मध्य प्रदेश बिजली विभाग देगा 50 हजार रुपए तक का इनाम, बस करना को ये काम

Reena Sharma Vijayvargiya | Jun 10, 2025, 12:37 IST
Share
The sootr
The sootr

मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली चोरी, मीटर में छेड़छाड़, अवैध कनेक्शन और अधिक लोड की शिकायतों के लिए नया ऐप 'मित्र' लॉन्च किया है। इस ऐप के माध्यम से शिकायतों पर 50,000 रुपए तक का इनाम भी जीत सकते हैं।

MP News : मध्य प्रदेश की पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली चोरी, मीटर में छेड़छाड़, अवैध कनेक्शन और अधिक लोड के उपयोग जैसी शिकायतों के लिए नया मोबाइल ऐप 'मित्र' लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिए आम नागरिक इन समस्याओं की रिपोर्ट कर सकते हैं और सही शिकायतों पर 50,000 रुपए तक का इनाम प्राप्त कर सकते हैं।

खबर यह भी : घरों में लगेंगे स्मार्ट प्रीपेड मीटर, बिजली चोरी की समस्या होगी हल

ऐप 'मित्र' के मुख्य फीचर्स और कार्यप्रणाली

इस ऐप का उद्देश्य विद्युत वितरण क्षेत्र में पारदर्शिता और जनता की भागीदारी को बढ़ावा देना है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इस ऐप का उद्घाटन करते हुए कहा कि 'मित्र' ऐप 'जनता का ऑडिट, जनता के द्वारा, जनता के लिए' के सिद्धांत पर काम करता है। इस ऐप को गुगल प्ले स्टोर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड किया जा सकता है।

खबर यह भी : बिना डिग्री के लॉयर कैसे बनें, यहां जानें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

इनाम के रूप में मिलेगा 50 हजार रुपए

अगर शिकायत सही साबित होती है, तो शिकायतकर्ता को 50,000 रुपए तक का इनाम दिया जाएगा। इनाम की राशि सीधे शिकायतकर्ता के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी और यह प्रक्रिया 7 दिनों के भीतर पूरी हो जाएगी। शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रहेगी और ऐप पर उनकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाएगी।

खबर यह भी : भोपाल में खुले आम बिजली चोरी, मानव अधिकार ने दिखाई सख्ती, बिजली कंपनी से मांगा जवाब

आसान पंजीकरण और शिकायत प्रक्रिया

इस ऐप का उपयोग करने के लिए पंजीकरण की कोई आवश्यकता नहीं होगी। इसमें जीपीएस लोकेशन कैप्चर किया जाएगा और शिकायतकर्ता द्वारा फोटो अपलोड की जा सकेगी। ऐप के माध्यम से शिकायतों की स्थिति भी देखी जा सकती है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है।

खबर यह भी : बिजली चोरी का हॉटस्पॉट बना पूर्व संभाग, जबलपुर में भारी अमले के बाद भी कोई असर नहीं, यहां सबसे ज्यादा बकायादार

सिर्फ निगरानी के लिए उपयोग

यह ऐप केवल निगरानी के उद्देश्य से है। अन्य शिकायतों को 1912 हेल्पलाइन या व्हाट्सएप के माध्यम से दर्ज किया जा सकता है। इस प्रकार, यह ऐप बिजली चोरी और संबंधित अनियमितताओं की रोकथाम के लिए एक प्रभावी कदम साबित हो सकता है।

बिजली विभाग | एमपी बिजली विभाग

इनाम जीतिए | CM हेल्पलाइन में शिकायत | मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी

Tags:
  • MP News
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • CM हेल्पलाइन में शिकायत
  • बिजली विभाग
  • मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी
  • इनाम जीतिए
  • बिजली चोरी
  • ऐप
  • एमपी बिजली विभाग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा