एकलव्य आदर्श विद्यालय को अखाड़ा बनाने वाली प्राचार्य,लाइब्रेरियन निलंबित
Ravi Awasthi | May 06, 2025, 14:41 IST
Khargaon suspension
मध्य प्रदेश में खरगोन जिले के मेनगांव एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय को अखाड़ा बनाने वाली प्राचार्य प्रवीण दाहिया व लाइब्रेरियन मधुरानी को निलंबित कर दिया गया।
खरगोन।
जिले के मेनगांव स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय को अखाड़ा बनाने वाली प्राचार्य प्रवीण दाहिया व लाइब्रेरियन मधुरानी को निलंबित कर दिया गया। तीन दिन पहले दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे की चोटी पकड़कर की खूब मारपीट की थी। उनका ये "दे-दनादन" वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। जो चर्चा का विषय बना। जिला कलेक्टर भव्या मित्तल ने इसे गंभीरता से लिया। इसके बाद यह कड़ा कदम उठाया गया।
यह भी पढ़ें.. MP News | खरगोन में लाइब्रेरियन और प्रिंसिपल के बीच मारपीट, देखें Video
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भारत सरकार के स्वायत्त संस्थान नेशनल एजुकेशन सोसायटी फॉर ट्राईबल स्टूडेंट(एनईएसटीएस) के अधीन है। इसका संचालन राज्य शासन के जनजातीय कार्य मंत्रालय के सहयोग से किया जाता है। स्कूल में द्वितीय श्रेणी के अधिकारी सीधे एनईएसटीएस और अन्य कर्मचारी राज्य शासन के अधीन आते हैं।
इसके चलते,घटना संज्ञान में आने पर खरगोन जिला कलेक्टर भव्या मित्तल ने संबंधित अधिकारियों को दो अलग-अलग प्रतिवेदन भेजकर भेजकर इनके निलंबन की सिफारिश की थी। इसके आधार पर एनईएसटीएस नई दिल्ली के आयुक्त अजीत कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को प्राचार्य व राज्य सरकार ने लाइब्रेरियन को निलंबित करने के आदेश जारी किए। निलंबन के दौरान दोनों महिला कर्मी इंदौर सहायक आयुक्त कार्यालय में कार्यरत रहेंगी। यहां इनकी बैठक व्यवस्था अलग-अलग कक्षों में की गई है।
यह भी पढ़ें.. खरगोन में चुराए 2.5 लाख, चिट्ठी में मजबूरी बताकर चोर ने व्यापारी से मांगी माफी
ईगो और कार्य विभाजन को लेकर महिला प्राचार्य प्रवीण दाहिया व लाइब्रेरियन मधुरानी के बीच तीन दिन पहले जमकर मारपीट हुई। दोनों एक-दूसरे की चोटी पकड़कर गुत्थम-गुत्था हो गईं थीं। एक-दूसरे को तमाचे भी मारे। शुरुआत प्राचार्य ने की। उन्होंने पहले झगड़े की वीडियो बना रही लाइब्रेरियन को तमाचा जड़ा व उसका मोबाइल फोन तोड़ने की गरज से इसे छीनकर दो बार जमीन पर दे मारा।
यह भी पढ़ें.. खरगोन में SDM की गाड़ी ने कार को मारी टक्कर! 2 लोगों की मौत, पांच घायल
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। लाइब्रेरियन और प्राचार्य खुद भी वीडियो बना रही थी और दो अन्य लोग जिसमें प्राचार्य का पुत्र और एक अन्य टीचर भी था, घटनाक्रम को रिकॉर्ड कर रहे थे। बाद में दोनों ने मेनगांव थाने में एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट भी कराई।
दोनों को चोटें भी आई थी और वे जिला अस्पताल में भर्ती हो गई थी। जिला कलेक्टर भव्या मित्तल ने मामले का पता चलने पर दोनों को असिस्टेंट कमिश्नर जनजाति कार्य विभाग के कार्यालय में अटैच कर दिया था। इस घटना के एक दिन पूर्व ही जिला कलेक्टर भव्या मित्तल और अन्य अधिकारियों ने स्कूल का दौरा किया था। इस घटना की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हुई थी।
यह भी पढ़ें.. IAS भव्या मित्तल ने भ्रष्ट बाबू को बना दिया था चपरासी, सख्ती और संवेदनशीलता के लिए रहती हैं चर्चा में
जिले के मेनगांव स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय को अखाड़ा बनाने वाली प्राचार्य प्रवीण दाहिया व लाइब्रेरियन मधुरानी को निलंबित कर दिया गया। तीन दिन पहले दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे की चोटी पकड़कर की खूब मारपीट की थी। उनका ये "दे-दनादन" वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। जो चर्चा का विषय बना। जिला कलेक्टर भव्या मित्तल ने इसे गंभीरता से लिया। इसके बाद यह कड़ा कदम उठाया गया।
यह भी पढ़ें.. MP News | खरगोन में लाइब्रेरियन और प्रिंसिपल के बीच मारपीट, देखें Video
एनईएसटीएस आयुक्त ने किया निलंबन
इसके चलते,घटना संज्ञान में आने पर खरगोन जिला कलेक्टर भव्या मित्तल ने संबंधित अधिकारियों को दो अलग-अलग प्रतिवेदन भेजकर भेजकर इनके निलंबन की सिफारिश की थी। इसके आधार पर एनईएसटीएस नई दिल्ली के आयुक्त अजीत कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को प्राचार्य व राज्य सरकार ने लाइब्रेरियन को निलंबित करने के आदेश जारी किए। निलंबन के दौरान दोनों महिला कर्मी इंदौर सहायक आयुक्त कार्यालय में कार्यरत रहेंगी। यहां इनकी बैठक व्यवस्था अलग-अलग कक्षों में की गई है।
यह भी पढ़ें.. खरगोन में चुराए 2.5 लाख, चिट्ठी में मजबूरी बताकर चोर ने व्यापारी से मांगी माफी
चोटी पकड़कर हुई थीं गुत्थम-गुत्था
यह भी पढ़ें.. खरगोन में SDM की गाड़ी ने कार को मारी टक्कर! 2 लोगों की मौत, पांच घायल
प्राचार्य का बेटा बना रहा था झगड़े का वीडियो
दोनों को आईं थी चोटें
यह भी पढ़ें.. IAS भव्या मित्तल ने भ्रष्ट बाबू को बना दिया था चपरासी, सख्ती और संवेदनशीलता के लिए रहती हैं चर्चा में
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman