जबलपुर में नगर निगम अधिकारी पर EOW का शिकंजा, कई ठिकानों पर मारे छापे

Neel Tiwari | Jun 16, 2026, 15:40 IST
Share
जबलपुर में नगर निगम अधिकारी पर छापा
जबलपुर में नगर निगम अधिकारी पर छापा

जबलपुर नगर निगम के प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी पोलाराव के ठिकानों पर EOW ने छापेमारी की है। आय से अधिक संपत्ति के इस मामले में फ्लैट, प्लॉट और कई गाड़ियों के दस्तावेज मिले हैं।

EOW ने नगर निगम जबलपुर में पदस्थ प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी पोलाराव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में हुई है।

ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) की टीम ने कोर्ट से सर्च वारंट लेने के बाद उनके कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। शुरुआती जांच में पोलाराव के नाम पर कई चल-अचल संपत्तियों की जानकारी सामने आई है। अब जांच एजेंसी यह पता लगा रही है कि ये संपत्तियां उनकी घोषित आय के हिसाब से सही हैं या नहीं।

इस कार्रवाई की खबर फैलते ही नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच भी चर्चा का माहौल बन गया है।

242fc642-284
242fc642-284


फ्लैट, भूखंड और कृषि भूमि के दस्तावेज मिले

छापेमारी के दौरान EOW को एक आवासीय फ्लैट, लगभग 10 हजार वर्गफुट का भूखंड प्राप्त हुआ है। साथ ही आंध्र प्रदेश में खरीदी गई कृषि भूमि से संबंधित दस्तावेज भी प्राप्त हुए हैं।

जांच अधिकारियों के अनुसार बरामद दस्तावेजों से यह संकेत मिले हैं कि, संबंधित अधिकारी ने विभिन्न स्थानों पर संपत्तियों में निवेश किया है। इन संपत्तियों की खरीद के समय, भुगतान के स्रोत और घोषित आय के बीच संबंधों की भी जांच की जा रही है।

एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि संपत्तियां वैध आय से अर्जित की गई हैं। या फिर आय से अधिक संपत्ति के दायरे में आती हैं।

4b6e2310-ecb
4b6e2310-ecb


बैंक खाते और नकद लेन-देन भी जांच के दायरे में

EOW की टीम ने कार्रवाई के दौरान चार दोपहिया वाहन और एक चारपहिया वाहन से जुड़े दस्तावेज भी जब्त किए हैं। इसके अलावा विभिन्न बैंक खातों, बीमा पॉलिसियों, निवेश संबंधी रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिए हैं। साथ ही नकद लेन-देन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज भी कब्जे में लिए गए हैं।

जांच एजेंसी इन वित्तीय अभिलेखों का विश्लेषण कर रही है। ताकि अधिकारी की वास्तविक आय, निवेश और संपत्ति के बीच अंतर का आकलन किया जा सके। बैंकिंग लेन-देन और निवेश पैटर्न की भी गहन जांच की जा रही है।

28b0269a-450
28b0269a-450


आय और संपत्ति का तुलनात्मक परीक्षण

सूत्रों के अनुसार EOW द्वारा जब्त दस्तावेजों और संपत्तियों का विस्तृत मूल्यांकन कराया जा रहा है। जांच का मुख्य उद्देश्य अधिकारी की वैध आय और उनके स्वामित्व वाली संपत्तियों के कुल मूल्य के बीच अंतर का निर्धारण करना है।

वहीं यदि जांच में आय से अधिक संपत्ति अर्जित किए जाने के पर्याप्त साक्ष्य सामने आते हैं, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है।

फिलहाल EOW की जांच जारी है। एजेंसी ने मामले से जुड़े अन्य वित्तीय पहलुओं की भी पड़ताल शुरू कर दी है।

ये खबरें भी पढ़िए...

FIR दर्ज होते ही भागे बिल्डर पिता-पुत्र : दफ्तर पर पुलिस का छापा

आरोपों के बीच किरोड़ी ने मारा एक और छापा, बोले- हाथी के पीछे...

इंदौर में महिला-बाल विकास के संयुक्त संचालक लक्ष्मी नारायण कंडवाल पर लोकायुक्त का छापा

भारतमाला जांच की आंच धमतरी तक! ठेकेदार दीपेश गांधी के घर पहुंची ED-EOW





Tags:
  • आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ
  • लोकायुक्त का छापा
  • EOW
  • ईओडब्ल्यू
  • नगर निगम जबलपुर
  • भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई