एमपी के कांग्रेस नेता को आधी रात को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, AI समिट में विरोध प्रदर्शन करने का आरोप

Aman Vaishnav | Feb 23, 2026, 10:11 IST
Share
elhi police detains gwalior youth congress leader jitendra yadav
elhi police detains gwalior youth congress leader jitendra yadav

दिल्ली पुलिस ने ग्वालियर के यूथ कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव को हिरासत में ले लिया है। पुलिस को उन पर भारत मंडपम में हंगामा करने का शक है। जितेंद्र के पिता ने पुलिस पर मारपीट के आरोप लगाए हैं।

News In Short

  • दिल्ली पुलिस ने ग्वालियर के यूथ कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव को हिरासत में लिया है।
  • मामला भारत मंडपम में AI समिट के दौरान हुए प्रदर्शन से जुड़ा है ।
  • प्रदर्शनकारियों ने पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रम्प की फोटो वाली टी-शर्ट पहनी थी।
  • जितेंद्र के पिता ने पुलिस पर मारपीट और बदसलूकी के आरोप लगाए हैं।

News In Detail

दिल्ली पुलिस ने रविवार 22 फरवरी को एमपी ग्वालियर के यूथ कांग्रेस के एक नेता को हिरासत कर लिया है। इसके बाद पुलिस कांग्रेस नेता को दिल्ली ले गई है। पुलिस ने शक के आधार पर कांग्रेस नेता को हिरासत में लिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल दिल्ली के भारत मंडपम् में बीते कई दिनों से एआई इम्पैक्ट समिट कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान 20 फरवरी को युवा कांग्रेस नेताओं ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं।

इनमें 15-20 कार्यकर्ता सफेद रंग की टी-शर्ट पहने हुए थे। इन टी-शर्ट्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तस्वीरें थीं। उस पर PM इज कॉम्प्रोमाइज्ड लिखा था। इन वीडियो के आधार पर दिल्ली पुलिस युवा कांग्रेस नेताओं की पहचान कर रही है।

9edd4885-bbf
9edd4885-bbf

पुलिस को ग्वालियर के नेता पर शक

पुलिस को ग्वालियर के यूनिवर्सिटी थाना इलाके में रहने वाले यूथ कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव पर शक है। वह एआई समिट में हुए हंगामे में शामिल थे। इसी शक के आधार पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है।

थप्पड़ मारते हुए नीचे लाए

जितेंद्र के पिता केशव यादव ने बताया है कि शनिवार -रविवार की दरम्यानी रात कुछ लोग सादे कपड़ों और वर्दी में उनके घर आए थे। उन्होंने जबरदस्ती जितेंद्र के कमरे में घुसकर उसे थप्पड़ मारे और नीचे ले आए।

जब हमने पूछा तो उन्होंने बताया कि वे यूनिवर्सिटी थाने से हैं। क्राइम ब्रांच का हिस्सा हैं। इसके बाद जितेंद्र को दिल्ली नंबर प्लेट वाली गाड़ी में बैठाकर ले गए। रात को जब कुछ नेता थाने गए तो वहां भी उन्हें जितेंद्र से मिलने नहीं दिया गया था।

दोबारा आई पुलिस, ले गई मोबाइल

पिता केशव यादव ने कहा कि रविवार, 23 फरवरी सुबह फिर पुलिस के कुछ लोग हमारे घर आए थे। जब हमने पूछा तो उन्होंने बताया कि आपके बेटे ने दिल्ली में उधम किया है। हमने उन्हें बताया कि जितेंद्र को तो रात में ही पुलिस ले गई थी। इसके बाद उन्होंने हमारे घर के सारे मोबाइल लेकर चले गए थे।

थोड़ी देर बाद वही लोग फिर से आए और हमारे फोन हमें वापस कर दिए। उन्होंने जितेंद्र के कपड़े मांगे और फिर चले गए। अभी तक कुछ भी नहीं पता चला कि हमारा बेटा कहां है।

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आरपी सिंह क्या बोले?

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आरपी सिंह ने भी इस मामले पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

पुलिस ने युवा कांग्रेस के नेता जितेंद्र यादव के घर पर रेड मारी। मैं कहूंगा कि वो बिना इजाजत घर में घुसे थे। उन्होंने परिवार के लोगों को परेशान किया और उनके मोबाइल तक ले गए।

कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने ये भी कहा कि ऐसा लगता है जैसे मध्य प्रदेश में कोई कानून व्यवस्था ही नहीं है। पूरा माहौल अराजकता से भर गया है। सुबह से शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष, ग्रामीण जिला अध्यक्ष सहित कई लोग थाने, एसपी कार्यालय और क्राइम ब्रांच के चक्कर काट रहे हैं। किसी भी जगह से कोई जानकारी नहीं मिल रही है।

किसी पर आरोप लगाया जाता है तो उसके परिवार वालों को पूरी जानकारी होना चाहिए। ये जानने का भी हक है कि उसे कहां ले जाया जा रहा है। क्या वह सुरक्षित है या नहीं। जितेंद्र के मामले में ऐसा नहीं हुआ।
ये खबरें भी पढ़िए...

पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- AI समिट को नंगी राजनीति का अखाड़ा बनाया

AI समिट में यूथ कांग्रेस का अर्धनग्न प्रदर्शन, शर्ट उतारकर किया विरोध

अमेरिका से ट्रेड डील को लेकर बोले जयराम रमेश, ट्रम्प टैरिफ लगाते रहे और मोदी तारीफ करते रहे

एमपी न्यूज: एमपी विधानसभा बजट सत्र का छठवां दिन, हेमंत कटारे पर टिकी सबकी नजरें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह
  • भारत मंडपम्
  • कांग्रेस नेता
  • ग्वालियर
  • दिल्ली पुलिस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि