भोपाल में इंजीनियर डिजिटल अरेस्ट, पुलिस ने ऐसे किया रेस्क्यू

Sandeep Kumar | Nov 14, 2024, 12:21 IST
Share
Engineer digital arrested
Engineer digital arrested

राजधानी भोपाल में टेलीकॉम कंपनी के इंजीनियर प्रमोद कुमार को डिजिटल अरेस्ट करने का मामला सामने आया है। हालांकि, समय रहते क्राइम ब्रांच की टीम ने पहुंचकर इंजीनियर को बचाया है।

भोपाल में एक टेलीकॉम कंपनी के इंजीनियर प्रमोद कुमार (Engineer Pramod Kumar ) को जालसाजों ने 6 घंटे तक बंदी बना लिया। जालसाजों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर इंजीनियर को धमकी दी और करीब 3.5 लाख रुपए की मांग की। समय रहते Crime Branch ने पहुंचकर इंजीनियर को बचाया। बताया जा रहा है कि भोपाल में डिजिटल अरेस्ट का ये दूसरा मामला है, इससे पहले भी एक मामला सामने आ चुका था।

मंत्री कृष्णा गौर के बेटे से हुई लाखों रुपए की ठगी, ऐसे हुआ खुलासा

बदमाशों के पास थी पूरी कुंडली

फोन करने वालों के पास प्रमोद से जुड़ी पूरी जानकारी थी कि वह कितने बजे ऑफिस जाते हैं और कितने बजे वापस आते हैं। उनका बैंक खाता किस बैंक में हैं। यहां तक कि उन्होंने कब-कहां से लोन लिया है। उनके फोन की पूरी हिस्ट्री भी उनके पास थी। उनके पास वेटिंग में आ रहे सभी फोन नंबर की जानकारी थी। ठग उन्हें फोन कर धमका रहे थे।

पुलिस कमिश्नर ने दी जानकारी

पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा (Harinarayanchari Mishra ) ने बताया कि बजरिया थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में रहने वाले इंजीनियर प्रमोद कुमार को डिजिटल अरेस्ट किया गया था। ठग का प्लान बनाने वालों आरोपियों ने खुद को EOW का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके फोन नंबर से बड़े पैमाने पर Bank Transaction हुए हैं। थोड़ी देर बाद वीडियो कॉल पर तीन लोग पुलिस की वर्दी में दिखाई दिए और धमकी दी कि उनके नंबर से फिरौती के पैसे ट्रांसफर हुए हैं। यह सुनकर प्रमोद घबरा गए, और ठगों की धमकी के आगे चुप्पी साध ली।

वैद्य से लाखों रुपए लूटकर कर रहा था ऐश...फर्जी अधिकारी बनकर लगाया चुना

इंजीनियर हुआ था डिजिटल अरेस्ट

जालसाजों ने इंजीनियर को धमकाते हुए साढ़े तीन लाख रुपए तुरंत भेजें। डरे-सहमे प्रमोद ने खुद को परिवार से अलग कर लिया और सबसे संपर्क बंद कर दिया । जब देर रात तक वो कमरे से बाहर नहीं निकले, तो उनकी पत्नी ने दफ्तर के सहकर्मियों को सूचना दी है। सुबह सहकर्मियों के माध्यम से क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली। एडिश्नल DCP Shailendra Singh Chauhan ने अपनी टीम के साथ प्रमोद के कमरे में पहुंचे। इसके बाद प्रमोद ने क्राइम ब्रांच के सामने पूरी घटना का खुलासा किया।

FAQ

  1. डिजिटल अरेस्ट क्या है ?
    डिजिटल अरेस्ट एक तरह की जालसाजी है जिसमें अपराधी, पीड़ित को यह विश्वास दिलाते हैं कि वे पुलिस या किसी सरकारी एजेंसी के अधिकारी हैं और उस पर किसी गंभीर अपराध का आरोप लगाते हुए पैसे की मांग करते हैं।
  2. इंजीनियर प्रमोद कुमार को कब और किस तरह से जालसाजों ने बंदी बनाया ?
    इंजीनियर प्रमोद कुमार को भोपाल में जालसाजों ने 6 घंटे तक बंदी बना लिया। जालसाजों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए उन्हें धमकी दी और 3.5 लाख रुपए की मांग की।
  3. प्रमोद कुमार को किन हालात में बचाया गया?
    प्रमोद कुमार को क्राइम ब्रांच की टीम ने समय रहते बचाया। जब उनकी पत्नी ने प्रमोद की अनुपस्थिति के बारे में सहकर्मियों को जानकारी दी, तो उन्होंने क्राइम ब्रांच को सूचित किया, जिसके बाद टीम प्रमोद के कमरे में पहुंची।
  4. जालसाजों के पास प्रमोद कुमार की कितनी जानकारी थी?
    जालसाजों के पास प्रमोद कुमार की बहुत सारी व्यक्तिगत जानकारी थी, जैसे उनके ऑफिस जाने और लौटने का समय, बैंक खाता जानकारी, लोन डिटेल्स, और फोन की पूरी हिस्ट्री।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • क्राइम ब्रांच
  • मध्य प्रदेश
  • क्राइम न्यूज
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा
  • डिजिटल अरेस्ट
  • इंजीनियर प्रमोद कुमार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा