पूर्व सीएम शिवराज की इनकम में बढ़ोतरी, जानें 6 महीने में कितनी बढ़ी

Sandeep Kumar | Apr 20, 2024, 06:42 IST
Share
PIC
PIC

विदिशा लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रस्तुत करते समय बीजेपी प्रत्याशी और पूर्व सीएम शिवराज स‍िंह चौहान ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया। इसके अनुसार अक्टूबर 2023 की तुलना में उनकी 36 लाख रुपए की इनकम बढ़ गई है...

BHOPAL. पूर्व मुख्यमंत्री व विदिशा लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ( Shivraj Singh Chauhan ) और उनकी पत्नी साधना सिंह की संपत्ति 6 माह में 36 लाख रुपए बढ़ी है। विधानसभा चुनाव के लिए अक्टूबर 2023 में दिए शपथ पत्र में शिवराज ने 8.62 करोड़ रुपए की संपत्ति बताई थी। लोकसभा चुनाव के लिए अप्रैल 2024 में दिए शपथ पत्र के अनुसार यह बढ़कर 8.98 करोड़ रुपए हो गई है। इन 6 महीनों में शिवराज के पास नकद राशि 1.15 लाख से बढ़कर 2.05 लाख हुई है, वहीं उनकी पत्नी साधना के पास 6 माह पहले 1.10 लाख रुपए कैश था, जो अब 1.65 लाख रुपए हो गया है। चुनाव आयोग को दी जानकारी में पूर्व सीएम ने बताया है कि उनकी वार्षिक आमदनी 32.63 लाख जबकि साधना सिंह की वार्षिक आमदनी 46.08 लाख रुपए है।

ये खबर भी पढ़िए...…तो सच में था महानाग वासुकी, गुजरात में मिला पांच करोड़ साल पुराना जीवाश्म

ये खबर भी पढ़िए...पसंद नहीं आया दूल्हा तो लौटा दी बारात, दुल्हन बोली- फिल्टर वाली फोटो क्यों दिखाई

पिछले दो साल में घटी सालाना आमदनी

शपथ पत्र के मुताबिक, 2018 में मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद शिवराज की वार्षिक आमदनी में तेजी से इजाफा हुआ था। 2020 में दोबारा सीएम बनने के एक साल बाद तक उनकी सालाना आमदनी 53.25 लाख रुपए तक पहुंच गई थी। इसके बाद पिछले दो सालों में उनकी वार्षिक आमदनी घटी है। दूसरी ओर शिवराज की पत्नी साधना सिंह की वार्षिक आय 2018-19 से 2021-22 तक बढ़ी। यह 30.13 लाख से 68.45 लाख रुपए तक पहुंच गई। हालांकि, 2022-23 के इनकमटैक्स रिटर्न में इसमें 22 लाख रुपए की कमी दिखाई गई।

ये खबर भी पढ़िए...BJP के मिशन 400 के बीच रोड़ा बनेंगे ये राज्य, क्या काम आएगा MP ?

विस चुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री ने दी थी ये जानकारी

तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव 2023 के समय जो जानकारी दी थी, उसमें 5 साल में संपत्ति 5 लाख रुपए घटना बताया था। वहीं, उनकी पत्नी साधना सिंह की संपत्ति 89 लाख रुपए बढ़ी थी। इस आधार पर उनकी कुल संपत्ति में 84 लाख रुपए का इजाफा हुआ था। हलफनामे में शिवराज सिंह चौहान की कुल चल–अचल संपत्ति 3 करोड़ 42 लाख रुपए बताई गई। 30 अक्टूबर 2023 को विधानसभा चुनाव में दिए गए हलफनामे में उन्होंने 3 करोड़ 21 लाख रुपए की संपत्ति बताई थी। शिवराज के पास 1 करोड़ 24 लाख रुपए की चल संपत्ति है और वे 2 करोड़ 17 लाख रुपए की अचल संपत्ति के भी मालिक हैं। उनके पास 96 तोला सोने के जेवर भी हैं।

ये खबर भी पढ़िए...भोपाल के अमन सिंह को अडानी ग्रुप में प्रेसिडेंट स्ट्रेटजी की जिम्मेदारी, MACT में की थी पढ़ाई

Tags:
  • Shivraj Singh Chauhan
  • बीजेपी उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान
  • पत्नी साधना सिंह की संपत्ति
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज