अतिक्रमण रोकने गई वन विभाग की टीम पर पथराव, 7 वनरक्षक घायल
Vikram Jain | Dec 13, 2024, 18:09 IST
forest-guard-injured-attack-Khandwa- sarmeshwar-encroachment
खंडवा में वन विभाग की टीम पर अतिक्रमणकारियों ने हमला कर दिया, पथराव में 7 वनरक्षक हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। यह घटना तब हुई जब वन विभाग की टीम अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जंगल में पहुंची थी।
शेख रेहान@ Khandwa
मध्य प्रदेश के खंडवा में सरमेश्वर जंगल में अतिक्रमणकारियों ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। वन विभाग की टीम जंगल में हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची थी, टीम जैसे ही जंगल में पहुंची तो पहले से घात लगाए बैठे अतिक्रमणकारियों ने पथराव शुरू कर दिया। इन लोगों ने कर्मचारियों पर पत्थर और गोफन (Attack with Slingshot) से हमला कर दिया। हमले में 7 वनरक्षक घायल हुए हैं। जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल वनरक्षक को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को खंडवा वन विभाग (Khandwa Forest Department) की करीब 40 सदस्यीय टीम सरमेश्वर के जंगल में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची थी। जैसे ही टीम ने अतिक्रमण पर कार्रवाई शुरू की, अचानक अतिक्रमणकारियों ने पत्थर और गोफन से हमला कर दिया। इससे टीम में अफरा-तफरी मच गई और पत्थर लगने से वन रक्षकों को चोटें आईं। हमले में 7 वनरक्षक घायल हुए हैं, जिनमें से एक को गंभीर चोटें आई हैं और वह बेहोश हो गया। जिसे अधिकारियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। अन्य वनरक्षकों को हल्की चोटें आई हैं, लेकिन उनकी स्थिति स्थिर है।
वन विभाग के एसडीओ संदीप वास्कले (SDO Sandeep Waskle) ने बताया कि अतिक्रमणकारियों ने पत्थरबाजी और गोफन से हमला किया है। हमलावरों की पहचान की जा रही है, और उनके खिलाफ जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वन विभाग ऐसे हमलों से डरने वाला नहीं है और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगी।
पुलिस और वन विभाग की टीम अतिक्रमणकारियों की पहचान करने में जुटी है। माना जा रहा है कि हमलावरों ने जंगल के भीतर भूमि पर अवैध कब्जे के विरोध में यह हमला किया। मामले में जांच जारी है, आरोपियों के खिलाफ जल्द ही कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मध्य प्रदेश के खंडवा में सरमेश्वर जंगल में अतिक्रमणकारियों ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। वन विभाग की टीम जंगल में हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची थी, टीम जैसे ही जंगल में पहुंची तो पहले से घात लगाए बैठे अतिक्रमणकारियों ने पथराव शुरू कर दिया। इन लोगों ने कर्मचारियों पर पत्थर और गोफन (Attack with Slingshot) से हमला कर दिया। हमले में 7 वनरक्षक घायल हुए हैं। जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल वनरक्षक को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
पत्थर और गोफन से किया हमला
मामले में जल्द होगी कड़ी कार्रवाई
हमलावरों की पहचान करने में जुटा पुलिस
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman