Eid Ul Adha 2024 : ऑनलाइन सजी बकरों की मंडी, हर वैरायटी मिल जाएगी यहां..

Deeksha Nandini Mehra | Jun 13, 2024, 12:09 IST
Share
ऑनलाइन सजी बकरों की मंडी
ऑनलाइन सजी बकरों की मंडी

बकरीद 2024 के लिए ऑफलाइन मार्केट सजने से पहले ऑनलाइन मार्केट सज गए हैं। लोगों ने अपने मनपसंद का बकरा भी ईद-उल-अजहा 2024 के लिए अभी से बुक कर लिया है।

Online Goat Market : ईद-उल-अजहा (बकरीद 2024) का त्योहार के लिए मस्जिदों में विशेष नमाज की तैयारियों को अन्तिम रूप दिया जा रहा है। बकरीद 2024 का त्योहार 17 जून को मनाया जाएगा। त्योहार को देखते हुए मार्केट में बकरों की डिमांड बढ़ गई है। अब बकरों की खरीद- फरोख्त भी ऑनलाइन शुरू हो गई है। ऑफलाइन मार्केट सजने से पहले सोशल साइट्स पर ऑनलाइन मार्केट सज गए है। लोगों ने अपने मनपसंद का बकरा भी ईद के लिए अभी से बुक कर लिया है। पिछले कुछ वर्षों में ऑनलाइन बकरे खरीदने का चलन काफी बढ़ा है।

ये खबर पढ़िए ...अब 21 दिन में मोटर इंश्योरेंस क्लेम होगा सेटल, बीमा नियामक इरडा ने नियमों में किया फेरबदल

सोशल साइट्स पर बकरों की मंडी


ईद- उल- अजहा (Eid-Ul-Adha 2024 ) त्योहार में लगातार तीन दिन तक कुर्बानी दी जाती है। इसको लेकर लोगों ने बकरों को ऑनलाइन सर्च करना शुरू कर दिया है। ऑनलाइन बाजार में बकरों की हर तरह की वैरायटी उपलब्ध है।

कई नामी ई- कामर्स कम्पनी की वेबसाइट के माध्यम के साथ ही अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्म पर बकरों की बिक्री की जा रही है। जिसमें देसी बकरे के साथ ही अजमेरी, सिरोही, जमुनापारी, बरबरी समेत अन्य नस्लों के बकरे मौजूद हैं। ऑनलाइन प्लेटफार्म में 12 हजार से 60 हजार रुपए तक की कीमत के बकरे उपलब्ध हैं।

ये खबर पढ़िए ...Retail Inflation : 12 महीने में सबसे कम महंगाई, जानिए कौन सी चीजें सस्ती, कहां महंगाई ने रुलाया

ऑफलाइन यहां से खरीदे बकरा


ऑफलाइन बकरों की खरीद- फरोख्त के लिए भोपाल के करोंद, जहांगीराबाद और गांधीनगर में बकरा मंडी सजाई जाएगी। यहां दूर-दराज से बकरा खरीदने के लिए लोग आएंगे। इस दौरान मंडी में बकरों को लेकर बोलियां लगाई जाएगी। साल भर खिला-पिलाकर तैयार किए गए बकरे को मंडी में ऊंचे दाम पर बेचा जाएगा।

thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Eid Ul Adha 2024 | ईद- उल- अजहा 2024 | भोपाल में बकरा मंडी | ऑनलाइन सजी बकरों की मंडी

Tags:
  • Eid Ul Adha 2024
  • बकरीद 2024
  • Online Goat Market
  • ईद- उल- अजहा 2024
  • भोपाल में बकरा मंडी
  • ऑनलाइन सजी बकरों की मंडी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा