पूर्व SDM निशा बांगरे को बनाया प्रदेश कांग्रेस का महामंत्री, पीसीसी चीफ कमलनाथ के निर्देश पर पार्टी ने लिया बड़ा फैसला

Jitendra Shrivastava | Nov 04, 2023, 24:00 IST
Share
पूर्व SDM निशा बांगरे को बनाया प्रदेश कांग्रेस का महामंत्री, पीसीसी चीफ कमलनाथ के निर्देश पर पार्टी ने लिया बड़ा फैसला
पूर्व SDM निशा बांगरे को बनाया प्रदेश कांग्रेस का महामंत्री, पीसीसी चीफ कमलनाथ के निर्देश पर पार्टी ने लिया बड़ा फैसला

सरकारी नौकरी छोड़कर कांग्रेस से राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाली पूर्व SDM निशा बांगरे को पार्टी ने प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है।

BHOPAL. सरकारी नौकरी छोड़कर कांग्रेस से राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाली पूर्व SDM निशा बांगरे को पार्टी ने प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। इस नई जिम्मेदारी के साथ ही निशा बांगरे कई सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर ही निशा बांगरे को महामंत्री बनाया गया। संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने यह जानकारी साझा की। हाल ही में कमलनाथ ने निशा बांगरे को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई थी।

निशा बांगरे को दी बड़ी जिम्मेदारी

WhatsApp Image 2023-11-03 at 6.30.10 PM.jpeg
WhatsApp Image 2023-11-03 at 6.30.10 PM.jpeg

कांग्रेस ने बैतूल जिले की पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी में महामंत्री के पद पर मनोनीत किया है। निशा ने एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छुट्टी नहीं मिलने पर अपने एसडीएम पद से इस्तीफा दिया था। इस इस्तीफे को लेकर वे सुर्खियों में आईं। अपने पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने राजनीति में एंट्री ली। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने नियुक्ति पत्र जारी किया है। इस पत्र में पार्टी ने निशा बांगरे से आशा करते हुए पार्टी के दायित्व को निर्वहन करने की बात लिखी है।

कौन है निशा बांगरे

निशा बांगरे का जन्म बालाघाट में हुआ था। निशा विदिशा के इंजीनियरिंग कॉलेज से पढ़ाई की और फिर एक MNC कंपनी में काम किया। जनसेवा के भाव से उन्होंने 2016 में एमपी पीएससी की परीक्षा दी और इनका चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ।

विधानसभा चुनाव में टिकट की थी मांग

निशा बांगरे ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस से बैतूल जिले की आमला सीट से टिकट की मांग की थी। बता दें कि निशा बांगरे मध्य प्रदेश की राजनीति में अपने इस्तीफे को लेकर चर्चा में आई थीं। इस्तीफे के मामले में उन्हें जेल तक जाना पड़ा था। निशा कांग्रेस से टिकट मांग रही थी, लेकिन टिकट नहीं मिलने के बाद आज कांग्रेस ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी न्यूज
  • former SDM Nisha Bangre made General Secretary of State Congress
  • decision taken on the instructions of PCC Chief Kamal Nath
  • पूर्व SDM निशा बांगरे
  • प्रदेश कांग्रेस का महामंत्री बनाया
  • पीसीसी चीफ कमलनाथ के निर्देश पर फैसला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई