MP में यहां चल रही फर्जी डॉक्टर बनाने की फैक्ट्री, बाल आयोग ने दी दबिश

Rohit Sahu | Apr 12, 2025, 09:23 IST
Share
damoh doctor case
damoh doctor case

दमोह के मिशन अस्पताल में फर्जी डॉक्टर के पकड़े जाने के बाद अब बाल आयोग की टीम ने सागर में संचालित में एक संस्थान पर दबिश दी है। यह संस्थान फर्जी डॉक्टर तैयार कर रहा था।

दमोह में फर्जी डॉक्टर द्वारा हुई मरीजों की मौत के बाद अब सागर में भी चिकित्सा क्षेत्र में बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है। मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग (MP Child Rights Commission) की टीम ने सागर के कालीचरण चौराहे स्थित एलआईसी बिल्डिंग में चल रहे एक कथित "राधारमण इंस्टीट्यूट" पर शुक्रवार को दबिश दी। यहां कौशल विकास की आड़ में गांव के बेरोजगार युवाओं को डॉक्टर बनाने का झांसा देकर फर्जी सर्टिफिकेट दिए जा रहे थे।

ladli behna yojana the sootr
ladli behna yojana the sootr

एलआईसी बिल्डिंग में चल रहा था संस्थान

बाल आयोग को मिली शिकायत के बाद टीम ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर यह कार्रवाई की। आरोप था कि संस्थान में कोई वैध मान्यता नहीं थी और फिर भी वहां मेडिकल से जुड़े कोर्स सिखाए जा रहे थे। दबिश के दौरान बड़ी संख्या में फर्जी सर्टिफिकेट्स, छात्र रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेज जब्त किए गए।

नकली डॉक्टर तैयार करने का गोरखधंधा चालू

10 साल पहले खोला गया था कौशल विकास केंद्र, 2 साल बाद बंद कर दिया गया था। इसके बाद से यहां नकली डॉक्टर तैयार करने का गोरखधंधा चालू रहा। राधारमण इंस्टीट्यूट को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के तहत शुरू किया गया था, लेकिन यह संस्थान केवल दो साल में बंद हो गया। इसके बाद यहां डॉक्टर बनाने के नाम पर धोखाधड़ी शुरू हो गई। प्रारंभिक जांच में संस्थान की किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबद्धता नहीं पाई गई। युवाओं से डॉक्टर बनाने के नाम पर मोटी फीस वसूली जाती है।

कॉल सेंटर के जरिए होती थी ठगी

गांवों के 10वीं-12वीं पास युवाओं को बनाया निशाना बनाकर झांसे में लिया जाता था। कॉल सेंटर के माध्यम से युवाओं को संपर्क कर डॉक्टर बनने का झूठा वादा किया जाता था। एक कोर्स और सर्टिफिकेट की कीमत 32,000 से 45,000 रुपये तक ली जाती थी। युवाओं को क्लीनिक खोलने और पैरामेडिकल कोर्स कराने का भी दावा किया जाता था।

यह भी पढ़ें...दमोह कांड: डॉ. जॉन केम आए सामने, बताई नकली नरेंद्र जॉन केम के फर्जीवाड़े की पूरी कहानी

मौके पर मिलीं शराब की बोतलें

बाल आयोग सदस्य ने बताया कि दबिश के दौरान वहां 12 युवतियां भी मिलीं जो कॉल सेंटर में काम कर रही थीं। संस्थान से शराब की बोतलें और नोट गिनने वाली मशीन भी बरामद की गई। आयोग के सदस्य औंकार सिंह ने बताया कि पिछले 8–10 वर्षों में यहां से सैकड़ों फर्जी डॉक्टर बनाए गए होंगे। उन्होंने कहा कि मामले में कलेक्टर को कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: दमोह के फर्जी डॉक्टर ने जबलपुर में भी किया है मरीजों की जान से खिलवाड़

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • दमोह
  • Fake doctor in Sagar
  • फर्जी डॉक्टर
  • Madhaya Pradesh
  • सागर
  • मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा