ESB के ITI TO रिजल्ट पर बवाल, एक ही सरनेम वाले टॉपर्स, सभी का सेंटर सागर
Sanjay Gupta | Jul 25, 2026, 13:52 IST
esb iti result controversy
ईएसबी ने आईटीआई टीओ का रिजल्ट शुक्रवार शाम को जारी कर दिया है। लेकिन यह जारी होते ही फिर बवाल हो गया है। रिजल्ट को लेकर आरोप लग रहे हैं। खासकर एक ही सरनेम वाले और एक ही शहर के उम्मीदवारों के टॉप टेन में आने से पटवारी भर्ती घोटाला ताजा हो गया।
कर्मचारी चयन मंडल भोपाल (esb bhopal) ने आईटीआई टीओ के 1120 पदों पर भर्ती के लिए फरवरी और मार्च में परीक्षा कराई थी। इस परीक्षा में करीब 1.65 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। लंबे इंतजार के बाद ईएसबी ने शुक्रवार को रिजल्ट जारी किया। लगभग 30 अलग-अलग ट्रेड (विभाग व पदों के लिए) के लिए परीक्षा हुई थी। रिजल्ट (esb bhopal result) सामने आते ही भर्ती प्रक्रिया पर फिर सवाल उठने लगे हैं।
![9c7eb33d-721]()
![a57ec952-bd1]()
आईटीआई टीओ भर्ती में एक कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट यानी कोपा ट्रेड के करीब 120 पद थे। इसका रिजल्ट सामने आने के बाद मेरिट सूची पर सवाल उठने लगे हैं। टॉप टेन में चार उम्मीदवारों का सरनेम कुर्मी है, जबकि दो उम्मीदवार पटेल हैं। खास बात यह है कि इन सभी छह उम्मीदवारों का परीक्षा (esb bharti) केंद्र सागर शहर में था। इसी वजह से अभ्यर्थी रिजल्ट की जांच कराने की मांग कर रहे हैं।
![7aa66622-6d2]()
द सूत्र से बातचीत में कुछ उम्मीदवारों ने इस रिजल्ट की तुलना 2023 की मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती घोटाला से की। उस भर्ती में भी ग्वालियर के एनआरआई कॉलेज परीक्षा केंद्र से टॉप टेन में सात उम्मीदवार आए थे। इसी वजह से अभ्यर्थी मौजूदा रिजल्ट पर भी सवाल उठा रहे हैं।
उम्मीदवारों ने द सूत्र को एक और अभ्यर्थी की जानकारी भेजी है। यह अभ्यर्थी तीन अलग-अलग ट्रेड की परीक्षा (esb iti to result) में शामिल हुआ था और तीनों की टॉप टेन मेरिट में जगह बनाई। उम्मीदवारों का कहना है कि हर ट्रेड का पेपर, स्तर और सिलेबस अलग होता है। ऐसे में एक ही अभ्यर्थी का तीनों ट्रेड में टॉप टेन में आना काफी हैरान करने वाला है।
![5518c679-4e6]()
एमपी पुलिस भर्ती, ESB जल्द शुरू करेगा 9662 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया
News Strike: MPPSC से ESB तक… क्यों सवालों घिर गईं MP की 3 बड़ी भर्ती प्रक्रियाएं?
ईएसबी की सिपाही भर्ती के बाद अब सूबेदार, ASI भर्ती में Z और T फॉर्मूले ने किया खेला.
एमपी में जल्द बनेगा नया पुलिस भर्ती बोर्ड, ईएसबी का बोझ होगा कम!
9c7eb33d-721
a57ec952-bd1
टॉप टेन में कुर्मी सरनेम और सागर शहर से विवाद
7aa66622-6d2
पटवारी भर्ती जैसा बता रहे उम्मीदवार
एक उम्मीदवार तीन ट्रेड में टॉप टेन में शामिल
5518c679-4e6
ये खबरें भी पढ़ें...
News Strike: MPPSC से ESB तक… क्यों सवालों घिर गईं MP की 3 बड़ी भर्ती प्रक्रियाएं?
ईएसबी की सिपाही भर्ती के बाद अब सूबेदार, ASI भर्ती में Z और T फॉर्मूले ने किया खेला.
एमपी में जल्द बनेगा नया पुलिस भर्ती बोर्ड, ईएसबी का बोझ होगा कम!
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA