मंडला में EOW की छापेमारी, बैंक का मालिक निकला नगर परिषद का आउटसोर्स कर्मी
Sandeep Kumar | Feb 15, 2025, 14:48 IST
eow-raids-shiv-zhariya
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ शाखा ने मंडला जिले के बिछिया नगर परिषद के कर्मचारी शिव झरिया के घर और कार्यालय पर छापा मारा है। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई है। झरिया पहले मोहगांव जनपद में कैशियर था...
जबलपुर स्थित आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ शाखा (EOW) ने मंडला जिले के बिछिया नगर परिषद के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी शिव झरिया के घर और कार्यालय पर छापा मारा है। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई है। जांच में टीम को यह भी पता चला कि झरिया शिवंशी इंडिया निधि लिमिटेड बैंक का संचालन भी करता है, जबकि वह 37 लाख रुपए के गबन के मामले में जमानत पर है। यह कार्रवाई ईओडब्ल्यू के अधिकारियों द्वारा की जा रही है, जिसमें 17 सदस्यीय टीम शामिल है।
ये खबर भी पढ़िए...उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे और उनके परिवार पर EOW ने दर्ज की एफआईआर
शनिवार यानी आज सुबह 6 बजे से ही ईओडब्ल्यू की टीम ने शिव झरिया के घर और कार्यालय में कार्रवाई शुरू कर दी थी। इस टीम में 4 डीएसपी, 4 इंस्पेक्टर और 1 एसआई समेत अन्य सदस्य शामिल हैं। प्रशासन के दो राजपत्रित अधिकारी, एक डॉक्टर और मेडिकल टीम भी मौके पर मौजूद हैं। टीम घर में मौजूद संपत्तियों, कारों और अन्य वस्तुओं का मूल्यांकन कर रही है। इसके अलावा, कार्यालय में खड़ी कारों की भी जांच की जा रही है।
ये खबर भी पढ़िए...सिंगरौली में EOW की दबिश, महिला एवं बाल विकास विभाग पर कसा शिकंजा
ये खबर भी पढ़िए...सरकारी टीचर के घर EOW की रेड, मिली 8 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति
शिव झरिया पर आरोप है कि वह शिवंशी इंडिया निधि लिमिटेड बैंक का संचालन भी करता है। यह एक वित्तीय संस्था है, जो संदिग्ध गतिविधियों के लिए अक्सर चर्चा में रहती है। इसके चलते अब ईओडब्ल्यू की टीम इस संस्था के संचालन की भी गहन जांच कर रही है। मामले में पूरी सच्चाई सामने आने की उम्मीद है, जब जांच पूरी होगी।
ये खबर भी पढ़िए...EOW ने आलोट जनपद के सहायक लेखाधिकारी को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा
ये खबर भी पढ़िए...उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे और उनके परिवार पर EOW ने दर्ज की एफआईआर
EOW की टीम ने शुरू की गहन जांच
ये खबर भी पढ़िए...सिंगरौली में EOW की दबिश, महिला एवं बाल विकास विभाग पर कसा शिकंजा
शिव झरिया पर गबन का आरोप
झरिया पर बिछिया नगर परिषद में गबन का आरोप है। वह पहले मंडला जिले के मोहगांव जनपद (मनरेगा) में कैशियर के तौर पर कार्यरत था, जहां आर्थिक अनियमितताओं के आरोपों के चलते उसे अपनी नौकरी छोड़नी पड़ी थी। इसके बाद, वह बिछिया नगर परिषद में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के तौर पर कार्य करने लगा। यहां की शिकायत पर जिला स्तरीय जांच टीम ने दो वित्तीय वर्षों के लेखा-जोखा की समीक्षा की। इस जांच में करीब 37 लाख रुपए का गबन सामने आया था।
शिवंशी इंडिया निधि लिमिटेड का संचालन
ये खबर भी पढ़िए...EOW ने आलोट जनपद के सहायक लेखाधिकारी को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari