FIITJEE कोचिंग की संपत्ति कुर्क कर लौटाए जाएंगे छात्रों के पैसे
Siddhi Tamrakar | Jan 30, 2025, 11:36 IST
FIITJEE कोचिंग संपत्ति कुर्क
भोपाल में FIITJEE कोचिंग सेंटर के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। छात्रों की फीस वापस करने के लिए कलेक्टर ने सेंटर की संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर इस लेख में....
भोपाल में छात्रों की फीस वापस दिलाने के लिए FIITJEE कोचिंग सेंटर के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई शुरू की है। पुलिस ने FIITJEE के चेयरमैन डीके गोयल को नोटिस जारी किया, लेकिन वह फिलहाल दिल्ली में नहीं हैं। भोपाल पुलिस ने दिल्ली में जाकर गोयल के ऑफिस में उनके स्टाफ को नोटिस दिया। स्टाफ ने बताया कि दो दिन पहले ही गोयल पुड्डुचेरी गए हैं। पुलिस ने हिदायत दी है कि गोयल के वापस आने पर उन्हें पूछताछ के लिए भोपाल बुलाया जाएगा।
खबर यह भी-भोपाल में FIITJEE कोचिंग सेंटर सील, मालिक डीके गोयल की गिरफ्तारी के लिए बनाई 3 स्पेशल टीम
पुलिस ने FIITJEE के अन्य दो मुख्य आरोपियों, मनीष आनंद और राजीव बब्बर से भी पूछताछ की। दोनों ने पुलिस को बताया कि भोपाल सेंटर का काम दिल्ली से ही चलता था। उनके बयान से पुलिस को मामले की गहरी जानकारी मिली है।
खबर यह भी-JEE Main एग्जाम से पहले FIITJEE कोचिंग सेंटर बंद, टेंशन में छात्र
खबर यह भी-FIITJEE कोचिंग से फैकल्टी गायब, हंगामा करने मजबूर छात्र और पैरेंट्स
भोपाल के पूर्व सेंटर हेड सुमित श्रीवास्तव से पुलिस ने पूछताछ की और सेंटर के सभी जरूरी रिकॉर्ड वाली हार्ड डिस्क जब्त की। इन हार्ड डिस्क से पुलिस को छात्रों की संख्या, फीस और कर्मचारियों के बारे में जानकारी मिलेगी। साथ ही, पुलिस ने सेंटर की 2 कारें भी जब्त की हैं।
खबर यह भी-धोखाधड़ी में फंसी FIITJEE कोचिंग के फिर लगे विज्ञापन, अब 600 करोड़ की स्कॉलरशिप का वादा
भोपाल FIITJEE सेंटर में करीब 700 छात्रों के पैसे अटके हुए हैं। इन छात्रों ने 2 लाख रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक की फीस जमा की थी। कुल मिलाकर यह रकम 12 से 15 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। अभिभावक लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और अपनी फीस की वापसी की मांग कर रहे हैं।
खबर यह भी-भोपाल में FIITJEE कोचिंग सेंटर सील, मालिक डीके गोयल की गिरफ्तारी के लिए बनाई 3 स्पेशल टीम
FIITJEE के अन्य आरोपियों से पूछताछ
खबर यह भी-JEE Main एग्जाम से पहले FIITJEE कोचिंग सेंटर बंद, टेंशन में छात्र
कोचिंग सेंटर की संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू
भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि बच्चों की फीस वापस दिलाने के लिए कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग की कुर्की की जाएगी। इसके लिए कानूनी प्रक्रिया चल रही है, ताकि छात्रों का पैसा वापस किया जा सके।
पुलिस ने सुमित श्रीवास्तव से की पूछताछ
खबर यह भी-धोखाधड़ी में फंसी FIITJEE कोचिंग के फिर लगे विज्ञापन, अब 600 करोड़ की स्कॉलरशिप का वादा
भोपाल में छात्रों की फीस अटकी हुई
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari