एमपी के छात्रों ने बनाई hi-tech डिवाइस! हार्ट अटैक आने पर 100 नंबर पर जाएगा मेसेज

Abhilasha Saksena Chakraborty | Apr 18, 2025, 10:08 IST
Share
Heart attack
Heart attack

उज्जैन के पाँच छात्रों ने एक हाई-टेक डिवाइस तैयार की है। हार्ट अटैक और सड़क पर होने वाले दूसरे हादसों में यह डिवाइस 100 नंबर पर मेसेज भेज देगी।

MP News : पिछले कुछ समय से देश में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसकी चपेट में आने वाले ज़्यादातर युवा हैं। समय पर इलाज नहीं मिलने से अधिकांश लोग मौत के शिकार बन रहे हैं। इन्हीं हालातों को देखते हुए उज्जैन के युवाओं ने एक ऐसी आपातकालीन डिवाइस तैयार की है जो न केवल हार्ट अटैक, बल्कि सड़क हादसे, हमला, छीना-झपटी जैसी इमरजेंसी में भी तुरंत सहायता पहुंचाने में मददगार होगा।

क्या है इस hi tech डिवाइस की खासियत?

उज्जैन के गवर्मेंट इंजीनियरिंग कॉलेज के पांच छात्रों द्वारा तैयार की गई इस हाई-टेक डिवाइस (Hi-Tech Device) में कई एडवांस फीचर्स जोड़े गए हैं:

  • हार्ट रेट मॉनिटरिंग: डिवाइस में पल्स सेंसर लगाये गए हैं। जैसे ही धड़कन असामान्य होती है, यह तुरंत अलर्ट भेज देता है।
  • SOS बटन (SOS Button): इमरजेंसी में बटन दबाते ही 100 पहले से सेव नंबरों पर अलर्ट जाता है।
  • GPS और GPRS: लोकेशन ट्रैकिंग के लिए डिवाइस में GPS सिस्टम है, जिससे सही स्थान की जानकारी मिलती है।
  • लाइव वीडियो कॉलिंग (Live Video Calling): जवाब न मिलने की स्थिति में डिवाइस स्वतः वीडियो कॉल करता है।
  • टू-वे कम्युनिकेशन (Two-Way Communication): अलर्ट के बाद बात भी की जा सकती है।

कैसे आया आइडिया?

डिवाइस बनाने वाले छात्र हर्ष श्रीवास्तव ने बताया कि अखबारों में हार्ट अटैक और महिलाओं-बुजुर्गों से जुड़ी आपात स्थितियों की खबरें पढ़ने के बाद इस दिशा में कुछ करने का यह विचार आया। टीम के अन्य सदस्य – मोहित कुमार, राहुल सिंह रावत, ओम कृष्ण कुमार जायसवाल और विशाल रघुवंशी ने मिलकर यह डिवाइस तैयार किया। डिवाइस की क़ीमत 5000 रुपए है।

ये भी पढ़ें:

युवाओं में तेजी से बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले, MP के आंकड़े चौंकाने वाले, जानें वजह

सबसे ज्यादा उपयोग यहां

सिंहस्थ कुंभ जैसे आयोजनों में जहां भारी भीड़ होती है, यह डिवाइस बहुत उपयोगी साबित हो सकता है। प्रोफेसर वाय.एस. ठाकुर के मार्गदर्शन में बना यह डिवाइस, भीड़ में किसी व्यक्ति की तबीयत खराब होने या संकट की स्थिति में उसे तुरंत मदद दिला सकता है।

मोबाइल एप के रूप में करेंगे विकसित

अभी यह डिवाइस प्रोटोटाइप के रूप में है, लेकिन आगे इसे मोबाइल एप या स्मार्ट वॉच के रूप में विकसित करने की योजना है। साथ ही, साइबर सेल (Cyber Cell) से कनेक्ट कर इसे और भी प्रभावशाली बनाया जा सकता है।

युवाओं में बढ़ते हार्ट अटैक के कारण

  • खरब जीवनशैली
  • कोलेस्ट्रॉल की अधिक मात्रा
  • उच्च रक्तचाप
  • डायबिटीज के बढ़ते मामले
  • अनियमित नींद
  • मोटापा
  • हरदिनआधाघंटाएक्सरसाइजकोदें।
  • कमसेकमसातघंटेकीअच्छीनींदलें।
  • डाइटकाध्यानरखें।ऽ
  • शराबऔरसिगरेटसेदूररहें।
  • ज्यादामीठाखानेसेबचें।
  • ब्लडप्रेशरकोनियंत्रितरखें।
  • वजन पर नियंत्रण रखें।
  • हरदिनआधाघंटाएक्सरसाइजकोदें।
  • कमसेकमसातघंटेकीअच्छीनींदलें।
  • डाइटकाध्यानरखें।ऽ
  • शराबऔरसिगरेटसेदूररहें।
  • ज्यादामीठाखानेसेबचें।
  • ब्लडप्रेशरकोनियंत्रितरखें।
  • वजन पर नियंत्रण रखें।

FAQ

  1. 1. यह डिवाइस किन आपात स्थितियों में मदद करेगा?
    ह डिवाइस हार्ट अटैक, ब्लड प्रेशर असंतुलन, सड़क दुर्घटना, छीना-झपटी, महिलाओं या बुजुर्गों के संकट जैसे हर इमरजेंसी हालात में अलर्ट भेजता है और लाइव लोकेशन व वीडियो के माध्यम से मदद दिलाता है।
  2. . क्या यह डिवाइस बुजुर्गों और अकेले रहने वालों के लिए उपयोगी है?
    हाँ, यह डिवाइस खासकर उनके लिए बहुत उपयोगी है जो अकेले रहते हैं या जिन्हें स्वास्थ्य संबंधी जोखिम ज्यादा होता है। डिवाइस से तुरंत SOS अलर्ट भेजा जा सकता है।
  3. डिवाइस की कीमत क्या है और क्या इसे खरीदा जा सकता है?
    फिलहाल यह डिवाइस प्रोटोटाइप के रूप में ₹5000 में तैयार किया गया है। व्यावसायिक रूप से लॉन्च के बाद इसकी कीमत और उपलब्धता की जानकारी साझा की जाएगी।


  • thesootr links
Tags:
  • MP News
  • हार्ट अटैक
  • मध्य प्रदेश
  • इमरजेंसी
  • hi tech
  • सड़क हादसे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज