सीहोर की पनीर फैक्ट्री पर EOW की रेड, 20 से 25 अफसरों की टीम पहुंची

Deeksha Nandini Mehra | Jul 31, 2024, 10:33 IST
Share
EOW raid in sehore
EOW raid in sehore

सीहोर जिले के पिपलियामीरा में बुधवार सुबह ईओडब्ल्यू की टीम ने जय श्री गायत्री पनीर फैक्ट्री पर छापा मारा। यहां 20 सदस्यों की टीम पहुंची है।

EOW Raids on Paneer Factory : सीहोर जिले के पिपलियामीरा गांव में बुधवार सुबह ईओडब्ल्यू की टीम ने पनीर फैक्ट्री पर छापा मारा है। यहां 10 से 12 गाड़ियों के काफिले के साथ 20 सदस्यों की टीम पहुंची है। पूरा मामला सीहोर के नजदीक ग्राम पिपलियामीरा का है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से पनीर फैक्ट्री बंद थी।

जानकारी अनुसार पिपलियामीरा गांव में स्थित जय श्री गायत्री पनीर फैक्ट्री में आज बुधवार की सुबह ईओडब्ल्यू टीम ने छापामार कार्रवाई की है। ईओडब्ल्यू के अफसर करीब 10 गाड़ियों के काफिले के साथ आए हैं। इस टीम में करीब 20 से अधिक अफसर बताए जा रहे हैं। फैक्ट्री के बाहर स्थानीय पुलिस बल तैनात किया गया है।

फैक्ट्री मालिक के घर भी छापा

जानकारी मिल रही है कि फैक्ट्री मालिक के सीहोर क्रिसेंट रेसिडेंसी स्थित घर पर भी छापा मारा है। यहां भी ईओडब्ल्यू की टीम के करीब 10 सदस्य पहुंचे हैं। फिलहाल फैक्ट्री कार्रवाई जारी है। बता दें कि सीहोर स्थित गायत्री पनीर फैक्ट्री में दूध से कई तरह की चीजें बनती है। जिसमें पनीर, आईस्क्रीम अन्य प्रोडक्ट्स शामिल है। इस फैक्ट्री से प्रोडेक्ट की विदेशों में भी सप्लाई किया जाता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • EOW raid
  • EOW Raid on Paneer Factory
  • ईओडब्ल्यू की रेड
  • पनीर फैक्ट्री जय श्री गायत्री
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच