उज्जैन में फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़, 130 युवक-युवती हिरासत में
Raj Singh | Jan 09, 2025, 09:24 IST
UJJAINE
उज्जैन की क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। शहर के अलग-अलग इलाकों में फर्जी एडवाइजरी कॉल सेंटरों पर छापेमारी की। इस छापेमारी में 130 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
उज्जैन की क्राइम ब्रांच पुलिस ने शहर के चार अलग-अलग इलाकों में चल रहे फर्जी एडवाइजरी कॉल सेंटरों पर छापा मारा। इस कार्रवाई में पुलिस ने 130 युवकों और युवतियों को हिरासत में लिया है। इन कॉल सेंटर्स पर निवेश के नाम पर लोगों को ठगने का आरोप है। ये सेंटर लोगों को डीमेट अकाउंट खुलवाकर उनमें घाटा दिखाते थे और उनकी धनराशि हड़पने का काम कर रहे थे।
मध्यप्रदेश में साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 12 गिरफ्तार
इन फर्जी एडवाइजरी सेंटर्स पर काम करने वाले कर्मचारी प्रति ट्रांजैक्शन 10 रुपए कमीशन के रूप में प्राप्त करते थे। पुलिस को इन सेंटर्स द्वारा ठगी किए गए कई लोगों की सूची मिली है, जिनमें अधिकांश लोग प्रदेश से बाहर के थे।
मुख्य आरोपी अजय पंवार और शशि मालवीय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी चंदन भदौरिया और विनय राठौर फरार हैं। पुलिस ने उनके पास से मोबाइल, लैपटॉप और ठगी के शिकार लोगों की लिस्ट बरामद की है।
इंदौर में ICICI Bank में ग्राहकों के खाते से 1 करोड़ निकाले, रिलेशनशिप मैनेजर ने अय्याशी में उड़ाए
हैरान करने वाली बात यह थी कि इन फर्जी एडवाइजरी सेंटर्स की जानकारी संबंधित थाने को नहीं थी। जब क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई की, तब संबंधित थाने की टीम वहां पहुंची। एसपी ने कहा कि अगर थाने की लापरवाही पाई जाती है, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
इन 14 तरीकों से हो रहा साइबर स्कैम, जानकर आप भी रह सकते हैं सावधान
बता दें कि इससे ठीक दो महीने पहले मंदसौर जिले में भी एक फर्जी कॉल सेंटर पर रेड मारी गई थी, जिसमें 4 लड़कों और 17 लड़कियों को गिरफ्तार किया गया था। यह सेंटर लोगों को फेक कॉल्स के जरिए ठग रहा था।
शहर में बड़ा ठगी रैकेट सामने आया
पुलिस का मानना है कि इन सेंटरों से करोड़ों रुपए का लेन-देन हुआ है। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि कार्रवाई माधव नगर और नील गंगा थाना क्षेत्रों में की गई थी, जहां बड़ी संख्या में युवक और युवतियां ठगी में शामिल हैं। पुलिस अब इनके रोल की जांच कर रही है।
कमीशन पर चल रहा था ठगी का खेल
मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी और फरारी
इंदौर में ICICI Bank में ग्राहकों के खाते से 1 करोड़ निकाले, रिलेशनशिप मैनेजर ने अय्याशी में उड़ाए
आईटी सेल की भूमिका और आगे की जांच
एसपी प्रदीप शर्मा ने आगे बताया कि आईटी सेल इस मामले में जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि अब तक कितने लोग ठगे गए हैं। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि ये आरोपी किसी कंपनी से डेटा खरीदकर फर्जी कॉल्स के माध्यम से डीमेट अकाउंट खोलने का लालच देते थे।
पुलिस कार्रवाई और थाने की लापरवाही
इन 14 तरीकों से हो रहा साइबर स्कैम, जानकर आप भी रह सकते हैं सावधान
मंदसौर में भी हुआ था बड़ा ठगी रैकेट
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari