नगरीय निकायों में पदस्थ इंजीनियरों के प्रमोशन नियम बदले
Amresh Kushwaha | Updated:
Engineers Promotion rules changed
नगरीय निकायों में पदस्थ इंजीनियरों के प्रमोशन को लेकर नियमों में बड़े बदलाव किए गए हैं। अब EE से ENC तक सिर्फ प्रमोशन, AE के 50 प्रतिशत और सब इंजीनियर के पांच फीसदी पद प्रमोशन से भरे जाएंगे....
मध्य प्रदेश में नगरीय निकायों में पदस्थ इंजीनियरों के प्रमोशन को लेकर राज्य सरकार ने नए नियम बनाए हैं। साथ ही इनकी भर्ती को भी लेकर बड़े बदलाव किए हैं। आपको बता दें कि सरकार ने 9 साल बाद नियमों में संशोधन किया है। जाने क्या है नया नियम...
ये खबर भी पढ़िए...गोल्ड होगा सस्ता ! One Nation One Rate पॉलिसी होगी लागू
नए नियम के तहत कार्यपालन यंत्री ( Executive Engineer ) और उससे बड़े कैडर के इंजीनियरों के पद सिर्फ प्रमोशन से ही भरे जाएंगे। वहीं, असिस्टेंट इंजीनियर 50 फीसदी पद प्रमोशन और बाकी के 50 फीसदी सीधी भर्ती से भरे जा सकेंगे। नियमों में यह भी तय किया है कि सब इंजीनियर के सिविल के सिर्फ 5 फीसदी पद प्रमोशन से भरेंगे। इसके अलावा सभी पदों पर सीधी भर्ती से ही नियुक्ति दी जाएगी।
ये खबर भी पढ़िए...BSNL दे रहा है घर बैठे Free SIM Delivery की सुविधा, ऐसे करें अप्लाई
संशोधन के तहत सहायक यंत्री पद के लिए यह व्यवस्था भी तय की गई है कि 33 प्रतिशत डिप्लोमा धारक उपयंत्रियों में से 13 प्रतिशत ऐसे होंगे। जिन्होंने सेवा के दौरान अभियांत्रिकी उपाधि पाई है। जॉइन करने के पहले इंजीनियरिंग की डिग्री वाले रखेंगे और 4 प्रतिशत ड्राफ्ट्समैन होंगे। उप यंत्री पद के लिए 5 साल की सेवा के बाद डिप्लोमा, डिग्री धारक भी लाभ पा सकेंगे।
ये खबर भी पढ़िए...अब राजधानी में आसानी से होंगे टाइगर के दीदार, MP का दूसर बड़ा शहर बनेगा भोपाल
ये खबर भी पढ़िए...गोल्ड होगा सस्ता ! One Nation One Rate पॉलिसी होगी लागू
प्रमोशन व भर्ती के नए नियम
ये खबर भी पढ़िए...BSNL दे रहा है घर बैठे Free SIM Delivery की सुविधा, ऐसे करें अप्लाई
पदोन्नति का नया फॉर्मूला
- प्रमुख अभियंता का एक पद प्रमोशन से भरा जाएगा।
- मुख्य अभियंता के पांच पद प्रमोशन से भरे जाएंगा।
- अधीक्षण यंत्री के 24 पद प्रमोशन से भरे जाएंगे।
- कार्यपालन यंत्री के 50 पद प्रमोशन से भरे जाएंगे।
- सहायक यंत्री सिविल के 142 पदों में से 50 प्रतिशत सीधी भर्ती और 50 प्रतिशत प्रमोशन से भरे जाएंगे।
- सहायक यंत्री इलेक्ट्रिकल के 13 पद और सहायक यंत्री मैकेनिकल के तीन पद प्रमोशन से भरे जाएंगे।
- उप यंत्री सिविल के 588 पदों में से 95 प्रतिशत सीधी भर्ती और 5 प्रतिशत प्रमोशन से भरे जाएंगे।
- उप यंत्री इलेक्ट्रिकल के 111 पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे।
- उप यंत्री मैकेनिकल के 22 पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे।
नियमों में यह भी है खास
ये खबर भी पढ़िए...अब राजधानी में आसानी से होंगे टाइगर के दीदार, MP का दूसर बड़ा शहर बनेगा भोपाल
जानें पहले क्या थे नियम
- मध्यप्रदेश राज्य नगरीय यांत्रिकी सेवा (भर्ती और सेवा की शर्तें) नियम 2015 में किए गए संशोधन में कहा गया है कि सहायक यंत्री (सिविल, विद्यत और मैकेनिकल) तथा उप यंत्री (सिविल, विद्युत और मैकेनिकल) के अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग पदों के आधार पर सूची तैयार की जाएगी।
- इसके आधार पर जिस कैडर में रिक्ति होगी, उसी में वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति की पदक्रम सूची बनाई जाएगी। अगर सहायक यंत्री सिविल के पद पर पदोन्नति दी जानी है तो उपयंत्री सिविल कैडर के ही सब इंजीनियरों की सूची तैयार होगी।
- इसी तरह की स्थिति विद्युत और मैकेनिकल के मामले में भी रहेगी। इसके विपरीत कार्यपालन यंत्री के पद पर पदोन्नति के लिए सिविल, विद्युत, मैकेनिकल के सहायक यंत्रियों की संयुक्त सीनियरिटी लिस्ट तैयार होगी और इसके आधार पर पदोन्नति दी जाएगी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बैलाडीला की खदानों से एनएमडीसी, मित्तल और रुंगटा ने निकाला लोहा, पीछे छूट रहा तबाही का मलबा, दर्जनों गांवों पर संकट
By Arun Tiwari
जयपुर में CM भजनलाल और मंत्री राठौड़ के क्षेत्र में BJP को झटका, सांगानेर में RLP और झोटवाड़ा में कांग्रेस का बोर्ड
By Ashish Bhardwaj
स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू, जानें कैसे करना है अप्लाई
By VINAY VERMA
मंशा, पब्लिक व्यू और जाति की जानकारी पर कोर्ट की टिप्पणी, महेंद्रगढ़ केस में झुंझुनू के युवक को मिली अग्रिम जमानत
By Jageshwar Prasad
स्मार्ट सिटी की 352 करोड़ की जमीन, बिल्डर मालपानी ने टेंडर की गोपनीयता ही खोल दी, मामला पहुंचा कोर्ट
By Sanjay Gupta
आम आदमी के मकान पर हथौड़ा, पांच सितारा होटल पर मेहरबानी? नाहरगढ़ में ट्राइडेंट के निर्माण पर सवाल
By Mukesh Sharma
मेंटोर इंडिया केस: जिंदा गवाह को जांच में मृत बताया, 9 साल पुराने धोखाधड़ी मामले में पुलिस पर सवाल
By Jyoti Mahender Bhardwaj