MPPSC के बाद ESB भर्ती नियम 2026 पर भी विवाद, आरक्षण व्यवस्था को लेकर उठे सवाल
Neel Tiwari | Published:
esb
मध्य प्रदेश सरकार के कनिष्ठ सेवा संयुक्त परीक्षा नियम 2026 विवादों में आ गए हैं। कर्मचारी चयन मंडल की भर्ती प्रक्रिया में बड़े बदलाव किए गए हैं। नई बहस आरक्षण और अनारक्षित पदों के चयन को लेकर शुरू हुई।
News In Short
- ESB की सभी प्रमुख भर्तियां अब संयुक्त अर्हता परीक्षा (CET) आधारित होंगी।
- स्कोर कार्ड दो वर्ष तक वैध रहेगा, जबकि निजी स्कूलों के लिए शिक्षक पात्रता आजीवन मान्य होगी।
- भर्ती प्रक्रिया के लिए राज्य स्तर पर नया "नियुक्ति पोर्टल" बनाया जाएगा।
- अधिवक्ता विनायक शाह ने अनारक्षित पदों पर मेरिट आधारित चयन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है।
- 5 जून 2026 तक नियमों पर सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं।
News in detail
ESB भर्ती नियम भी विवादों के घेरे में
चयन प्रक्रिया को लेकर उठे सवाल
शाह का कहना है कि प्रस्तावित नियम में स्पष्ट नहीं है कि अनारक्षित पदों की चयन सूची में आरक्षित वर्ग के अधिक अंकधारी शामिल होंगे या नहीं। उन्होंने कहा कि अस्पष्टता भविष्य में कानूनी विवाद पैदा कर सकती है।
उनका सुझाव है कि पहले सभी वर्गों की एकीकृत मेरिट सूची बनाई जाए। फिर उसी सूची के आधार पर अनारक्षित पद भरे जाएं। उसके बाद आरक्षित वर्ग के शेष अभ्यर्थियों को उनके श्रेणी के पदों पर मौका दिया जाए।
ESB भर्ती व्यवस्था में होंगे बड़े बदलाव
तकनीकी और सामान्य अर्हता परीक्षाओं के स्कोर कार्ड दो कैलेंडर वर्ष बाद 31 दिसंबर तक वैध रहेंगे। भर्ती के लिए केंद्रीकृत नियुक्ति पोर्टल बनाया जाएगा। विभाग वहां रिक्त पदों की जानकारी अपलोड करेंगे।
नकल, फर्जी दस्तावेज या अनुचित साधनों के उपयोग पर उम्मीदवारी निरस्त और आपराधिक कार्रवाई का प्रावधान है। 5 जून तक प्राप्त सुझावों पर विचार के बाद सरकार अंतिम नियम अधिसूचित करेगी।
ये भी पढ़ें...
ESB भर्ती में आ रहा बड़ा नियम, एक बार ज्वाइनिंग ली तो फिर यह लगेगा प्रतिबंध
एमपी में NH‑347B परियोजना को केंद्र की हरी झंडी, प्रदेश के इन जिलों से गुजरेगा हाईवे
MPPSC के नए भर्ती नियमों पर छिड़ी बहस, OBC प्रतिनिधित्व को लेकर अधिवक्ता ने जताई 8 आपत्तियां
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari
आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक
By Mukesh Sharma
ग्वालियर में RSS का बड़ा शिविर, 31 जिलों से आएंगे करीब 3000 छात्र; रहने के लिए बनेगी टेंट सिटी, खुद लाने होंगे बिस्तर-बर्तन
By Ramanand Tiwari