ESB पुलिस कांस्टेबल भर्ती रिजल्ट पर आई ऐसी विधिक सलाह, आज होगा फैसला

Sanjay Gupta | Mar 11, 2025, 11:02 IST
Share
thesootr
thesootr

ईएसबी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के रिजल्ट का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है, जो अब जल्द जारी होने की संभावना है। पढ़िए पूरी खबर सिर्फ 'द सूत्र' पर...

कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) के पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। 'द सूत्र' लगातार इस मामले में सबसे तेज और सटीक अपडेट दे रहा है। इस मामले में 87-13 फीसदी फार्मूले पर हाईकोर्ट के 29 जनवरी के फैसले के बाद बनी उलझन पर ईएसबी के अधिवक्ताओं के पैनल ने विधिक सलाह दे दी है। यह सोमवार शाम को ईएसबी को मिल गई थी और इस पर प्रारंभिक चर्चा हो चुकी है। मंगलवार को चेयरमैन मोहम्मद सुलेमान इस मामले में एक बार फिर जीएडी से बात कर रिजल्ट जारी करने पर अंतिम फैसला लेंगे।

खबर यह भी...ESB अपनी ही गाइडलाइन में उलझा, भर्ती विज्ञापन में क्लियर नहीं दिव्यांग कोटे की स्थिति

विधिक सलाह घुमावदार आई

'द सूत्र' को मिली जानकारी के अनुसार विधिक सलाह स्पष्ट और सीधी नहीं आई है, बल्कि घुमावदार तरीके से लिखी गई है। इससे उलझन और बढ़ गई थी, लेकिन इसमें एक बात स्पष्ट थी कि ईएसबी को 87-13 के पुराने फार्मूले से रिजल्ट देने से रोका नहीं गया है। इसमें कहा गया है कि हाईकोर्ट के 29 जनवरी के फैसले और बाद के विधिक मामले सामने आने के बावजूद यह स्पष्ट नहीं है कि 27 फीसदी आरक्षण दिया जाना है या नहीं। ऐसे में यदि बोर्ड पुराने फार्मूले से रिजल्ट जारी करता है तो इसमें कोई कानूनी बाधा नहीं है।

फिर अधिकारियों ने यह फैसला लिया

इस विधिक सलाह के अस्पष्ट होने के बाद चेयरमैन ने बैठक बुलाई। जीएडी, पीएचक्यू और अन्य संबंधित विभागों से चर्चा की गई। इसमें एक बड़ी बात सामने आई कि पीएचक्यू ने भी 87-13 के फार्मूले से रिजल्ट जारी करने पर सहमति दे दी है। पहले उन्होंने पत्र लिखकर इस पर आपत्ति जताई थी, लेकिन अब उनकी भी स्वीकृति मिल गई है।
खबर यह भी...Big Breaking : एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा के रिजल्ट का तय हुआ फॉर्मूला, इस दिन आएगा रिजल्ट

आज अंतिम बैठक, रिजल्ट पर मुहर

सभी से चर्चा के बाद तय किया गया कि मंगलवार को एक बार और जीएडी व शासन स्तर पर बात कर ली जाए और फिर रिजल्ट जारी करने पर औपचारिक मुहर लगाई जाए। चेयरमैन सुलेमान का वैसे भी वीआरएस आवेदन मंजूर हो गया है। वह चाहते हैं कि यह काम अटका न रहे और लंबे समय से इंतजार कर रहे उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी कर दिया जाए।

क्या रिजल्ट आज ही आएगा?

सूत्रों के अनुसार, चेयरमैन के पास 87-13 फीसदी फार्मूले से तैयार रिजल्ट मौजूद है। यह केवल उनके हस्ताक्षर के लिए रुका हुआ है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो वे इसे दिन में ही अनुमोदित कर देंगे, और उनके हस्ताक्षर होते ही संभव है कि यह आज रात तक जारी कर दिया जाए। बशर्ते शासन या जीएडी स्तर से कोई अंतिम समय में रोक न लगे। हालांकि 'द सूत्र' ने पहले भी बताया था कि जीएडी पहले ही ईएसबी को रिजल्ट तैयार कर जारी करने के लिए कह चुका है। ऐसे में अब अधिक अड़चन की संभावना नहीं दिख रही है। लेकिन औपचारिक रूप से मंगलवार को पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकती है।

thesootr links

'द सूत्र' की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • MP Police
  • मध्य प्रदेश
  • ESB
  • esb bhopal
  • कर्मचारी चयन मंडल ( ESB )
  • एमपी पुलिस भर्ती
  • मध्यप्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती
  • एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा
  • कर्मचारी चयन मंडल भर्ती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा