चित्रकूट के पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी के घर में युवती ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Sandeep Kumar | Jul 29, 2025, 21:51 IST
Share
young-womansuicide-shot
young-womansuicide-shot

सतना के चित्रकूट में एक युवती ने खुद की कनपटी में गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। बताया जा रहा युवती ने कांग्रेस के पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी के घर में ये आत्मघाती कदम उठाया है

SATNA. चित्रकूट के कांग्रेस के पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी के घर में काम करने वाली नौकरानी ने गोली मारकर सुसाइड कर ली। ये घटना पूर्व विधायक के घर में हुई है इसलिए हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि युवती ने पूर्व विधायक की पिस्टल से खुद को गोली मारी।

क्या बोले थाना प्रभारी?

थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने बताया कि मृतका सुमन निषाद (24) अपनी मां के साथ पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी के घर नौकरानी के रूप में काम करती थी। मंगलवार दोपहर तीन बजे उसने चतुर्वेदी के घर के बाथरूम में खुद को बंद किया और कनपटी पर गोली मार ली। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिस्टल पूर्व विधायक की बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

e51e57ac-236
e51e57ac-236

नौकरानी का काम करती थी युवती

युवती थाना कोतवाली कर्बी, चित्रकूट की रहने वाली थी। जानकारी के मुताबिक सुमन की मां भी पिछले कई सालों से कांग्रेस विधायक के घर में खाना बनाने, बर्तन धोने और कपड़े साफ करने का काम कर रही है।

क्या बोली मृतका का मां ?

मृतका सुमन की मां सुबिया निषाद का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि सुमन की शादी दो महीने बाद होने वाली थी और शादी का पूरा खर्च पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी उठा रहे थे। तिलक का खर्च भी उन्होंने ही किया था। सुबिया ने कहा कि नीलांशु और सुमन के बीच बेटी जैसा रिश्ता था। पुलिस इस मामले में गहन जांच कर रही है और जल्द ही घटना के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।

कौन हैं नीलांशु चतुर्वेदी ?

नीलांशु चतुर्वेदी ने 2017 के उपचुनाव और 2018 के आम चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर विधायक पद पर जीत दर्ज की थी। 2023 में वह बीजेपी के सुरेंद्र सिंह गहरवार से चुनाव हार गए थे।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • चित्रकूट
  • मध्यप्रदेश
  • कांग्रेस विधायक
  • सुसाइड
  • पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा