किसानों को 10 घंटे बिजली आपूर्ति का भरोसा: कंपनी ने फिर दोहराया संकल्प

Ramanand Tiwari | Nov 04, 2025, 22:49 IST
Share
farmers-10-hour-electricity-supply
farmers-10-hour-electricity-supply

मध्य प्रदेश के किसानों को अब 10 घंटे लगातार बिजली मिलेगी। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली सप्लाई में दिक्कतों की जानकारी का खंडन किया है। कंपनी का कहना है कि राज्य शासन के संकल्प को पूरा करने के लिए वह प्रतिबद्ध है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश के किसानों को अब खेती के लिए 10 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने साफ कहा है कि वह राज्य शासन के संकल्प को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कंपनी के कार्यक्षेत्र के 16 जिलों में कृषि फीडरों पर नियमित 10 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

कंपनी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाई जा रही है कि किसानों को बिजली देने में दिक्कत हो रही है। कंपनी ने इसे पूरी तरह असत्य और भ्रामक बताया। कंपनी ने साफ किया है कि कृषि फीडरों पर निर्धारित समय के अनुसार ही बिजली दी जा रही है। इसमें किसी प्रकार की कमी या बदलाव नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें...किसानों को ज्यादा बिजली दी तो अधिकारियों की कटेगी सैलरी, बारिश की मार के बाद अब नया संकट

तय समय से ज्यादा बिजली देने का ये होता है असर

बिजली कंपनी ने अपने 31 अगस्त 2020 के परिपत्र में कहा था कि किसानों को 10 घंटे बिजली देना तय है। लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों के प्रभाव में जब निर्धारित समय से अधिक बिजली दी जाती है, तो इससे हादसों की संभावना बढ़ जाती है।
साथ ही घरेलू फीडरों पर 24x7 सप्लाई में भी बाधा आती है। कंपनी ने यह भी बताया कि तय समय से अधिक आपूर्ति से कंपनी को आर्थिक नुकसान होता है। तकनीकी और वाणिज्यिक दोनों स्तरों पर। इससे वितरण परियोजनाओं और निर्माण कार्यों की पात्रता शर्तों पर भी असर पड़ता है।

बता दें कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग के 16 जिलों में कुल 9.92 लाख कृषि उपभोक्ताओं को 10 घंटे बिजली उपलब्ध करा रही है। वर्ष 2024-25 में किसानों के लिए 6,465 करोड़ की सब्सिडी दी गई थी, जबकि वर्ष 2025-26 में 2,535 करोड़ की सब्सिडी प्रदान की जा रही है।

ये भी पढ़ें...नीमच में टेक्सटाइल फैक्ट्री के विरोध में किसानों ने निकाली ट्रैक्टर रैली, किया विरोध प्रदर्शन

कंपनी के नियम यथावत

बिजली सप्लाई की अवधि मापने के लिए मीटर की तकनीकी विशिष्टता स्पष्ट करने हेतु परिपत्र को पुनरीक्षित किया गया है। हालांकि कंपनी ने यह भी बताया कि इस संशोधन के बावजूद 10 घंटे बिजली आपूर्ति के नियम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें...सरपंच को धमकाने पर पुलिस ने दिव्यांग को बेरहमी से पीटा

3 नवंबर को जारी हुआ था नया निर्देश

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने 3 नवंबर 2025 को नया परिपत्र जारी कर किसानों को 10 घंटे बिजली देने की प्रतिबद्धता दोहराई। निर्देशों में कहा गया है कि विभिन्न क्षेत्रों को अलग-अलग समूहों में बांटा गया है ताकि खेती के काम के दौरान तय समय में बिजली मिलती रहे। किसी भी समूह को 10 घंटे से अधिक बिजली देने का कोई प्रावधान नहीं है, इसलिए अधिकारियों को सख्ती से इन नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें...केंद्रीय कर्मचारियों को आठवां वेतनमान, एमपी में 7वें आयोग की सिफारिशों से दूर हैं कर्मचारी

किसानों के हित में निरंतर प्रयास

ऊर्जा विभाग और मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने दोहराया है कि वे कृषि कार्यों के लिए 10 घंटे बिजली आपूर्ति के लक्ष्य को पूरा करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। कंपनी का उद्देश्य किसानों को स्थिर, सुरक्षित और समयबद्ध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी
  • किसानों
  • बिजली सप्लाई
  • ऊर्जा विभाग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती