गोलियों की आवाज से गूंजा विजयपुर, जीतू ने की DM-SP को हटाने की मांग

Dolly patil | Nov 12, 2024, 08:09 IST
Share
 सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट

श्योपुर में उपचुनाव के लिए प्रचार थमते ही बदमाशों का तांडव देखने को मिला है। दरअसल यहां पर विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की वोटिंग से पहले फायरिंग हुई।

श्योपुर में उपचुनाव के लिए प्रचार थमते ही बदमाशों का तांडव देखने को मिला है। दरअसल यहां परविजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की वोटिंग से पहले फायरिंग हुई।बदमाशों ने धनयाचा गांव में आदिवासी परिवार के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की। फायरिंग के दौरान दो लोंगों को गोली लगी है, जिसके कारण वो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मामला उपचुनाव से जुड़ा बताया जा रहा है। अब इस मामले को लेकर एमपी कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने चुनाव आयोग से डीएम और एसपी को हटाने की मांग की है।

विजयपुर और बुदनी में मिली 38 शिकायतें, कलेक्टर की शिकायत तथ्यहीन

अंधाधुंध की फायरिंग

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार रात 10:30 बजे करीब चार बाइकों पर होकर 10 हथियारबंद बदमाश धनायचा गांव में पहुंचे थे, जहां उन्होंने प्रकाश आदिवासी के घर जाकर धावा बोला दिया। पहले तो इन लोगों के बीच कुछ बातचीत हुई, लेकिन इसके बाद हथियार बंद बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिया। इसके बाद घटना की जानकारी मिलते ही ढोढर थाना पुलिस और एसडीओपी राजीव कुमार गुप्ता मौके पर पहुंच गए।

जीतू पटवारी ने किया ट्वीट

इस पूरे मामले को लेकर अब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्षजीतू पटवारी ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि विजयपुर में आदिवासी मतदाताओं पर गोली चलाने वाला डकैत बंटी रावत है, जो राजस्थान के करौली का रहने वाला है। भाजपा अब राजस्थान से गुंडे इम्पोर्ट कर मध्य प्रदेश की आम जनता पर गोलियां चलवा रही है।





ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़

गोलीबारी में प्रकाश आदिवासी के बांये हाथ पर गोली लगी और हरबवलास के सीने में गोली के छर्रे लगे हैं। गोलियों की आवाज सुनकर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। इसके बाद कुछ बदमाश मौके पर वहां से भाग गए, लेकिन ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़ लिया। फिर पहले तो उसकी पिटाई लगाई और बाद में रस्सी से बांध दिया। हालांकिजिस बदमाश को पकड़ा है वह गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है, उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आज थम जाएगा बुदनी-विजयपुर में उपचुनाव के प्रचार का शोर, 13 को मतदान

पुलिस मामले की जांच में जुटी

श्योपुर के एसडीओपी राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही में वे मौके पर पहुंच गए थे। ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़ लिया है, लेकिन वह घायल होने की वजह से कुछ नहीं बोल पा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Madhya Pradesh
  • Madhya Pradesh News
  • vijaypur
  • विजयपुर उपचुनाव
  • विजयपुर न्यूज
  • vijaypur news
  • By election Vijaypur
  • विजयपुर विधानसभा उपचुनाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें

By Aman Vaishnav, CHAKRESH

देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल

By

उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा

By

राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा