दुबई में फंसे पूर्व विधायक संजय शुक्ला मुश्किल में, वीडियो में हालात खराब बताने पर घिरे
Sanjay Gupta | Mar 01, 2026, 20:38 IST
sanjay shukla
ईरान और ईजरायल के बीच चल हमलों के चलते दुबई में फंसे पूर्व विधायक संजय शुक्ला मुश्किल में फंस गए हैं। उन्होंने रविवार सुबह दुबई से एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें दुबई के हालात बेहद खराब बताए। इस पर यूएई सरकार नाराज बताई जा रही है।
Indore. दुबई में हालात को लेकर पूर्व विधायक संजय शुक्ला मुश्किल में घिर गए हैं। उन्होंने सुबह एक मिनट 30 सेकंड का वीडियो ट्वीटर पर अपलोड किया। इसमें उन्होंने दुबई के हालत बेहद खराब बताए। इसे लेकर बताया जा रहा है कि UAE सरकार ने सख्ती दिखाई है। इसके बाद शुक्ला ने वह वीडियो हटा दिया है। उधर, दुबई में रह रहे इंदौर के ही जाहिद शेख ने भी वीडियो अपलोड किया और बताया कि संजय शुक्ला ने जो बताया वह पूरा गलत कहा है। मैं खुद दुबई अपनी कार से घूमकर आया और दुबई में हालत सब ठीक है।
वीडियो में शुक्ला कहते हुए दिख रहे हैं कि हम लोग इंदौर से आए हुए हैं और कई लोग फंसे हुए हैं। हालत बहुत खराब हो चुके हैं, वहां बम गिरा है। दुबई एयरपोर्ट पर भी बम गिर गया है। हालात बहुत खराब हो चुके हैं। पूरा ट्रैफिक बंद है और सरकार द्वारा लगातार अलार्म मोबाइल पर बाजाया जा रहा है।
अलर्ट रहें, रूम पर रहें और कांच से दूर रहें। मैं पीएम नरेंद्र मोदी जी, आदरणीय शाहजी से निवेदन करना चाहूंगा कि भारत के कई लोग फंसे हैं, डरे हैं। यहां लगातार हालत बिगड़ते जा रहे हैं। आप हमारी सबकी मदद करें, भारत सरकार से निवेदन करना चाहता हूं कि जल्दी से जल्दी यहां से निकालने की व्यवस्था करें। हालत बिगड़ते जा रहे हैं और लगातार ऊपर से बम जा रहे हैं। दुबई एयरपोर्ट पर भी एक बम गिर चुका है। ड्रोन के लगातार हमले हो रहे हैं।
पूर्व विधायक संजय शुक्ला को 140 करोड़ के अवैध खनन में नहीं मिलेगी राहत, हाईकोर्ट ने दिया झटका
मध्य प्रदेश में होली पर अब 2 दिन की छुट्टी, सरकार ने जारी किया नया आदेश
वहीं, इंदौर के ही जाहिद खान जो दुबई में रहते हैं, उन्होंने भी एक वीडियो डाला है। इसमें कहा है कि अभी संजय शुक्ला का वीडियो देखा कि हालत खराब है, बम फूटा है। मुझे लगता है कि वह अभी दुबई में हैं। लेकिन चैनल इंडिया का देख रहे हैं। अभी दुबई का पूरा चक्कर कार से लगाया और लाइव वीडियो बनाया है। सब अंडर कंट्रोल है। जनजीवन जरा सा भी प्रभावित नहीं हुआ है। सभी रेस्टारेंट, स्टोर, होटल, सड़क सब कुछ चालू है, सब नाॅर्मल है। केवल एडवाइजरी की गई है कि सुरक्षित में रहें और हो सकें तो घर में रहें।
MP SET Exam में सिख छात्रा के पगड़ी और कृपाण उतरवाने पर हंगामा
जब 'द सूत्र' ने शुक्ला के साथ ही दुबई में अटके पूर्व विधायक विशाल पटेल से वीडियो काॅल पर बात की थी तो उन्होंने भी कहा था कि स्थिति ठीक है। कुछ दिन फ्लाइट बंद है, इसके चलते अभी वापसी में समय लगेगा। हम सभी सुरक्षित हैं और कोई खतरा नहीं है।
इंदौर के पूर्व विधायक, बिजनेसमैन, उद्योगपति दुबई में जहां ठहरे वहां भी धमाकों की आवाज
इंदौर से एक आयोजन में दुबई गए पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल के साथ ही बिजनेसमैन, उद्योगपति पिंटू छाबड़ा, प्रवीण कक्कड़, मनीष शाहरा, उत्पल गोयल, आदित्य शर्मा, अभिषेक व्यास, संजय अग्रवाल सभी अटके हुए हैं।
संजय शुक्ला बोले बम गिर रहे हैं
अलर्ट रहें, रूम पर रहें और कांच से दूर रहें। मैं पीएम नरेंद्र मोदी जी, आदरणीय शाहजी से निवेदन करना चाहूंगा कि भारत के कई लोग फंसे हैं, डरे हैं। यहां लगातार हालत बिगड़ते जा रहे हैं। आप हमारी सबकी मदद करें, भारत सरकार से निवेदन करना चाहता हूं कि जल्दी से जल्दी यहां से निकालने की व्यवस्था करें। हालत बिगड़ते जा रहे हैं और लगातार ऊपर से बम जा रहे हैं। दुबई एयरपोर्ट पर भी एक बम गिर चुका है। ड्रोन के लगातार हमले हो रहे हैं।
पूर्व विधायक संजय शुक्ला को 140 करोड़ के अवैध खनन में नहीं मिलेगी राहत, हाईकोर्ट ने दिया झटका
मध्य प्रदेश में होली पर अब 2 दिन की छुट्टी, सरकार ने जारी किया नया आदेश
दूसरे वीडियो में रहवासी ने किया खंडन
MP SET Exam में सिख छात्रा के पगड़ी और कृपाण उतरवाने पर हंगामा
पूर्व विधायक पटेल ने भी स्थिति ठीक बताई थी
इंदौर के पूर्व विधायक, बिजनेसमैन, उद्योगपति दुबई में जहां ठहरे वहां भी धमाकों की आवाज
दुबई में यह सभी फंसे हुए हैं
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA