कबाड़खाना बम ब्लास्ट: नहीं दिखा कानून का डर, विक्ट्री साइन के साथ हंसते हुए कोर्ट में गया आरोपी

Vikram Jain | May 03, 2024, 19:40 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

जबलपुर के कबाड़खाना बम ब्लास्ट केस में गिरफ्तार आरोपी फहीम को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में एंट्री लेने से पहले फहीम में कानून का खौफ नहीं दिखा। वह मीडिया के सामने हंसते हुए विक्ट्री साइन दिखाते आगे बढ़ गया।

JABALPUR. जबलपुर के कबाड़खाना बम ब्लास्ट केस (junkyard bomb blast case) में गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पेशी पर लाए गए आरोपी फहीम में कानून का खौफ नहीं दिखा। इस धमाके में दो मजदूरों की मौत और क्षेत्रवासियों की जान को खतरे में डालने का डर फहीम में जरा भी नहीं दिखा। कोर्ट में जाने से पहले आरोपी फहीम मीडिया के कैमरे के सामने बेशर्मी की सारी हदें पार कर करते हुए बैखोफ विक्ट्री साइन दिखाकर मुस्कुराते हुए आगे बढ़ रहा था। इस दौरान साइड से चल रहे पुलिस जवानों से डर नहीं लगा। इसके बाद उसे कोर्ट के अंदर ले जाया गया। जहां पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया।

'आराम से और अच्छे से फोटो लो'


दरअसल, कबाड़खाने में बम ब्लास्ट के मामले में जबलपुर पुलिस (Jabalpur Police) ने फहीम से पूछताछ के लिए कोर्ट से दो दिन की अतिरिक्त रिमांड मांगी थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर दिया था, यह रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने उसे फिर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस आरोपी फहीम को जीप से कोर्ट लेकर पहुंची, गाड़ी से उतरने के बाद मीडिया कर्मियों को देखते ही आरोपी फहीम मुस्कुराने लगा। कोर्ट की सीढ़ी के पास खड़े होकर उसने विक्ट्री (victory sign) दिखाते हुए फोटो दिए और मीडिया कर्मियों से कहा आराम से और अच्छे से फोटो लो।

ये खबर भी पढ़ें...


सांप-सीढ़ी और शिवराज सिंह चौहान ...! क्या यह मामा का पहला चुनाव है?


मुख्य आरोपी शमीम कबाड़ी अब भी फरार


बता दें कि बम धमाके में दो मजदूरों की मृत्यु की पुष्टि हुई है। सैकड़ो क्षेत्र वासियों की जान जोखिम में डालने वाले आरोपियों में से अब तक दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इस मामले का मुख्य आरोपी शमीम कबाड़ी (Accused Shamim Kabadi) अभी भी फरार है। अपने लाइसेंस का इस्तेमाल कर बम मांगने वाला सुल्तान और मुख्य आरोपी का बेटा फहीम को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिसमें सुल्तान को पुलिस रिमांड के बाद जेल भेज दिया गया है। आरोपी फहीम को शुक्रवार को पेश किया गया था। कोर्ट में पेशी आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं फरार शमीम कबाड़ी अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

ये खबर भी पढ़ें...


सीएम मोहन यादव बोले: किस बात के डर से अमेठी से भाग रहे हैं राहुल गांधी


आरोपी के चेहरे पर नहीं कोई शिकन


खजरी-खिरिया बायपास स्थित हिस्ट्रीशीटर शमीम कबाड़ी के कबाड़खाने में 25 अप्रैल को हुए विस्फोट की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझी है। जांच में जुटी एनआईए, एसपीजी और पुलिस टीम कबाड़खाने से बरामद विस्फोटक को देखकर हैरान थीं। जांच में आर्मी के बमों के खोखे भी मिलने की बात सामने आई थी। गुरुवार (2 मई) को भी जांच टीम ने विस्फोटक के कुछ हिस्सों को नष्ट करने की कार्रवाई की। वहीं, पुलिस रिमांड पर लिए गए कबाड़ी के बेटे फहीम से भी गहन पूछताछ की गई। जिसके बाद शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया। अमूमन पुलिस रिमांड के बाद न्यायालय में पेश किए जाने वाले अपराधियों के चेहरे पर कानून का खौफ साफ नजर आता है। लेकिन कोर्ट में पेशी के दौरान बम कांड और मजदूरों की मौत के मामले में आरोपी के चेहरे पर कोई भी शिकन नहीं थी। मानों इसे कानून और कोर्ट का कोई डर ना हो।

Tags:
  • jabalpur police
  • जबलपुर पुलिस
  • junkyard bomb blast case
  • victory sign
  • Accused Shamim Kabadi
  • कबाड़खाना बम ब्लास्ट केस
  • विक्ट्री साइन
  • आरोपी शमीम कबाड़ी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By Umeshwari Baghel

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर