फर्जी पत्रकार बन विधानसभा में घुसा था यासीन मछली, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

Neel Tiwari | Jan 08, 2026, 19:25 IST
Share
Yasin Ahmed
Yasin Ahmed

एमपी हाईकोर्ट ने यासीन अहमद की जमानत याचिका खारिज कर दी। उन पर आरोप है कि उन्होंने विधानसभा के फर्जी पत्रकार के तौर पर पार्किंग का गलत इस्तेमाल किया।

JABALPUR. मध्यप्रदेश विधानसभा की सुरक्षा से जुड़े एक संवेदनशील मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। विधानसभा के फर्जी पत्रकार यासीन अहमद को कोर्ट से राहत नहीं मिली। वह पार्किंग पास निजी वाहन में उपयोग करने के आरोपी हैं।

जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल की एकलपीठ ने जमानत याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने मामले की गंभीरता और आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड को देखा। कोर्ट ने साफ कहा कि ऐसे मामलों में नरमी सुरक्षा व्यवस्था के लिए खतरा बन सकती है।

क्या है पूरा मामला

अभियोजन के मुताबिक यह मामला भोपाल के अरेरा हिल्स थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 131/2025 से जुड़ा है। 25 जुलाई 2025 को एमपी ब्रेकिंग न्यूज पोर्टल के संपादक गौरव शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में बताया गया कि दिसंबर 2024 के विधानसभा सत्र के लिए वाहन क्रमांक MP-04-TB-3950 का 'पत्रकार' पार्किंग पास (नंबर 433) जारी हुआ था। आरोप है कि यासीन अहमद ने पास से छेड़छाड़ की। उन्होंने इसे अपनी निजी गाड़ी MP-04-ZL-0999 पर लगाकर अवैध रूप से इस्तेमाल किया।

ये भी पढ़ें...ड्रग तस्करी केस में यासीन मछली के 15 गुर्गे गिरफ्तार, पूछताछ में खुलासा, भोपाल में सक्रिय हैं कई ड्रग पैडलर

ये भी पढ़ें...ड्रग माफिया शाहवर-यासीन मछली की बढ़ी मुश्किलें, विवाहिता आई सामने, बोली कई बार किया दोनों ने मेरे साथ रेप

कोर्ट में बचाव और सरकारी पक्ष की दलीलें

सुनवाई के दौरान आरोपी के वकील ने दलील दी कि यासीन अहमद निर्दोष है। उसे झूठा फंसाया गया है। वह 1 अगस्त 2025 से न्यायिक हिरासत में है। बचाव पक्ष ने कहा कि आरोपी ने पास से विधानसभा में प्रवेश नहीं किया। उन्होंने कोई दस्तावेज जालसाजी से तैयार नहीं किया। इसके अलावा, पूर्व मामलों में आरोपी के बरी होने का हवाला दिया गया।

सरकारी वकील ने जमानत का कड़ा विरोध किया। उन्होंने बताया कि आरोपी एक लिस्टेड अपराधी है। आरोपी ने पत्रकार के नाम पर पास को निजी वाहन पर लगाया। यह विधानसभा जैसे अति-सुरक्षित क्षेत्र के लिए खतरा है। अभियोजन के अनुसार, आरोपी इस पास और वाहन का अवैध गतिविधियों के लिए उपयोग कर रहा था।

ये भी पढ़ें...ड्रग तस्कर यासीन मछली व परिवार के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, तोड़ा 50 करोड़ का अवैध निर्माण

ये भी पढ़ें...यासीन मछली कांड : बिना आपराधिक मामलों के घर तोड़ने पर HC ने भोपाल कलेक्टर और DCP क्राइम को किया तलब

हाईकोर्ट का सख्त संदेश

दोनों पक्षों की दलीलें और केस डायरी का अवलोकन करने के बाद जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल ने माना कि अपराध की प्रकृति गंभीर है। कोर्ट ने कहा कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड और मामले के तथ्य जमानत के पक्ष में नहीं हैं। इसलिए याचिका खारिज कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 318(4), 319(2), 336(3) और 340(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश विधानसभा
  • अरेरा हिल्स
  • जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल
  • यासीन मछली कांड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती