उज्जैन फायर ब्रिगेड हादसा: आग बुझाने जा रही गाड़ी ने 6 लोगों को कुचला, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत

Amresh Kushwaha | Jun 13, 2025, 07:41 IST
Share
सड़क हादसा
सड़क हादसा

उज्जैन के बड़नगर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी से हुए हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत हो गई। घटना का कारण ड्राइवर की नशे की हालत बताया जा रहा है।

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने 6 लोगों को कुचल दिया। यह हादसा गुरुवार को हुआ, जब नगर पालिका के फायर स्टेशन को आग लगने की सूचना मिली। आग बुझाने के लिए जा रही इस गाड़ी ने हाईवे पर तेज गति से चलते हुए 6 लोगों को अपनी चपेट में लिया। इस हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। यह घटना बड़नगर हाईवे पर स्थित बरगुंडासेरी रोड पर घटी।

ये खबर भी पढ़िए...धार में भीषण सड़क हादसा, गैस टैंकर की टक्कर में 7 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल

नशे में था ड्राइवर

बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड का ड्राइवर नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था, जिससे यह भीषण हादसा हुआ। ड्राइवर की तेज रफ्तार और नशे में होने के कारण गाड़ी ने एक व्यक्ति को टक्कर मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद गाड़ी पलट गई और घिसटती हुई पांच अन्य लोगों को कुचल दिया। पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद ड्राइवर को हिरासत में लिया गया और हादसे में घायल लोगों को अस्पताल भेजा गया।

हादसे में 3 की मौत

घायलों में दो वर्षीय आवेश और उसके पिता जितेंद्र सिंह (50 वर्ष) शामिल थे। दोनों को गंभीर हालत में उज्जैन के चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। इसके अलावा संतोष, महिला उजाला सिंह और तनीषा (3 वर्ष) का इलाज बड़नगर के अस्पताल में किया जा रहा है।

ये भी खबर पढ़िए... तेलंगाना टनल हादसा : 16 दिन बाद भी रेस्क्यू जारी, अब बचाव में रोबोट की लेंगे मदद

घायलों को आर्थिक सहायता

बड़नगर नगर पालिका अध्यक्ष अभय टोंगिया ने हादसे के बाद मृतकों के परिवारों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। साथ ही, घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाने का आश्वासन भी दिया गया है। इसके अलावा, राहत कार्यों के लिए जेसीबी मंगाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी को रोड से हटवाया गया।

ड्राइवर की हुई गिरफ्तारी

हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई थी, लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए घायल व्यक्तियों को अस्पताल भेजा। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया और जांच शुरू कर दी है। डीएसपी एनएस परमार ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

MP News | News update | Ujjain | Fire Brigade Accident | फायर ब्रिगेड हादसा

Tags:
  • MP News
  • Ujjain News
  • News update
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन
  • Fire Brigade Accident
  • फायर ब्रिगेड हादसा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा