पूर्व विधायक संजय शुक्ला को 30 करोड़ की जमीन की चिंता, सरकार और मास्टर प्लान के खिलाफ गए कोर्ट

Sanjay Gupta | May 29, 2026, 16:08 IST
Share
sanjay shukla
sanjay shukla

कांग्रेस से इंदौर विधानसभा एक में विधायक रहे और अब बीजेपी में शामिल नेता संजय शुक्ला को अपनी जमीन को लेकर चिंता है। मल्हारगंज तहसील इंदौर की इस जमीन की कीमत 30 करोड़ से ज्यादा है। इसके लिए वह सरकार और मास्टर प्लान के खिलाफ कोर्ट पहुंचे हैं।

Indore: इंदौर विधानसभा एक से कांग्रेस के टिकट पर साल 2018 में संजय शुक्ला विधायक बने। फिर विधानसभा चुनाव 2023 में हार के बाद वह 2024 में बीजेपी में शामिल हो गए। अब उनका ध्यान राजनीति से ज्यादा अपने कारोबार पर है। इसके चलते अब उन्हें ग्रामा जाख्या (मल्हारगंज तहसील) की जमीन की चिंता सता रही है।

यह है जमीन को लेकर चिंता

यह जमीन सर्वे नंबर 70 की 1.315 हेक्टेयर है। इसकी मौजूदा कीमत 30 करोड़ से ज्यादा होती है। लेकिन यह कीमत जमीन की आवासीय/व्यावसायिक उपयोग होने पर ही संभव है। लेकिन मास्टर प्लान 2021 इंदौर के तहत इस जमीन का लैंडयूज मंडी रखा गया है। यही शुक्ला की चिंता है।

Sanjay Shukla
Sanjay Shukla

शुक्ला बोले- 18 साल से कुछ नहीं हुआ

शुक्ला इस जमीन का लैंडयूज बदलवाने के लिए अब हाईकोर्ट इंदौर गए हैं। शुक्ला ने मध्य प्रदेश शासन, टीएडंसीपी डायरेक्टर, ज्वाइंट डायरेक्टर और कलेक्टर इंदौर को पार्टी बनाया है। शुक्ला का कहना है कि इंदौर का मास्टर प्लान 2021 साल 2008 से लागू हुआ। तब यह लैंडयूज मंडी तय हुआ। लेकिन 18 साल में शासन ने इस जमीन को लेकर कुछ नहीं किया, ना ही मुआवजा दिया और ना ही अधिग्रहित की। ऐसे में निजी जमीन को रोककर रखा गया है, जो संविधान के अनुच्छेद 300ए के तहत गलत है। निजी जमीन को रोका नहीं जा सकता है।

Sanjay Shukla
Sanjay Shukla

जमीन को आवासीय करने की मांग

शुक्ला ने हाईकोर्ट से मांग की है कि उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। इसलिए इस जमीन का लैंडयूज आवासीय किया जाए। वह इसका आवासीय कम कमर्शियल यूज करना चाहते हैं। लेकिन मास्टर प्लान के प्रावधान के कारण उन्हें रोका जा रहा है। इस मामले में अब हाईकोर्ट की छुट्टियों के बाद सुनवाई होगी।

200 करोड़ के मालिक हैं शुक्ला

उल्लेखनीय है कि पूर्व विधायक संजय शुक्ला 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं। विधानसभा चुनाव के समय की गई घोषणा के अनुसार उनके पास 75 वाहन हैं। 15 किलो से ज्यादा के सोने की ज्वेलरी शुक्ला दंपती के पास है। इसके अलावा जमीन व अन्य संपत्तियां मिलकर वह 200 करोड़ से ज्यादा के आसामी हैं।

ये भी पढ़ें...

कांग्रेस ने जारी की इंदौर के 240 पानी के सैंपल की जांच रिपोर्ट, 98 फीसदी पानी जहरीला

इंदौर में लवकुश चौराहे के पास बनेगा होटल ग्रैंड हयात, पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने किया करार

पूर्व विधायक संजय शुक्ला को 140 करोड़ के अवैध खनन में नहीं मिलेगी राहत, हाईकोर्ट ने दिया झटका

दुबई में फंसे पूर्व विधायक संजय शुक्ला मुश्किल में, वीडियो में हालात खराब बताने पर घिरे

Tags:
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश
  • कलेक्टर इंदौर
  • हाईकोर्ट इंदौर
  • पूर्व विधायक संजय शुक्ला
  • मध्य प्रदेश शासन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती