इंदौर में रशियन नागरिक अहलावत पर धोखाधड़ी का केस, यह सबूत दबा गई पुलिस

Sanjay Gupta | Dec 03, 2024, 12:53 IST
Share
sanjay jaiswani case 5
sanjay jaiswani case 5

बीजेपी सरकार के मंत्री तुलसी सिलावट के करीबी कन्फेक्शनरी कारोबारी संजय जैसवानी की केम्को च्यू फूड कंपनी के डायरेक्टर करतार सिंह के आवेदन पर रशियन नागरिक गौरव अहलावत पर दो दिसंबर को एफआईआर हो गई।

बीजेपी सरकार के मंत्री तुलसी सिलावट के करीबी कन्फेक्शनरी कारोबारी संजय जैसवानी की केम्को च्यू फूड कंपनी के डायरेक्टर करतार सिंह के आवेदन पर रशियन नागरिक गौरव अहलावत पर दो दिसंबर को एफआईआर हो गई। कंपनी का आरोप है कि अहलावत और उनकी मां कृष्णावंती ने कर्मचारियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी करते हुए षडयंत्र से दो करोड़ रुपए लिए, लेकिन द सूत्र इसमें खुलासा कर रहा है कि पुलिस ने इस मामले में एक बड़े सबूत को देखा ही नहीं, जिसमें साफ है कि यह दो करोड़ का ट्रांजैक्शन सभी की सहमति से हुआ था। उधर अहलावत के सितंबर से दिए आवेदन पर पुलिस ने आज दिनांक तक जैसवानी व अन्य पर लूट, धोखाधड़ी का केस दर्ज नहीं किया है।

दो करोड़ की धोखाधड़ी की एफआईआर में यह है

थाना लसूड़िया (जो मंत्री की विधानसभा का है) में अहलावत पर केम्को च्यू फूड कंपनी (जो जैसवानी का ग्रुप है) की ओर से करतार सिंह के आवेदन पर दो करोड़ की धोखाधड़ी का केस किया है। इसमें उनके साथ ही उनकी मां कृष्णवंती अहलावत को भी आरोपी बनाया है। इन पर बीएनएस की धारा 316 (5), 318(4) व 61 (2) के तहत केस दर्ज किया गया है। एफआईआर में है कि जीआरवी कंपनी के संस्थापक अहलावत व उनकी मां द्वारा कंपनी के कर्मचारियों के साथ मिलकर आवेदक करतार सिंह की कंपनी केम्को च्यू फूड प्रालि के एचडीएफसी बैंक खाते (50200038022171) से 3 अगस्त 2024 को कृष्णवंती के एचडीएफसी बैंक खाते (03271000024476) में तीन ट्रांजैक्शन के जरिए 1 करोड़, 60 लाख और 40 लाख इस तरह दो करोड़ अवैध रूप से ट्रांसफर किए गए।

दो करोड़ के ट्रांजैक्शन का पूरा सच जो दबा दिया

जैसवानी और अहलावत के बीच में लेन-देन को लेकर एक अगस्त 2024 को अहलावत ने मोबाइल नंबर 91316***** पर रात सात बजे मैसेज किया और पूछा कि क्या आज पेमेंट हो जाएगा। (यह मोबाइल नंबर संजय जैसवानी का बताया जाता है) फिर उन्होंने अपनी मां कृष्णवंती अहलावत का खाता नंबर मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप किया (जिस खाते में यह राशि आई है), सामने से फिर यह खाता नंबर अहलावत को भेजकर कंफर्म किया। इसके बाद तीन अगस्त को दोपहर 1.14 बजे अहलावत ने फिर उसी नंबर पर मैसेज किया कि वह पेमेंट नहीं हुआ है। इसके बाद दोपहर 4.31 बजे पेमेंट का स्क्रीनशॉट अहलावत को भेजा गया (लेकिन यह मोबाइल में डाउनलोड फाइल डिलीट होने से नजर नहीं आ रहा)

एक अगस्त को जैसवानी को पेमेंट को बोलने और मां का खाता नंबर देने के साथ ही जैसवानी का पूरा अकाउंट देखने वाली भांजी कंचन जीवनानी को भी गौरव ने 7.59 बजे मोबाइल नंबर 8827867778 पर मैसेज किया और मां का अकाउंट नंबर भेजा। साथ ही मैसेज किया कि प्लीज स्पीक टू मामा (संजय जैसवानी) रिकॉर्डिंग 2.01 करोड़ टू दिस अकाउंट।

https://www.youtube.com/watch?v=xcSlLogmQOQ

•इसके बाद गौरव और कंचन के बीच में पेमेंट को लेकर 18 मिनट तक वाट्सअप कॉल पर बात हुई।

•फिर दो अगस्त को कई बार बात हुई और तीन अगस्त को भी हुई।

•तीन अगस्त को कई बार फोन के बाद भी कंचन ने फोन नहीं उठाया तो मैसेज किया प्लीज काल मी, फिर दोपहर 3.41 बजे पर दोनों के बीच बात हुई और फिर कंचन ने पेमेंट संबंधी स्क्रीन शाट अहलावत को भेजे, यह तीन स्क्रीनशॉट भेजे गए (एफआईआर में भी है कि तीन ट्रांजेक्शन हुए 1 करोड़, 60 लाख और 40 लाख रुपए, हालांकि यह स्क्रीन शाट मोबाइल में डाउनलोड फाइल डिलीट होने से दिख नहीं रही है), साथ ही नीचे कंचन ने लिखा कि टोटल 2 करोड़ पेड़। इसके बाद दोनों के बीच 14 सेकंड बात हुई।

sanjay jaiswani case
sanjay jaiswani case


- संजय जैसवानी के मोबाइल नंबर पर भेजा गया मां का अकाउंट नंबर और पेमेंट को लेकर बात

sanjay jaiswani case 1
sanjay jaiswani case 1


- इसके बाद जैसवानी की भांजी कंचन को भेजा गया मैसेज अकाउंट नंबर

sanjay jaiswani case 2
sanjay jaiswani case 2


- 3 अगस्त को कंचन के मोबाइल से मैसेज आया कि पेमेंट डन 2 करोड़

इनसे क्या नजर आता है

इन चैट से साफ नजर आता है कि जैसवानी के ग्रुप को 1 अगस्त को पता था कि अहलावत के खाते में राशि भेजी जानी है। इसके लिए कंचन ने 3 अगस्त को यह राशि खाते में ट्रांसफर की और इसकी जानकारी भी अहलावत को दी कि पेमेंट डन। साफ नजर आता है कि पुलिस ने इस अहम तथ्यों को दबा दिया।

इधर सबूत देने के बाद भी केस नहीं

अहलावत ने आरोप लगाया कि पुलिस दबाव, प्रभाव के चलते यह कार्रवाई कर रही है। मुझसे कभी सबूत मांगे ही नहीं, बस एक बार मेरे और मां के खातों की डिटेल मांगी थी वह दे दी गई। मेरे साथ जो सितंबर में घर में घुसकर लूट, मारपीट हुई और फिर धोखाधड़ी कर कंपनी ले ली, इसे लेकर मैं स्टाम्प पेपर की जानकारी, झूठे एग्रीमेंट सभी जानकारी पुलिस को दे चुका, लेकिन कोई केस नहीं किया जा रहा है।

अहलावत ने यह जारी किया वीडियो

उधर अहलवात ने एक वीडियो जारी किया है, इसमें कहा है कि वह 25 नवंबर से रीगल पर गांधी प्रतिमा पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं ताकि संजय जैसवानी व अन्य पर एफआईआर हो सके। लेकिन दो दिसंबर को संजय के बेटे तरुण ने 50 लोगों के साथ आकर कहा कि हम यहां बात करने आए हैं। उनके साथ सुनील परमार भी था जो उस दिन सितंबर में मेरे घर पर भी आया था जिस दिन मुझे घर पर बंधक बनाकर पीटा गया और मोबाइल, लैपटॉप सब लूट कर ले गए थे। इस संबंध में थाने पर भी सुरक्षा की मांग को लेकर गया लेकिन नहीं मिली, अब मैं भोपाल निकल रहा हूं और वहां डीजीपी से मुलाकात करूंगा। मेरे आवेदन पर अभी तक एफआईआर नहीं हुई है और अब मेरी जान को खतरा है, मुझे लगातार धमकाया जा रहा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • इंदौर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • मंत्री तुलसी सिलावट
  • क्राइम न्यूज
  • संजय जैसवानी
  • गौरव अहलावत
  • रश्यिन नागरिक गौरव अहलावत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई