जबलपुर : नदी और तालाब के पास जमेंगे जुए के फड़- पुलिस के आदेश पर विवाद
Neel Tiwari | Oct 31, 2024, 12:12 IST
juwariwe..
दिवाली से लेकर ग्यारस तक की अवधि में जुआ खेलने की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय जबलपुर ने सभी थाना प्रभारियों को एक आदेश जारी किया है, जिससे जुआरियों का जीना मुश्किल हो गया है।
दीपावली पर्व से लेकर ग्यारस तक के दौरान जुए की बढ़ती शिकायतों के मद्देनजर, पुलिस अधीक्षक जबलपुर कार्यालय से समस्त थाना प्रभारियों के लिए एक आदेश जारी किया है जिससे जुआरियों की बल्ले-बल्ले हो गई है। इस आदेश के अनुसार, पुलिस रेड कार्यवाही के दौरान कुछ महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करना होगा। दरअसल जुए पर होने वाली रेट में ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं जिसमें जुआरियों के तालाब में गिरने से लेकर दूसरी मंजिल से छलांग तक लगाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
आदेश में बताया गया है कि दीपावली के इस विशेष अवसर पर जुए की रेड से पहले संबंधित थाना प्रभारी और राजपत्रित अधिकारी को सूचित करना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, यह सुनिश्चित किया गया है कि रेड स्थान के आसपास कोई नदी, तालाब, कुआं, नहर या जलाशय हो तो उस स्थान पर रेड न की जाए। पुलिस को अपनी उपस्थिति का एहसास कराना होगा, ताकि जुआरी खुद ही वहां से भाग जाएं।
पुलिस के इस आदेश में यह भी निर्देशित किया गया है कि यदि जुआ किसी बहुमंजिला भवन की पहली, दूसरी या तीसरी मंजिल पर हो रहा हो, तो भी पुलिस सीधे कार्रवाई न करे। ऐसे मामलों में पुलिस सिर्फ अपनी उपस्थिति का एहसास कराएगी। ताकि जुआरी खुद वहां से भाग जाएं। इस आदेश के सामने आने के बाद अब तो सारी ऐसी जगह पर ही बैठाएंगे जहां पर तालाब या नदी हो और दिलेरी के साथ दांव लगाए जाएंगे।
ट्रेन में हो रही थी गांजे की तस्करी, 4 पुलिसकर्मी समेत 6 गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक के इस आदेश पर कई प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ का मानना है कि आदेश की इन शर्तों के कारण जुआरी लाभ उठा सकते हैं और खुले में, विशेष रूप से नदी-तालाब जैसे स्थानों पर जुआ खेल सकते हैं। वहीं दूसरी ओर, पुलिस का उद्देश्य है कि बिना अनावश्यक खतरे में पड़े, जुआ को रोका जाए।
जुए की समस्या से निपटने के इस तरीके पर जनता के बीच मतभेद है। कुछ लोगों का मानना है कि इससे अपराधियों का हौसला बढ़ सकता है और वे पुलिस के निर्देशों का फायदा उठा सकते हैं। आदेश के आने के बाद से तालाबों और नदी के आसपास बड़े पैमाने में जुए के फड़ बैठने की संभावना है।
कर्मचारियों ने दी आत्मदाह की चेतावनी तो कलेक्टर ने दिया ये बड़ा आदेश
पुलिस का कहना है कि इस आदेश का मुख्य उद्देश्य जुए को रोकने के साथ ही सुरक्षा बनाए रखना है, विशेषकर ऐसी जगहों पर जहां जल स्रोत मौजूद हो और ऊंचाई पर स्थित स्थान हों। सभी थानों में इस आदेश को स्पष्ट रूप से बताया गया है और सभी अधिकारी-कर्मचारियों को इसके पालन का निर्देश दिया गया है।
आदेश में बताया गया है कि दीपावली के इस विशेष अवसर पर जुए की रेड से पहले संबंधित थाना प्रभारी और राजपत्रित अधिकारी को सूचित करना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, यह सुनिश्चित किया गया है कि रेड स्थान के आसपास कोई नदी, तालाब, कुआं, नहर या जलाशय हो तो उस स्थान पर रेड न की जाए। पुलिस को अपनी उपस्थिति का एहसास कराना होगा, ताकि जुआरी खुद ही वहां से भाग जाएं।
ऊंचाई पर स्थित भवनों पर कार्यवाही न करने का निर्देश
ट्रेन में हो रही थी गांजे की तस्करी, 4 पुलिसकर्मी समेत 6 गिरफ्तार
आदेश की आलोचना और प्रतिक्रिया
जुए की समस्या से निपटने के इस तरीके पर जनता के बीच मतभेद है। कुछ लोगों का मानना है कि इससे अपराधियों का हौसला बढ़ सकता है और वे पुलिस के निर्देशों का फायदा उठा सकते हैं। आदेश के आने के बाद से तालाबों और नदी के आसपास बड़े पैमाने में जुए के फड़ बैठने की संभावना है।
कर्मचारियों ने दी आत्मदाह की चेतावनी तो कलेक्टर ने दिया ये बड़ा आदेश
आदेश का उद्देश्य
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari