ESB भर्ती में उलटफेर, भर्ती से ठीक पहले 378 पद अचानक कर दिए गए शून्य
Sanjay Dhiman | Aug 07, 2026, 18:05 IST
esb-panchayat-recruitment-378-posts-scrapped
ESB की भर्ती परीक्षा में पंचायत विभाग ने रोस्टर गलती के चलते अपने 378 पद वापस ले लिए हैं। एसीएस ने पुष्टि करते हुए जल्द नया विज्ञापन जारी करने की बात कही है।
ईएसबी की भर्ती परीक्षा में एक बार फिर पेंच फंस गया है। पंचायत राज विभाग ने अपने 378 पद अचानक वापस ले लिए हैं। इससे इन पदों पर आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को झटका लगा है।
अलग-अलग 60 कैटेगरी में कुल 2106 पदों के लिए भर्ती डिमांड भेजी गई थी। इसी आधार पर ईएसबी ने विज्ञापन जारी किया था। लेकिन पंचायत राज विभाग ने अपने 378 पद शून्य करने के लिए पत्र लिखा। विभाग ने बताया कि आरक्षण रोस्टर में गलती हो गई थी। इसलिए इन पदों की भर्ती फिलहाल रोक दी गई है।
![721f189b-060]()
पंचायत राज विभाग के संयुक्त सह संचालक ने यह पत्र 7 अगस्त को ईएसबी को भेजा। पत्र में साफ लिखा गया कि खंड पंचायत अधिकारी, पंचायत समन्वय अधिकारी और डाटा इंट्री आपरेटर के पदों में गड़बड़ी हुई है। आरक्षण रोस्टर सही तरीके से तैयार नहीं हुआ था। इसी वजह से विभाग ने इन पदों को शून्य मानने का अनुरोध किया।
विभाग ने ईएसबी से कहा कि पुराना विज्ञापन इन पदों की सीमा तक निरस्त कर दिया जाए। यानी बाकी विभागों की भर्ती पर कोई असर नहीं पड़ेगा। सिर्फ पंचायत राज विभाग से जुड़े पद फिलहाल भर्ती से बाहर होंगे।
![404f809d-71c]()
पंचायत राज विभाग ने जिन पदों को शून्य किया है, वे इस तरह हैं:
द सूत्र ने इस मामले में विभाग की एसीएस दीपाली रस्तोगी से बात की। उन्होंने इस पत्र की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि यह पद भर्ती अभी शून्य किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ सप्ताह बाद इन पदों के लिए नया विज्ञापन जारी किया जाएगा। इससे साफ है कि अभ्यर्थियों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।
ईएसबी ने विविध विभागों के लिए कुल 2106 पदों की भर्ती का विज्ञापन 4 अगस्त को जारी किया था। इसमें आवेदन की अंतिम तारीख 18 अगस्त तय की गई है। इस भर्ती में आरक्षण के हिसाब से पद बांटे गए हैं।
अनारक्षित वर्ग के लिए 608 पद रखे गए हैं। ईडब्ल्यूएस (EWS – Economically Weaker Section) के लिए 207 पद तय हैं। एससी (SC – Scheduled Caste) वर्ग के लिए 274 पद और एसटी (ST – Scheduled Tribe) वर्ग के लिए 404 पद आरक्षित हैं। ओबीसी (OBC – Other Backward Classes) वर्ग के लिए सबसे ज्यादा 613 पद रखे गए हैं।
पंचायत राज विभाग के 378 पद वापस लिए जाने के बाद अब कुल उपलब्ध पदों की संख्या घटकर 1728 रह गई है। हालांकि ईएसबी की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक संशोधित विज्ञापन जारी नहीं हुआ है।
एमपी पुलिस में 9 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, ESB ने जारी किया कैलेंडर
ईएसबी की सिपाही भर्ती के बाद अब सूबेदार, ASI भर्ती में Z और T फॉर्मूले ने किया खेला
एमपी में जल्द बनेगा नया पुलिस भर्ती बोर्ड, ईएसबी का बोझ होगा कम!
एमपी में सरकारी नौकरी के नियमों में बदलाव! अब विभाग नहीं खुद ईएसबी लेगा मेडिकल टेस्ट
अलग-अलग 60 कैटेगरी में कुल 2106 पदों के लिए भर्ती डिमांड भेजी गई थी। इसी आधार पर ईएसबी ने विज्ञापन जारी किया था। लेकिन पंचायत राज विभाग ने अपने 378 पद शून्य करने के लिए पत्र लिखा। विभाग ने बताया कि आरक्षण रोस्टर में गलती हो गई थी। इसलिए इन पदों की भर्ती फिलहाल रोक दी गई है।
721f189b-060
पंचायत विभाग का पत्र
विभाग ने ईएसबी से कहा कि पुराना विज्ञापन इन पदों की सीमा तक निरस्त कर दिया जाए। यानी बाकी विभागों की भर्ती पर कोई असर नहीं पड़ेगा। सिर्फ पंचायत राज विभाग से जुड़े पद फिलहाल भर्ती से बाहर होंगे।
404f809d-71c
कौन-कौन से पद हुए शून्य
- सीधी भर्ती खंड पंचायत अधिकारी: 5 पद
- संविदा डाटा इंट्री आपरेटर: 3 पद
- बैकलाग संविदा डाटा इंट्री आपरेटर: 5 पद
- पंचायत समन्वय अधिकारी: 311 पद
- बैकलाग सीधी भर्ती पंचायत समन्वय अधिकारी: 54 पद
एसीएस ने दी पुष्टि
2106 पदों की भर्ती
अनारक्षित वर्ग के लिए 608 पद रखे गए हैं। ईडब्ल्यूएस (EWS – Economically Weaker Section) के लिए 207 पद तय हैं। एससी (SC – Scheduled Caste) वर्ग के लिए 274 पद और एसटी (ST – Scheduled Tribe) वर्ग के लिए 404 पद आरक्षित हैं। ओबीसी (OBC – Other Backward Classes) वर्ग के लिए सबसे ज्यादा 613 पद रखे गए हैं।
पंचायत राज विभाग के 378 पद वापस लिए जाने के बाद अब कुल उपलब्ध पदों की संख्या घटकर 1728 रह गई है। हालांकि ईएसबी की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक संशोधित विज्ञापन जारी नहीं हुआ है।
FAQ
- पंचायत विभाग ने कितने पद वापस लिए हैं?
पंचायत राज विभाग ने कुल 378 पद वापस लिए हैं। यह फैसला आरक्षण रोस्टर में गलती के कारण लिया गया। - क्या नया विज्ञापन आएगा?
हां, एसीएस दीपाली रस्तोगी ने पुष्टि की है। कुछ सप्ताह बाद इन पदों के लिए नया विज्ञापन जारी होगा।
एमपी पुलिस में 9 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, ESB ने जारी किया कैलेंडर
ईएसबी की सिपाही भर्ती के बाद अब सूबेदार, ASI भर्ती में Z और T फॉर्मूले ने किया खेला
एमपी में जल्द बनेगा नया पुलिस भर्ती बोर्ड, ईएसबी का बोझ होगा कम!
एमपी में सरकारी नौकरी के नियमों में बदलाव! अब विभाग नहीं खुद ईएसबी लेगा मेडिकल टेस्ट
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA