अमीर बनने की चाह में एग डोनर से बनी लुटेरी दुल्हन, एक शादी का लेती थी 50 हजार, की 25 शादियां

Reena Sharma Vijayvargiya | May 22, 2025, 11:28 IST
Share
The sootr
The sootr

भोपाल-सरकारी अस्पताल में एग डोनर रही अनुराधा ने 25 फर्जी शादी कर लोगों को ठगा। हर शादी से 50 हजार रुपए वसूल कर 2-7 दिन में फरार हो जाती थी। उसकी इस धोखाधड़ी की पूरी कहानी खुलने पर इलाके में सनसनी फैल गई।

MP News : 23 साल की उम्र में 25 शादियां कर लोगों को ठगने वाली अनुराधा पासवान की कहानी बेहद चौंकाने वाली है। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज की रहने वाली अनुराधा गोरखपुर के एक अस्पताल में एग डोनर के रूप में काम करती थी। 2017 में वह ऑटो चालक विशाल से शादी कर लिया, लेकिन कुछ समय बाद विवाद के चलते अलग हो गई। अनुराधा को जल्दी अमीर बनने की लालसा थी, जो उसे गलत राह पर ले गई। लेकिन जब कुछ दिन पहले वो मध्य प्रदेश के भोपाल शहर पहुंची और वहां ठगी के अपने कारनामों को अंजाम देने लगी तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ में पता चला कि अनुराधा शादी के नाम पर लोगों को फंसाकर पैसा लेती थी।

भोपाल पहुंच कर फंसी फर्जी शादी के गिरोह में

The sootr
The sootr
अनुराधा की सहेली ने भोपाल के एक अस्पताल में एग डोनर को अच्छी रकम मिलने की जानकारी दी। दो साल पहले वह भोपाल आई और वहीं गोलू नामक गिरोह सदस्य से मिली। गोलू उस गिरोह का हिस्सा था जो फर्जी शादी कराकर लोगों को लूटता था। अनुराधा ने इस गिरोह के साथ मिलकर 50 हजार रुपए की फीस लेकर हर शादी की और 2 से 7 दिन के अंदर शादी छोडक़र भाग जाती थी।

खबर यह भी : इंदौर में पकड़ी गई लुटेरी दुल्हन, फर्जी शादी करके ले जाती थी घर से गहने और नकदी

गोलू का फरमान : शादी के 7 दिन के अंदर भागना होगा

सवाई माधोपुर के मानटाउन थाना पुलिस के सामने अनुराधा ने खुलासा किया कि गोलू ने उसे बताया था कि शादी के 2 से 7 दिन के अंदर भाग जाना होगा, तभी वह मोटी रकम कमा पाएगी। इस गिरोह ने हर शादी के लिए 50 हजार रुपए तय कर रखे थे। शादी के बाद वह जल्दी फरार हो जाती और शादी करने वालों को धोखा देती।

खबर यह भी : पुलिस ने युवतियों को समझा लुटेरी दुल्हन, घंटों घुमाया, की अश्लील बातें

इकरारनामे के ज़रिए कराई जाती थी शादी

गिरोह की खासियत यह थी कि वे शादी अनाथ होने का झूठा परिचय देकर कराते थे। शादी के लिए इकरारनामे का सहारा लिया जाता था, जिसमें लडक़ी की गरीबी और अनाथ होने की कहानी सुनाई जाती थी। इस तरह से फंसे हुए कम से कम 25 लोग पुलिस के पास शिकायत लेकर आए हैं।

खबर यह भी : राजस्थान की 'लुटेरी दुल्हन' का खुलासा : 7 महीनों में रचाई 25 शादियां, पुलिस भी रह गई हैरान

लोकल एजेंट और गिरोह की कार्यप्रणाली

गोलू, मजबूत सिंह यादव, रोशनी, रघुवीर और सुनीता जैसे गिरोह के सदस्य लोकल एजेंटों के जरिए शादी करने वालों तक पहुंचते थे। एजेंट शादी के इच्छुक लोगों के नाम और संपर्क नंबर लेकर उन्हें लडक़ी की तस्वीरें भेजते थे। जब लडक़ी पसंद आती, तो 2 लाख से 5 लाख रुपए तक की रकम ठगी के रूप में वसूली जाती थी।

खबर यह भी : सुहागरात के दिन ही नगदी और गहने लेकर भाग गई लुटेरी दुल्हन, इंतजार करता रहा दूल्हा

शातिर गिरोह की मोबाइल फोन चालाकी

अनुराधा और उसके साथियों ने पकड़े न जाने के लिए की-पैड मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया। पुलिस ने उनके फोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड निकलवाई है, जिससे कई नंबर मिले हैं, जो आगे की जांच में मदद करेंगे।

गिरोह की प्रमुख बातें

विषय विवरण
कुल शादियां - 25
हर शादी की फीस - 50,000 रुपए
गिरोह के सदस्य - गोलू, मजबूत सिंह यादव, रोशनी, रघुवीर, सुनीता
मुख्य शहर - भोपाल, सवाई माधोपुर
शिकार हुए - कम से कम 25 लोग

लुटेरी दुल्हन | लुटेरी दुल्हन का कारनामा | लुटेरी दुल्हन गैंग | धोखाधड़ी

Tags:
  • भोपाल
  • लुटेरी दुल्हन गैंग
  • लुटेरी दुल्हन
  • उत्तर प्रदेश
  • लुटेरी दुल्हन का कारनामा
  • धोखाधड़ी
  • गिरोह
  • शादी
  • फर्जी शादी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच