचा है।

ये खबर भी पढ़िए...बकरों का रैंप वॉक : सज-धजकर रैंप वॉक करते दिखा 177 किलो का बकरा, लोग बोले- वाह...

ये बकरे जीते हैं लग्जरी लाइफ

दरअसल, इन बाजारों में बिकने वाले खास बकरे लग्जरी लाइफ जीते हैं। यह बकरे काजू, किसमिस और मख्खन खाते हैं, जबकि गर्मी से बचने के लिए इन्हें एसी या कूलर में रखा जाता है। इन बकरों की खास तरह से सेवा की जाती है।

ये खबर भी पढ़िए...लग्जरी कार से चोर उठा ले गए BJP नेता का बकरा, छानबीन में जुटी पुलिस

ऐसे में इन बकरों की कीमत लाखों रुपए होती है। विदिशा निवासी साबिर कुरैशी के यहां एक सफेद रंग का बकरा था, जिसका नाम सारंगा है। यह बकरा अब मुंबई में 6 लाख 80 हजार रुपए में बेचा गया है।

ये खबर भी पढ़िए...कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं को पूर्व मंत्री सज्जन सिंह ने कहा कचरा, बम के लिए बोले- बलि का बकरा नहीं चमकता सितारा है

विदिशा के बकरे को 6 लाख 80 हजार रुपए में बेचा

विदिशा का यह बकरा सात महीने पहले भोपाल में 2 लाख 55 हजार रुपए में बेचा गया था, लेकिन अब भोपाल निवासी ने मुंबई में इस बकरे को 6 लाख 80 हजार रुपए में बेचा है। मौजूदा समय में इसका वजन 165 किलो है। उन्होंने बताया कि इस बकरे की डाइट में मक्खन, दूध, खजूर शामिल था।

ये खबर भी पढ़िए...मंदिर में फेंका गोवंश का कटा सिर, आरोपियों के घरों पर पुलिस ने चलवाया बुलडोजर

1 लाख 10 हजार रुपए में खरीदा बकरा

इधर विदिशा में भी शकील अहमद ने भोपाल से 1 लाख 10 हजार रुपए का एक बकरा खरीदा है। इस बकरे का वजन 110 किलो है। यह बकरा रोज दो लीटर दूध, दो किलो दाना और एक क्रेट पत्ती खाता है। इस बकरे की खरीदी के बाद शकीद अहमद इस बकरे की खास तरीके से देखभाल कर रहे हैं।

मुंबई में 6 लाख 80 हजार रुपए बिका बकरा, Goat sold for Rs 6 lakh 80 thousand in Mumbai

Thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

Tags:
  • ईद-उल-अजहा
  • eid ul adha 2024
  • विदिशा के बकरे
  • मुंबई में  6 लाख 80 हजार रुपए बिका बकरा
  • Goat sold for Rs 6 lakh 80 thousand in Mumbai
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई