स्ट्रेचर पर जनसुनवाई में पहुंची बुजुर्ग महिला, कहा-कलेक्टर साहिबा.. मुझे बेटे-बहू से बचा लीजिए

Vikram Jain | Feb 05, 2025, 24:17 IST
Share
Elderly woman suffering appealed Gwalior Collector for justice
Elderly woman suffering appealed Gwalior Collector for justice

ग्वालियर में जनसुनवाई में स्ट्रेचर पर कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला पहुंचीं। महिला ने कहा कि बेटे-बहू मारपीट कर दुर्व्यवहार करते हैं। महिला ने कलेक्टर से मदद की गुहार लगाई।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कलेक्टर की जनसुनवाई के दौरान हैरान करने वाला मामला सामने आया। एक बुजुर्ग महिला, जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थी, स्ट्रेचर पर लाचार अवस्था में जनसुनवाई में कलेक्टर के पास पहुंची। वह नम आंखों और कांपती आवाज में कलेक्टर साहिबा से गुहार लगाने लगी, "मुझे मेरे बेटे और बहू से बचा लीजिए।" महिला ने बताया कि छोटा बेटा और बहू दुर्व्यवहार करते हैं। मामला सुनने के बाद एडीएम ने संबंधित थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने और बुजुर्ग महिला को सुरक्षा देने करने के निर्देश दिए।

छोटा बेटा और बहू कर रहे प्रताड़ित

दरअसल, ग्वालियर की करौली माता महलगांव निवासी बुजुर्ग साधना द्विवेदी कैंसर से जूझ रही हैं। मंगलवार को बुजुर्ग साधना द्विवेदी स्ट्रेचर पर बड़े बेटे अमीश द्विवेदी के साथ अपनी पारिवारिक समस्या लेकर कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचीं। जिसे देखकर अधिकारी हैरत में पड़ गए। महिला ने आरोप लगाया कि उसका छोटा बेटा और बहू उसे हर रोज मानसिक और शारीरिक यातनाएं देते हैं। वह अपना दर्द व्यक्त करते हुए बताती है कि कैंसर के दर्द से ज्यादा उसे इन दोनों से परेशानी हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें...

MP की महिला ने लगाए गंभीर आरोप, आसाराम बापू के सेवादारों ने की थी छेड़छाड़

झूठे आरोपों में फंसा देता है बेटा

महिला की पीड़ा सुनने के बाद अधिकारियों ने महिला को एंबुलेंस में शिफ्ट कराया। इसके बाद महिला के बड़े बेटे ने कलेक्टर के सामने पूरी कहानी साझा की, जिसके अनुसार वह कई बार घर से बाहर निकाल दी गई थी। बुजुर्ग महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसका छोटा बेटा उसे जानबूझकर झूठे आरोपों में फंसा देता है और घर को लेकर विवाद करता है। उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें...

कलेक्ट्रेट में नहीं हुई सुनवाई, किसान ने खुद पर उड़ेला केरोसिन

पुलिस से शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं

महिला ने बताया कि 2021 में पति के कोरोना से निधन के बाद से स्थिति और बिगड़ी। उसका छोटा बेटा घर को अपने नाम करने के लिए उसे प्रताड़ित कर रहा है। महिला ने यह भी कहा कि पुलिस स्टेशन तक मामला जा चुका है, लेकिन कोई समाधान नहीं मिला।

ये खबर भी पढ़ें...

सीएम के कार्यक्रम में लगी बसों और डीजल का नहीं मिला पैसा, HC पहुंचा पंप संचालक

ADM ने पुलिस को दिए निर्देश

इस पूरी घटना को सुनकर अधिकारियों को गहरी चिंता हुई। ADM कुमार सत्यम ने तत्काल क्षेत्रीय पुलिस थाने से संपर्क किया और महिला को सुरक्षित माहौल प्रदान करने के निर्देश दिए, ताकि वह आगे से परेशान न हो। यह घटना बुजुर्ग महिला के लिए एक बहुत ही कठिन दौर को दर्शाती है, जिसमें उसे न केवल अपनी गंभीर बीमारी से जूझना पड़ रहा है, बल्कि अपने परिवार के साथ भी संघर्ष करना पड़ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें...

जबलपुर में बेखौफ अपराधी, डायल 100 के ड्राइवर पर हमला, बदमाश ने मारा चाकू

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • Gwalior News
  • ग्वालियर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर कलेक्टर
  • जनसुनवाई
  • न्याय की गुहार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं