पिता ने बेटे-बहू को मारी गोली, मां के इलाज को लेकर हुआ था विवाद

Aman Vaishnav | Jun 25, 2026, 14:04 IST
Share
पिता ने बेटे-बहू को माली गोली
पिता ने बेटे-बहू को माली गोली

उत्तरप्रदेश के फतेहपुर में मां की सेवा और संपत्ति के विवाद में एक पिता ने अपने ही बेटे-बहू को गोली मार दी। ज्यादा खून बहने से बेटे की मौत हो गई। वहीं बहू अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के सीतापुर गांव में एक दर्दनाक घटना हुई।
  • रामखेलावन पटेल ने अपनी बंदूक से पिता ने की बेटे की हत्या की। बहू को भी गोली मारी।
  • मामले की जड़ में मां की देखभाल और संपत्ति का बंटवारा था।
  • गोली लगने के बाद करीब 40 मिनट तक दोनों खून से लथपथ तड़पते रहे।
  • अवनीश की अस्पताल में मौत हो गई, बहू मनीषा की हालत गंभीर है।

बीमार मां से शुरू हुआ झगड़ा

दरअसल किसी कारण से रामखेलावन की पत्नी मिथलेश के पैर में फ्रैक्चर हो गया था। मां की देखभाल और इलाज के खर्च को लेकर घर में कई दिनों से तनाव चल रहा था।

वहीं बुधवार, 24 जून की सुबह पिता-पुत्र में इसी मुद्दे पर बहस हो गई। तभी बहू मनीषा भी वहां आ गई। उसने कहा कि पहले फसल और संपत्ति में हिस्सा दो तब देखभाल होगी।

गुस्से में उठा लाई बंदूक

बहू की यह बात सुनते ही रामखेलावन का आपा खो गया। उसने बहू पर हाथ उठाने की कोशिश की।

बेटे अवनीश ने बचाव में पिता को धक्का दे दिया। यही धक्का रामखेलावन को बर्दाश्त नहीं हुआ। वह कमरे के अंदर गया और बंदूक उठा लाया।

पहली गोली बेटे पर, दूसरी बहू के पेट में

इसी दौरान रामखेलावन ने पहली गोली बेटे अवनीश पर दागी। गोली उसके हाथ और पंजे को चीरती निकल गई। दूसरी गोली उसने बहू मनीषा के पेट में मारी।

गोली लगने के बाद अवनीश जान बचाने के लिए भागा, लेकि थोड़ी ही दूरी पर गिर पड़ा।

31c4ea05-5b9
31c4ea05-5b9


40 मिनट: कोई नहीं आया मदद को

दोनों दरवाजे पर खून से लथपथ तड़पते रहे। वहीं रामखेलावन हाथ में बंदूक लिए घूमता रहा।

उसका डर ऐसा था कि पूरे 40 मिनट तक किसी गांव वाले की हिम्मत नहीं हुई कि तड़पते दंपती तक पहुंचे।

जानकारी के अनुसार जब रामखेलावन को लगा कि दोनों अब उठ नहीं सकते तो वह घर के अंदर गया। कपड़े बदले और साइकिल पर बैठकर हरीखेड़ा शराब दुकान की तरफ निकल गया।

वही बंदूक जो थी परिवार की ढाल

इस पूरी घटना की सबसे दर्दनाक बात अलग है। जिस बंदूक ने आज घर उजाड़ा, वह कभी इस परिवार की रक्षक थी।

करीब चार दशक पहले रामखेलावन के घर पर डकैतों ने हमला किया था। उस हमले में उसके पिता की जान गई थी। उसी के बाद जिला प्रशासन ने रामखेलावन को आत्मरक्षा के लिए यह लाइसेंसी बंदूक दी थी।

उस वक्त किसी ने नहीं सोचा था कि यही हथियार एक दिन अपने ही घर के खून से रंगा होगा।

13578215-97f
13578215-97f


बेटे की मौत, बहू जिंदगी से लड़ रही

रामखेलावन के फरार होने के बाद ग्रामीणों ने डायल 112 पर सूचना दी। ग्रामीणों का कहना है कि एम्बुलेंस देर से पहुंची। मजबूरन दोनों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

हालत गंभीर होने पर दोनों को कानपुर के रीजेंसी अस्पताल रेफर किया गया। ज्यादा खून बहने की वजह से अवनीश को नहीं बचाया जा सका।

बहू मनीषा के पेट से गोली निकाल ली गई है, लेकिन वह अभी भी खतरे से बाहर नहीं है। इस दंपती की एक बच्ची थी, जिसकी पहले ही बीमारी से मौत हो चुकी थी।

पुलिस का एक्शन, बंदूक का लाइसेंस होगा रद्द

घटना की सूचना मिलते ही एसपी अभिमन्यु मांगलिक और सीओ गौरव शर्मा मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल बंदूक बरामद कर ली है। एसपी के मुताबिक आरोपी रामखेलावन साइकिल से फरार हुआ है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई हैं। साथ ही उसकी लाइसेंसी बंदूक का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

ये खबरें भी पढ़िए...

क्राइम न्यूज: शादी में फायरिंग कर रहा था युवक, दूल्हे के जीजा ने रोका तो सीने में मारी गोली

ग्वालियर में युवक को जिंदा जलाया, पिता भी झुलसे, 250 रुपए का था विवाद

एमपी न्यूज: गुना ट्रिपल मर्डर केस, मां के अवैध संबंध से नाराज बेटे ने की 3 हत्याएं

मध्यप्रदेश न्यूज: स्कूल में बंदूक लेकर पहुंचे मास्टर जी, राइफल से स्टाफ पर जमा रहे थे धौंस!

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • फतेहपुर
  • डायल 112
  • क्राइम न्यूज
  • उत्तर प्रदेश
  • पिता ने की बेटे की हत्या
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई