एकलव्य आदर्श स्कूल में महिला प्राचार्य,लाइब्रेरियन भिड़ीं,एक-दूसरे की खीचीं चोटियां,मारे तमाचे

Ravi Awasthi | May 03, 2025, 17:42 IST
Share
khargaon
khargaon

मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूली शिक्षा व्यवस्था पहले ही खस्ताहाल है। इस पर य​दि विद्यालय के शिक्षकों के बीच ही मारपीट की घटनाएं हों तो यह समूची व्यवस्था पर सवाल खड़े करतीं है।

अंकित बडोले @ खरगोन।

शिक्षा के मंदिर में उस वक्त शर्मनाक दृश्य सामने आया जब शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की महिला प्राचार्य और महिला लाइब्रेरियन सरेआम आपस में भिड़ गईं। यह घटना जिले के मेंगांव रोड स्थित स्कूल में घटित हुई, जहां सड़क किनारे ही दोनों शिक्षिकाएं झगड़ते हुए मारपीट पर उतर आईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विद्यालय की प्राचार्य प्रवीण दाहिया और लाइब्रेरियन मधुरानी के बीच पहले मोबाइल से एक-दूसरे की वीडियो बनाने को लेकर बहस हुई, जो देखते ही देखते थप्पड़ों और बाल पकड़कर दीवार से टकराने जैसी घटनाओं में बदल गई।

यह भी पढ़ें... IAS भव्या मित्तल ने भ्रष्ट बाबू को बना दिया था चपरासी, सख्ती और संवेदनशीलता के लिए रहती हैं चर्चा में

पहला ​​थप्पड़ प्राचार्य ने जड़ा,वीडियो वायरल

प्राचार्य व लाइब्रेरियन के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है। झगड़े में पहला थप्पड़ प्राचार्य दाहिया ने मधुरानी को जड़ा। यही नहीं प्राचार्य ने मधुरानी का मोबाइल फोन एक नहीं बल्कि दो बार जमीन पर पटककर तोड़ने की कोशिश की।

गुस्साई मधुरानी ने भी पलटवार कर प्राचार्य को तमाचा जड़ दिया। बाद में दोनों ने एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींचे और सिर दीवार में दे मारे।

मूक दर्शक रह तमाशा देखता रहा स्टॉफ

महिलाओं के बीच हो रही मारपीट के दौरान स्कूल स्टाफ मूकदर्शक बना रहा। बाद में शाला की एक महिला कर्मी ने आकर ही बीच-बचाव किया।इसी दौरान किसी तीसरे व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया

इस विवाद के बाद दोनों शिक्षिकाएं मेंगांव थाने पहुंचीं और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। मेडिकल जांच के लिए भेजे जाने पर प्राचार्य आईसीयू में भर्ती हो गई, जबकि लाइब्रेरियन को सामान्य वार्ड में भर्ती किया गया।

यह भी पढ़ें... Madhya Pradesh में गुटखा कांड पहुंचा शिक्षा अधिकारी के पास | प्राचार्य आमरण अनशन पर

प्रशासन की त्वरित एक्शन,किया मुख्यालय अटैच

मारपीट का मामला सामने आते ही जिला कलेक्टर भव्या मित्तल ने तुरंत एक्शन लिया। उनके निर्देश पर आदिवासी विकास विभाग के सहायत आयुक्त प्रशांत आर्या ने दोनों को तत्काल प्रभाव से स्कूल से हटाकर अपने कार्यालय में अटैच कर दिया है। साथ ही मामले की रिपोर्ट दिल्ली स्थित मुख्यालय भेजी जा रही है।

यह भी पढ़ें... बेवफा चाय की दुकान में लोकायुक्त का एक्शन, रिश्वत लेते प्रभारी प्राचार्य को रंगे हाथोॆं पकड़ा

असल झगड़ा 5 करोड़ के बजट उपयोग का

एकलव्य आदर्श विद्यालय दिल्ली से संचालित होता है। खरगोन एकलव्य विद्यालय में ही प्रति वर्ष 5 करोड़ से अधिक की राशि छात्रों की शिक्षा व निवास के लिए आवंटित होती है। मूल झगड़ा इसी रकम को लेकर है।

बताया जाता है कि लाइब्रेरियन मधुरानी ने बजट उपयोग को लेकर सवाल खड़े किए। मधुरानी, प्राचार्य से इसे लेकर हो रही बातचीत का वीडियो बना रही थी। यह बात प्राचार्य दाहिया को नागवार गुजरी। बहरहाल,गुरुजनों के बीच ही हो रही मारपीट की इस तरह की घटना से शाला के विद्यार्थी भी सकते में हैं।

यह भी पढ़ें... सोशल मीडिया पर देश विरोधी पोस्ट डालने वाली अतिथि शिक्षक की जमानत याचिका खारिज

    गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
    छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

    By Arun Tiwari

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
    मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

    By Sandeep Kumar

    मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
    IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

    By VINAY VERMA

    IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
    राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

    By Ashish Bhardwaj

    राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
    पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

    By Arun Tiwari

    पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
    भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

    By Jitendra Shrivastava

    भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
    UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

    By Sanjay Dhiman

    UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज