प्रेम विवाह को पिता राजी नहीं हुए थे तो बेटी ने लगाया रेप का आरोप

Aparajita Priyadarshini | May 17, 2024, 18:29 IST
Share
DEWAS
बाप की 2 बेटियां एक ने फंसाया एक ने बचाया

मध्य प्रदेश के देवास से 2 बेटियों की अनोखी कहानी सामने आई है। एक बेटी ने पिता पर लगाया रेप का आरोप , दूसरी बेटी ने 3 साल केस लड़कर पिता को न्याय दिलाया।

मध्य प्रदेश के देवास से 2 बेटियों की अनोखी कहानी ( DEWAS TWO DAUGHTER ) सामने आई है,जहां एक बेटी ने दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाकर पिता को जेल भिजवा दिया वहीं दूसरी बेटी ने 3 साल केस लड़कर पिता को न्याय दिलाया है। सुनवाई के बाद विशेष न्यायालय पाक्सो एक्ट बागली ने आरोपित को दोषमुक्त किया।

एडीजे कोर्ट में हुआ ट्रायल

सगी बेटी ने साढ़े 6 हजार रुपए इक‌ट्ठा कर इंदौर हाईकोर्ट में जमानत की अपील की।हाईकोर्ट से जमानत मिली और एडीजे कोर्ट में ट्रायल शुरू हो गया। पुलिस, डॉक्टर और परिजन सहित 12 गवाहों के बयान के बाद न्यायालय पाक्सो एक्ट बागली ने आरोपित को दोषमुक्त कर दिया।

मेडिकल रिपोर्ट में सच्चाई आई सामने

पीड़िता ने अपने बयान में कहा था कि अक्टूबर 2020 में मेरे साथ आखिरी बार दुष्कर्म हुआ था जबकि मेडिकल रिपोर्ट में 24 महीने का गर्भ निकला। इस हिसाब से सितंबर 2020 में गर्भ ठहरा है।यही से पूरी कहानी बदल गई।बाद में नवजात शिशु और आरोपी के डीएनए की जांच करवाई गई तो रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं पीड़िता ने जिस घर को घटनास्थल बताया था वह 15 बाय 15 का एकमात्र कमरा है जिसमें 7 सदस्य रहते हैं। इतने छोटे से कमरे में 10 साल से दुष्कर्म करने और अक्टूबर 2020 में आखिरी बार दुष्कर्म करने की घटना की जानकारी मां, अन्य चार भाई-बहन को नहीं थी। इसका उल्लेख कोर्ट ने अपने आदेश में किया है।इधर, आरोपी की ओर से तर्क था कि पीड़िता 2018 में घर से चली गई थी, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

न्यायालय ने आरोपित को दोषमुक्त किया

सौतेली बेटी 29 जनवरी 2021 को वापस भाग गई थी, जिसकी भी रिपोर्ट पिता ने दर्ज करवाई थी। इसी दौरान पीड़िता ने फरवरी 2021 को शादी कर ली थी।इसके बाद बागली थाने पर बयान देकर अपने पति के साथ चली गई थी। बाद में पति और सास के साथ थाने आकर पिता के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।पीड़िता की शादी से आरोपी पिता राजी नहीं था, जिससे पीड़िता अपने सौतेले पिता से नाराज थी। इन सभी परिस्थितियों, मेडिकल रिपोर्ट, घटना के संबंध में पीड़िता के कथन विश्वसनीय नहीं होने के आधार पर कोर्ट ने आरोपी पिता को बरी कर दिया।

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • DEWAS TWO DAUGHTER
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई