कलेक्ट्रेट में नहीं हुई सुनवाई, किसान ने खुद पर उड़ेला केरोसिन
Vikram Jain | Feb 04, 2025, 22:04 IST
Ratlam Collectorate farmer tried to commit suicide
रतलाम कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को सुनवाई नहीं होने से दुखी किसान ने खुद पर केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे आग लगाने से रोका। घटना से हड़कंप मच गया। जानें पूरा मामला
मध्य प्रदेश के रतलाम में कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब जमीन विवाद को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे एक किसान ने आत्मदाह करने की कोशिश की। किसान ने खुद पर केरोसिन डाल लिया। वह आग लगा पाता, उसके पहले ही पुलिस के जवानों ने उससे केरोसिन की बोतल छीन ली और उसे मौके से अलग कर समझाइश दी गई। जानें पूरा मामला...
दरअसल, मंगलवार को किसान दशरथ पिता रामचंद निवासी नामली जमीन विवाद को लेकर ज्ञापन देने पहुंचा था। किसान का आरोप है कि उसके पिता (रामचंद्र) ने उनकी जमीन को फर्जी तरीके से बेचकर नामांतरण करा दिया है। पैतृक जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर नामांतरण कराया गया। किसान ने प्रशासन पर मामले में कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।
ये खबर भी पढ़ें... Funeral Dispute : पिता के शव के टुकड़े करने पर अड़े बेटे, जानें क्या है मामला
विवाद को लेकर दशरथ व उसके भाईयों का कहना है कि नामली में उनकी सर्वे क्र. 1043/2 की 8 बीघा जमीन है। पिता रामचंद्र ने सभी भाईयों में कुछ साल पहले मौखिक रूप से बंटवारा कर दिया है। भाईयों को 1-1 बीघा जमीन मिली है। लेकिन कुछ लोगों ने पिता को बहला-फुसलाकर फर्जीवाड़ा कर पैतृक जमीन बेच दी। रजिस्ट्री और नामांतरण भी हो गया।
ये खबर भी पढ़ें... MP में 10 लाख पीएम शहरी आवास को कैबिनेट की मंजूरी, जानें और क्या हुए फैसले
भाईयों ने बताया कि जब उन्हें रजिस्ट्री की जानकारी मिली। तब उन्होंने नामली तहसील कोर्ट में आवेदन दिया था। कोर्ट से स्टे भी लाया था। इसके बावजूद 21 जनवरी 2025 को दूसरों के नाम जमीन का नामांतरण कर दिया गया। हम लोग नामली तहसीलदार से नामांतरण आदेश की कॉपी मांग रहे हैं। लेकिन वे गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। कलेक्टर के नाम सौंपे ज्ञापन में बताया नामांतरण और रजिस्ट्री रद्द करने को लेकर सभी जिम्मेदार अधिकारियों और पुलिस को आवेदन दिया गया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
ये खबर भी पढ़ें... खराब सड़कों को लेकर जिसे हटाया गया था, उसे BJP सरकार ने बना दिया ENC
इधर, कलेक्ट्रेट पहुंचे पिता रामचंद्र ने भी बेटों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने वीडियो संदेश में कहा कि जमीन मैनें अपनी मर्जी से बेची है। बेटे मुझसे पैसे मांग रहे हैं। वे मुझे पागल बताते है। मारपीट की जाती है, खाना भी नहीं देते है।
मामले में ग्रामीण एसडीएम विवेक सोनकर का कहना है पिता और बेटों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। न्यायालय तहसीलदार कार्यालय द्वारा नामांतरण की कार्रवाई की गई है। आवेदन जांच में लिया है। मामले की जांच कराकर विधिवत जांच कराई जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें... सीएम के कार्यक्रम में लगी बसों और डीजल का नहीं मिला पैसा, HC पहुंचा पंप संचालक
फर्जी नामांतरण व रजिस्ट्री का मामला
ये खबर भी पढ़ें... Funeral Dispute : पिता के शव के टुकड़े करने पर अड़े बेटे, जानें क्या है मामला
किसान ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने रोका
किसान दशरथ जमीन विवाद को लेकर अपने भाईयों गोपाल, नंदराम, विक्रम और ईश्वर के साथ कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने आया था। इस दौरान उनके परिजनों भी साथ थे। जब तहसीलदार ऋषभ ठाकुर अन्य किसान की समस्या सुन रहे थे। इसी दौरान दशरथ के भाई ने कहा कि वह दो महीने से जनसुनवाई में आ रहे हैं। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इस दौरान तहसीलदार और सभी लोगों के सामने दशरथ ने केरोसिन से भरी बोतल निकाली और तेल अपने शरीर पर उड़ेल लिया। और आग लगाने की कोशिश की। वहां मौजूद पुलिस के कर्मचारियों ने गंभीरता दिखाते हुए केरोसिन की बोतल छिन ली। उसे वहां से अलग किया। यह देखकर हड़कंप मच गया।
किसान दशरथ और भाईयों का आरोप
ये खबर भी पढ़ें... MP में 10 लाख पीएम शहरी आवास को कैबिनेट की मंजूरी, जानें और क्या हुए फैसले
शिकायत के बाद नहीं हुई सुनवाई
ये खबर भी पढ़ें... खराब सड़कों को लेकर जिसे हटाया गया था, उसे BJP सरकार ने बना दिया ENC
पिता ने भी की शिकायत
ग्रामीण एसडीएम बोले...
ये खबर भी पढ़ें... सीएम के कार्यक्रम में लगी बसों और डीजल का नहीं मिला पैसा, HC पहुंचा पंप संचालक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari