नाबालिग से सहेली के भाई ने किया रेप, ब्लैकमेल कर ठगे 50 लाख के गहने, फिर ऐसे हुआ खुलासा
Sanjay Dhiman | Jun 26, 2025, 22:53 IST
Photograph: (the sootr)
मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर की पाश कालोनी में रहने वाली एक दसवीं की छात्रा के साथ रेप और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी पीड़िता की सहेली का भाई बताया जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Gwalior. मध्यप्रदेश के ग्वालियर में दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, आरोपी द्वारा उसे ब्लैकमेल भी किया गया। आरोपी पीड़िता की सहेली का भाई है। यह वारदात शहर के गोला मंदिर क्षेत्र में हुई। आरोपी ने घर पर अकेली पाकर दुष्कर्म किया। नाबालिग ने विरोध भी किया, लेकिन आरोपी ने प्यार का हवाला देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। रेप के दौरान अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाए।
इस मामले में घटना को अंजाम देने के बाद अपने उपर चढे कर्ज को उतारने के लिए आरोपी युवक शिवम भदौरिया द्वारा नाबालिग छात्रा को ब्लैकमेल किया जाने लगा। छात्रा ने डर के कारण युवक को घर के लाॅकर में रखे पचास लाख कीमत का 49 तौला सोना, 4 सौ ग्राम चांदी सहित 80 हजार रुपए नकद लाकर दिए। लेकिन इसके बाद भी आरोपी द्वारा छात्रा को लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा था।
ये भी पढ़ें...
सीएम मोहन यादव की लोकतंत्र सेनानियों को बड़ी सौगात, 70 पार का इलाज होगा मुफ्त
MP में आईएएस अफसरों की तरह होगी राज्य कर्मचारियों की डीपीसी, डेपुटेशन वालों का नुकसान तय
पुलिस को दिए अपने बयान में छात्रा ने बताया कि आरोपी शिवम उसकी सहेली का दोस्त है, जो घर के पास ही दुकान चलाता है। शिवम द्वारा अगस्त 2024 को छात्रा के सामने प्रपोज करते हुए शादी का प्रस्ताव रखा था। नाबालिग छात्रा युवक के कहने में आ गई। इस दौरान युवक का छात्रा के घर आना-जाना हो गया। 3 अप्रैल को जब छात्रा अपने घर पर अकेली थी आरोपी द्वारा उसके घर पहुंचकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।
बताया जा रहा है कि छात्रा ने अपने घर के लाॅकर में रखे जेबर और नकदी जिस बेग में रखकर आरोपी युवक को दिए थे, उस बेग में छात्रा के पिता की बंदूक का लायसेंस व दस जिंदा कारतूस भी रखे थे। गत दिनों किसी कारण से पिता को बंदूक के लायसेंस की आवश्यकता पड़ी। काफी खोजने के बाद भी जब बंदूक का लायसेंस व कारतूस नहीं मिले तो इस मामले की शिकायत पुलिस को की गई।
जांच के दौरान पुलिस को पता लगा की लाॅकर तोड़ा नहीं गया है। पुलिस द्वारा घर के प्रत्येक सदस्य से अलग-अलग पूछताछ की गई। इस दौरान छात्रा ने घबराहट में पूरी कहानी पुलिस को सुनाई। छात्रा ने अपने ही घर में जेवर चोरी करने व आरोपी द्वारा ब्लैकमेल किए जाने की बात कही।
यह खबरें भी पढ़ें...
MP में सभी विभागों में 31 जुलाई तक करें पदोन्नति, मुख्य सचिव ने दिया आदेश
MP Weather Alert: तेज बारिश से रायसेन में मकान ढहा, विदिशा में निचले इलाकों में घुसा पानी
नाबालिग छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवक के पास से एक पुश्तैनी हार, रायफल के दस जिंदा कारतूस, 80 हजार रुपए बरामद किए गए। आरोपी ने बताया कि बाकी के जेवर उसने बैंक में रखकर लोन ले लिया है।
लोन की राशि उसके अकाउंट में है। पुलिस ने खाते से रुपए निकलवाकर बैंक का लोन खत्म करवाया कर यहां रखे जेवर भी बरामद किए। आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म, पास्को एक्ट सहित कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
फोटो-वीडियो दिखाकर छात्रा से ऐंठे 50 लाख के जेवर व नकदी
ये भी पढ़ें...
सीएम मोहन यादव की लोकतंत्र सेनानियों को बड़ी सौगात, 70 पार का इलाज होगा मुफ्त
MP में आईएएस अफसरों की तरह होगी राज्य कर्मचारियों की डीपीसी, डेपुटेशन वालों का नुकसान तय
अगस्त 2024 में में शिवम ने किया था प्रपोज
लायसेंस और कारतूसों के कारण खुला मामला
जांच के दौरान पुलिस को पता लगा की लाॅकर तोड़ा नहीं गया है। पुलिस द्वारा घर के प्रत्येक सदस्य से अलग-अलग पूछताछ की गई। इस दौरान छात्रा ने घबराहट में पूरी कहानी पुलिस को सुनाई। छात्रा ने अपने ही घर में जेवर चोरी करने व आरोपी द्वारा ब्लैकमेल किए जाने की बात कही।
यह खबरें भी पढ़ें...
MP में सभी विभागों में 31 जुलाई तक करें पदोन्नति, मुख्य सचिव ने दिया आदेश
MP Weather Alert: तेज बारिश से रायसेन में मकान ढहा, विदिशा में निचले इलाकों में घुसा पानी
आरोपी ने कबूला जुर्म, बरामद हुआ सोना व रुपया
लोन की राशि उसके अकाउंट में है। पुलिस ने खाते से रुपए निकलवाकर बैंक का लोन खत्म करवाया कर यहां रखे जेवर भी बरामद किए। आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म, पास्को एक्ट सहित कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA