दहेज के लिए बना फर्जी इनकम टैक्स अफसर, 20 महीने बाद खुला राज

Aman Vaishnav | Jan 18, 2026, 16:11 IST
Share
fake it officer marries fraud exposed gwalior
fake it officer marries fraud exposed gwalior

ग्वालियर में एक युवक ने शादी के लिए खुद को इनकम टैक्स अफसर बताया। उसने दहेज के लालच में लड़की वालों को गुमराह किया। शादी में पिता ने 40 लाख रुपए भी खर्च किए।

News In Short

  • ग्वालियर शहर से एक बार फिर हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।
  • आरोपी महावीर अवस्थी ने खुद को एक बड़ा सरकारी अफसर बताया।
  • शादी के कार्ड पर भी अपने फर्जी पद का नाम लिखवाया।
  • लड़की के पिता ने शादी में धूमधाम से 40 लाख रुपए खर्चे किए।
  • शादी के बाद पति के घर वालों ने 70 लाख रुपए और कार की मांग की।
  • फिलहाल पुलिस ने पति और ससुराल वालों पर केस दर्ज कर लिया है।

News In Detail

शादी के लिए बना फर्जी इनकम टैक्स अफसर

ग्वालियर शहर से एक बार फिर हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। महावीर अवस्थी नाम के एक युवक ने लड़की वालों के सामने बड़ा झूठ बोला। उसने खुद को कोलकाता का इनकम टैक्स अफसर बताया। शादी तय करते समय उसने अपने पद का खूब रौब झाड़ा। इस झांसे में आकर रोशनी का परिवार शादी के लिए तैयार हो गया।

ae265531-344
ae265531-344

शादी के कार्ड पर छपवाया पद

महलगांव की रहने वाली रोशनी की शादी 21 अप्रैल 2024 को तय हुई थी। दूल्हे और उसके परिवार ने उनसे एक बड़ा झूठ बोला। शादी तय करते समय महावीर नाम के लड़के ने खुद को कोलकाता में तैनात इनकम टैक्स अफसर बताया था।

इस झूठ को सच साबित करने के लिए महावीर के पिता राधेश्याम ने कोई कसर नहीं छोड़ी और बाकायदा शादी के कार्ड पर भी अपने बेटे के नाम के आगे 'आईटी अफसर' छपवा दिया ताकि किसी को शक न हो।

0ba31e70-c4a
0ba31e70-c4a

शादी में खर्च किए 40 लाख रुपए

बेटी की खुशी के लिए पिता ने कोई कमी नहीं छोड़ी। उन्होंने पूरी शादी में लगभग 40 लाख रुपए खर्च कर दिए। उन्हें उम्मीद थी कि बेटी एक अच्छे घर जा रही है। लेकिन उन्हें दूल्हे की असलियत का बिल्कुल अंदाजा नहीं था। दूल्हे का पूरा परिवार इस धोखेबाजी के खेल में शामिल था।

ड्यूटी का बहाना और फोन पर एक्टिंग

शादी के बाद महावीर अक्सर गायब रहने लगा था। वह अक्सर कोलकाता ड्यूटी पर लौटने का बहाना बनाता। घर पर वह फोन पर अफसर जैसी बातें करता। इससे पत्नी को उस पर कभी शक नहीं हुआ। वह 20 महीनों तक ऐसे ही नाटक करता रहा। उसने अपनी बेरोजगारी को पूरी तरह से छिपा कर रखा था।

दहेज के लिए पत्नी पर बढ़ा दबाव

आरोपी पति अब और पैसों की मांग करने लगा। उसने पत्नी पर 70 लाख और कार का दबाव बनाया। सास, ससुर और देवर भी इसमें साथ देने लगे। विरोध करने पर उसने अपनी फर्जी पद की धौंस दी। उसने कहा कि आईटी अफसर के साथ शादी हुई है मांग तो पूरी करनी ही होगी।

a510648e-850
a510648e-850

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

परेशान होकर रोशनी ने इस मामले की जांच शुरू कर दी। जांच में पता चला कि पति एक बेरोजगार जालसाज है। रिश्तेदारों ने ही उसकी असलियत की पूरी पोल खोल दी। टीआई रश्मि भदौरिया ने बताया कि केस दर्ज है। पति, सास, ससुर और देवर पर दहेज प्रताड़ना और धमकी की धाराएं लगी हैं। डीएसपी शिखा सोनी ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

42322556-20e
42322556-20e

ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी न्यूज: बागेश्वर धाम में दो युवतियों ने रचाई शादी, थाने में हुआ बड़ा विवाद

पिता ने शादीशुदा बेटी को मारी गोली, जानें अंधे प्यार की अनोखी कहानी

भोपाल में फर्जी शादी रैकेट : नकली दुल्हन दिखाकर वेरिफिकेशन के नाम पर ठगी

भोपाल में फर्जी शादी रैकेट एक्टिव, 100 से ज्यादा लोग ठगे गए, जानें कैसे हो रही ठगी

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • ग्वालियर
  • इनकम टैक्स
  • एफआईआर
  • सरकारी अफसर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा